Author: News Maati

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम ) की झारखंड इकाई की ओर से ‘डांडिया नाइट – 2025 ‘ का आयोजन दिखा शक्ति व भक्ति का महासंगम रांची। नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा के साथ शक्ति व भक्ति का महासंगम भी देखने को मिलता है। वहीं डांडिया के बहाने आपसी सौहार्द व प्रेम को भी बल मिलता है । बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कुमार सहाय ने कही। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम ) की झारखंड इकाई की ओर से आयोजित नवरात्र सह डांडिया नाइट – 2025 को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय ब्लेस बैंक्वेट, नामकुम में सम्पन्न…

Read More

पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना बहुत गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के तहत 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में मुझे ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ शुरू करने का अवसर मिला था। अब इस व्यवस्था की ताकत ‘मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ‘स्वदेशी’ 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो स्वयं का टेलीकॉम नेटवर्क बना सकते हैं। साथ ही, टेलीकॉम उपकरणों को भी मैन्युफैक्चर कर सकते हैं। उद्घाटन से पहले आयोजित हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कल वह दिन होगा, जब विश्व यह देखेगा कि भारत न केवल एक सेवा प्रदाता के रूप में, बल्कि एक पूर्ण 4जी स्टैक के निर्माता और उपकरण प्रदाता के रूप में भी उभर रहा है। सिंधिया ने…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी । मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरूआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये सहायता राशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल बिहार की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में बिहार की बहनों के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मोदी ने कहा कि आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपकी…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक और टैरिफ बम फोड़ा। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार 1 अक्टूबर, 2025 से ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएगी, जब तक कि दवा कंपनियां अमेरिका में उत्पादन संयंत्र नहीं बना रही हों। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “1 अक्टूबर, 2025 से हम किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100% शुल्क लगाएंगे, जब तक कि कंपनी अमेरिका में अपना फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बना नहीं रही है। ‘बना रही है’ का मतलब होगा – ‘जमीन पर कार्य शुरू होना’ और/या ‘निर्माणाधीन होना’।” उन्होंने स्पष्ट…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में शीघ्र ही 10 हजार पदों पर बहाली होगी। उन्होंने चिकित्सकों को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान तीनों देने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग उन्हें काम नहीं करने देना चाहते। लोगों से जमीन छीन रहे हैं और अस्पताल (रिम्स-2)_बनने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एक दिन पूर्व कैबिनेट की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि सारंडा की जमीन भी कुछ लोग हड़पना चाहते हैं, जिसे सीएम ने कैबिनेट की बैठक में पकड़ा।स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र…

Read More

रांची । आइएएस अधिकारी डा. बीला राजेश का निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार डा. बीला लंबे समय से कैंसर रोग से ग्रसित थीं और यही उनकी मौत का कारण बना है। तमिलनाडु कैडर की यह अधिकारी तीन साल से अधिक समय तक धनबाद की उपायुक्त रहीं। झारखंड में पांच वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। धनबाद की उपायुक्त रहते हुए उन्होंने मैथन जलापूर्ति योजना जैसे बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा…

Read More

ग्रेटर नोएडा। अमेरिकी टैरिफ ने भारत को अपने परंपरागत दोस्त रूस के और नजदीक कर दिया है। दशकों पुरानी दोस्ती के रंग को और गाढ़ा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रूस को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का पार्टनर कंट्री बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में रूस के निवेश का रास्ता तैयार करने में जुटी है। दोनों देशों की शुक्रवार को होने वाली बिजनेस मीट उत्तर प्रदेश में रूस के निवेश से पर्दा उठेगा। ट्रेड शो में रूस की 30 कंपनियों के अधिकारी आए हैं। भारत के रूस के साथ मजबूत संबंध अमेरिकी ट्रंप सरकार को खटक…

Read More

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने गुरुवार को वन भूमि घोटाला में आटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी हजारीबाग की टीम ने एक ही दिन में प्राथमिकी दर्ज कर विनय सिंह को नामजद आरोपित बनाते हुए उसी दिन गिरफ्तार कर लिया है। विनय सिंह रांची के आनंदपुर स्थित स्ट्रीट नंबर तीन में रहते हैं। वे जेल में बंद निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी हैं। कारोबारी विनय कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत गैर मजरूआ खास व…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार की योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपए की प्रारंभिक वित्तीय सहायता सीधे हस्तांतरित की जाएगी, कुल 7,500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।प्रारंभिक अनुदान 10,000 रुपये का होगा, और बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकती है। यह योजना समुदाय-आधारित होगी, जिसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही, उनकी उपज…

Read More