Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
- झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
- झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य
- मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.67 लाख करोड़ का मुनाफा
Author: News Maati
नई दिल्ली । उद्योगपति और स्टील कारोबारी एम.एल. मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उनकी सादगी, सेवा-भावना और नेतृत्व की मिसाल को याद किया। उन्होंने बताया कि पहली बार उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से वर्ष 1998 में न्यूयॉर्क में हुई थी, जब वह एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। एम.एल. मित्तल ने एक वीडियो में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य था – “दुनिया एक परिवार है” यानी ‘वसुधैव कुटुंबकम’। उस दौरान संयुक्त राष्ट्र द्वारा गरीबी उन्मूलन पर एक वैश्विक बैठक आयोजित की गई थी। मित्तल बताते हैं कि उस समय नरेंद्र…
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा दावा किया है। बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड की करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पना चाहती थी।ईडी की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में कहा, “नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कंट्रोल करने के लिए यंग इंडियन लिमिटेड बनाने की साजिश रची गई थी, जिसमें कांग्रेस संसदीय पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी प्रमुख हिस्सेदार हैं। इसका लक्ष्य पार्टी…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एसीबी की टीम ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। विधु गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। एसीबी ने विधु गुप्ता को 20 मई को दर्ज हुए मामले में गिरफ्तार किया है। यह शराब घोटाले में एसीबी की ओर से आठवीं गिरफ्तारी है। इस घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में हुए इसी तरह के घोटाले से जुड़ी हुई है। गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने ही प्रिज्म होलोग्राफी और…
रांची।मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है। वह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को पोस्ट कर लिखा कि राज्य सरकार में साथी मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर के आकस्मिक निधन का दु:खद समाचार मिला। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले चाकुलिया के पुराना बाजार में स्वर्ण व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी से हुई डेढ़ किलो सोने की लूट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपराधी फरार है। बुधवार को इस लूटकांड का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चेकिंग…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बुधवार को केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखने ही पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक के सीने में गोली मारी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर अनीश अंसारी के रूप में हुई है। अनीश रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव का निवासी था। घटना के समय गेरुआ नदी में बालू लोडिंग का काम चल रहा था।…
हजारीबाग। बड़कागांव के गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोगियों के लिए नि:शुल्क पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 80 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया, जो वर्तमान में इलाजरत हैं। मेडिकल आॅफिसर डॉ. मिथु हलदार ने टीबी बीमारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि पोषण मरीजों की शीघ्र ठीक होने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगातार चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संवादात्मक सत्रों का…
पटना। लालू के करीबी राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी बुधवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से गुहार लगाने पहुंची। नंदकिशोर किशोर यादव से उन्होंने पुलिस प्रशासन की जमकर शिकायत की है और कहा कि मेरे पति को जेल के अंदर मारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। रिंकू देवी ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष से पूरी शिकायत की है। हमें भरोसा है कि अध्यक्ष पूरे मामले में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें भी हमारे बच्चे को भी लगातार धमकी दी जा रही…
नई दिल्ली । सरकार जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि सरकार GST दरों में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रही है। 12 प्रतिशत के स्लैब को पूरी खत्म किया जा सकता है। साथ ही 12 प्रतिशत में शामिल कुछ जरूरी आइटम्स को 5 प्रतिशत स्लैब में लाने का विचार हो रहा है। जीएसटी की इस महीने बैठक हो सकती है जिसमें इस प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। जीएसटी को 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया था। सूत्रों के मुताबिक इससे मिडल और लोअर इनकम वाले परिवारों को बड़ी राहत…
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया बड़ा ‘खेल’, मुस्लिम बहुल इस पार्टी का जेडीयू में हो गया विलय
पटना। बिहार में चुनाव से पहले सियासी खेला जारी है। बहुजन लोकदल पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय हो गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब अंसारी और उनके कई साथियों को पार्टी में शामिल किया। जदयू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारकिब आलम अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली है। दरअसल, जदयू कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में बहुजन लोकदल का जदयू में विलय हुआ। जदयू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बहुजन लोकदल अब औपचारिक रूप से जदयू का हिस्सा बन…