Author: News Maati

रांची। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 फूड और फूड प्रोसेसिंग के लिए देश का सबसे बड़ा एक्सपो है। इस एक्सपो में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार की ओर से लगाए गए मंडप में झारखंड के खाद्य पदार्थ और उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री की जा रही है। झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक समृद्धि और आदिवासी सभ्यता के लिए जाना जाता है, ऐसे में यहां बहुतायत उत्पाद प्राकृतिक ही होते हैं। आदिवासी समुदाय बहुत सरल और परिश्रमी होते हैं । वर्तमान में बहुत सी संस्थाएं उनको जोड़ कर खुद के व्यापार के साथ उनका भी विकास कर…

Read More

रांची। दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी रांची में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार की रात खुद कमान संभाली। एसएसपी राकेश रंजन बुलेट पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उनके साथ सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी और बड़ी संख्या में जवान भी बाइक पर साथ चल रहे थे। एसएसपी ने अपनी पूरी टीम के साथ रांची के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान, एसएसपी ने…

Read More

रांची। रांची जिला में इस वर्ष दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी की जयंती पर शराब का सेवन और इसकी बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दो अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को शराब की कोई भी बिक्री या परिवहन नहीं होगा। इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, साथ ही माइको ब्रिवरी और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन (जेएसबीसीएल) की थोक अनुज्ञप्ति परिसर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा देशी और विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां और कैंटीन भी बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने संत जेवियर्स स्कूल रांची में शनिवार को आयोजित आर्ट और साइंस एक्जीविशन (प्रदर्शनी) में हिस्सा लिया। इसके साथ ही बच्चों की ओर से बनाई गई रचनात्मक और विज्ञान आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उनकी प्रतिभा की सराहना की। मौके पर बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र शिक्षक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

अररिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्टी की ओर से हवाई फील्ड मैदान में आयोजित कार्यकतार्ओं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर कोसी, भागलपुर और सीमांचल के अन्य जिलों में भाजपा का परफॉर्मेंस एक नंबर पर रहा, इस बार किशनगंज में भी कमल खिलाना है। चुनाव आते ही राजनीतिक दल नेताओं की बैठक करते हैं, भाजपा कार्यकतार्ओं का सम्मेलन करती है। सभी दल नेताओं के बल पर चुनाव जीतते हैं, हमारी पार्टी में चुनाव जिताने की ताकत नेता में नहीं कार्यकतार्ओं में है।…

Read More

करूर। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की रैली के दौरान शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ में मची भगदड़ में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने बताया कि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 30 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कलागम (टीवीके) के समर्थक सुबह से ही बड़ी संख्या में…

Read More

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को फारबिसगंज में कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के मंडल स्तर तक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राहुल गांधी और लालू यादव के लिए सिर्फ सत्ता हासिल का जरिया हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए यह चुनाव बिहार को घुसपैठियों से मुक्त कराने और राज्य को बाढ़ की त्रासदी से स्थायी…

Read More

अयोध्या।राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर अक्टूबर के अंत तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर में आगामी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अधिकांश निर्माण कार्य इस कार्यक्रम से पहले पूरा हो रहा है। इसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।  25 नवंबर के भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें लगभग 8,000 लोगों की अतिथि सूची तैयार की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा चुनी गई तिथि अयोध्या में राम…

Read More

लेह। लद्दाख के लेह में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार को चौथे दिन भी हिंसा प्रभावित लेह शहर में कर्फ्यू जारी रहा। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने गश्त तेज कर दी है और जगह-जगह नाके लगाकर सख्त निगरानी की जा रही है। वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके कदम राज्य की सुरक्षा के लिए “हानिकारक” माने गए। गिरफ्तारी के बाद से ही लेह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में कैद हैं और बाजार पूरी…

Read More

रांची । झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम सेल ने एक सनसनीखेज ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा किया है। देवघर में रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक “कैंटीलॉन” नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए देश भर के निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहा था। सीआईडी ने उसे शुक्रवार को देवघर शहर में गिरफ्तार किया है। सीआईडी उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी की पहचान यशवर्धन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के गयाजी का रहने वाला है और इन दिनों देवघर में रह रहा था।…

Read More