Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 126वें कड़ी को संबोधित किया। उन्होंने बिहार और झारखंड के दो युवाओं के कार्यों और प्रयास की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि खादी की तरह ही देश के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और इनोवेशन (नवाचार) को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं। झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दूसरे देशों के लोग भी जानने लगे प्रधानमंत्री ने…
पटना। भारतीय रेल की ओर से पूजा के पहले तीन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत सात नए ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना जंक्शन से इन सात ट्रेनों की सौगात बिहार के लोगों को सौंपेगे। इन ट्रेनों के चलने से पटना से नवादा सीधी रेल सेवा से जुड़ जाएगी। शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन के चालू हो जाने से बरबीघा-अस्थावां-बिहार शरीफ रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन का इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो जाएगा। पटना-इसलामपुर पैसेंजर एवं नवादा-पटना पैसेंजर का परिचालन नई लाइन…
रांची। झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग जिले में वन भूमि घोटाले में चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के रांची स्थित आवास और दफ्तर सहित उनके छह ठिकानों पर रविवार को एक साथ छापेमारी शुरू की। एसीबी ने 25 सितंबर की शाम विनय सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर 2013 में अधिसूचित वन भूमि पर अवैध जमाबंदी कराई। बाद में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के तत्कालीन डीएफओ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अधिसूचित वन भूमि पर किसी भी…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि निस्वार्थ सेवा की भावना और अनुशासन का पाठ ही संघ की असली ताकत है और इसके असंख्य स्वयंसेवकों के हर कार्य में ‘राष्ट्र प्रथम’ को प्राथमिकता दी जाती है। प्रधानमंत्री ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में स्वदेशी अपनाने पर एक बार फिर जोर दिया और लोगों से दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी की कोई वस्तु खरीदने का आग्रह किया। मोदी ने यह भी कहा कि सरकार ‘छठ महापर्व’ को…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया है। चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, चैतन्यानंद पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की छात्रवृत्ति योजना के तहत पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना बनाने का आरोप है। 4 अगस्त को भारतीय वायु सेना मुख्यालय से शिकायत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसमें उस पर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया था। जांच में…
नई दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह उच्च स्तरीय दौरा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आधारित अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के कुछ ही दिनों बाद होगा, जिसे 30 सितंबर को जारी किया जाना है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिससे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में चुनाव होने हैं।अधिकारियों के अनुसार,…
बरेली। बरेली में हालिया विवाद के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा फिर से सुर्खियों में हैं। तौकीर रजा को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले को चलते बरेली में रविवार तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद हो सकती हैं। बता दें, कि बरेली में उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज की गई इन प्राथमिकियों में बारादरी थाने में दो मुकदमे शामिल हैं, जिनमें कई लोगों को नामजद किया गया था। कोतवाली प्रेमनगर और किला थाने…
रांची। राज्य की बाजार समितियों का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुरक्षा और मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी से हो रही असुविधा पर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर, व्यवस्था में सुधार के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मौके पर कृषि मंडियों को अत्याधुनिक स्वरूप देने और मंडियों को किसान-व्यापारी हितैषी बनाने के मुद्दे पर चेंबर ने मंत्री के साथ चर्चा की। चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्य की बाजार समितियों में व्याप्त असुविधा पर मंत्री का ध्यान आकृष्टर कराते हुए प्रथम चरण में पंडरा कृषि मंडी को आदर्श मंडी के रूप…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक (एसएसपी) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सीनियर एसपी) राकेश रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एसपी) प्रवीन पुष्कर समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उपस्थित रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा…
रांची। राजधानी रांची के थडपखना स्थित देशप्रिय क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शनिवार को किया। इस अवसर पर सुदेश ने मां दुर्गा से राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधानों के साथ संपन्न हुआ। मौके पर अतिथियों ने दुर्गा पूजा की स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कुमार बोस, सचिव प्रणव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य खोखन मुखर्जी, काजल बोस, अमित दास, डॉ रीना…