Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी, योगी ने दुर्गा पूजा से पहले दिया बड़ा गिफ्ट
- बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी तत्वों पर निगरानी बढ़ाएं अधिकारी : सम्राट चौधरी
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
Author: News Maati
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। ऊपर दिख रही ये तस्वीर उसी की बानगी है। इस तस्वीर में पावर स्टार पवन सिंह छोटे भाई जबकि उपेंद्र कुशवाहा बड़े भाई की भूमिका में दिख रहे हैं। ये मुलाकात बेहद खास बन गई है। इस मुलाकात की चर्चा से सियासी गलियारे में भी खूब गहमा-गहमी है। बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर को पवन सिंह औपचारिक रूप से फिर से बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। पवन सिंह की बीजेपी में रीएंट्री के मायने समझिए पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में आसनसोल से टिकट वापस लिए जाने…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आरएसएस के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करने वाला एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही, वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) में स्थापित आरएसएस एक स्वयंसेवी संगठन है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में…
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे। एम्स ने एक बयान में कहा: “93 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां…
नई दिल्ली, । भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर तय की गई है। सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह की इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर है। पवन सिंह लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है। अब…
शहर भर में स्थापित तीन श्रेष्ठ पूजा पंडाल को अभाकाम ने किया सम्मानित रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखण्ड ( अभाकाम ), झारखंड प्रदेश ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर भर में स्थापित पूजा पंडालो में से श्रेष्ठ पूजा पंडाल के तौर पर तीन पंडालो को सम्मानित किया। जिसमें श्री रामलला पूजा समिति को श्रेष्ठ पूजा पंडाल , चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति को ‘ श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ और श्री राजस्थान मित्र मंडल को ‘श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर श्री रामलला पूजा समिति के श्री अशोक चौधरी, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति…
रांची। बीआइटी मेसरा में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारी की है। सोमवार शाम पांच से सात बजे तक मेसरा थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने कई सड़कों, चौक-चौराहों,मोहल्लों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक और अन्य वाहनों पर सवार पुलिस ने मेसरा, विकास, नीमटाड़, देवी दर्शन मंदिर समेत कई क्षेत्रों का किया भ्रमण। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर भीड़-भाड़ बढ़ने की संभावना रहती है,ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक…
नई दिल्ली। टीम इंडिया को एशिया कप में ऐतिहासिक जीत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बधाई दी। पीएम मोदी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया के 9वीं बार एशिया कप जीतने के कुछ ही मिनट बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “खेल के मैदान पर…
पटना। बिहार में भोजपुरी फिल्मों के कई अभिनेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सबसे अधिक चर्चा पवन सिंह की है। पवन सिंह ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके पहले भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था मगर कुछ ही दिनों बाद इसे वापस ले लिया गया। इससे आहत पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर काराकट में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की हार का फैक्टर तो बने ही, शाहाबाद क्षेत्र में राजपूत वोटरों को भी प्रभावित किया। अब पवन सिंह के विधानसभा चुनाव में फिर से…
पटना। भाजपा कई केंद्रीय मंत्रियों , सांसदों, पूर्व सांसदों को चुनावी जंग में उतारने पर विचार कर रही है। बिहार विधानसभा का चुनाव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बिहार विधासनसभा चुनाव का चेहरा भले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो, पर इस अभियान की ड्राइविंग सीट पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह बैठे हैं। और कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमिता शाह इंटेलिजेंस की रिपोर्ट को लेकर परेशान हैं। कई विधायकों पर एंटी इनकंबेसी का खतरा मंडरा रहा है तो कुछ विधायकों के प्रति जनता की काफी नाराजगी दिख रही है। ऐसे…
नई दिल्ली । सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। मुर्मू, एम. राजेश्वर राव का स्थान लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल आठ अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल नौ अक्टूबर या उसके बाद पद ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष का होगा। मुर्मू वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में कार्यकारी निदेशक हैं और पर्यवेक्षण विभाग का काम देखते हैं। आरबीआई अधिनियम 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक…