Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
- नेमरा में पारंपरिक संस्कार निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां के निधन के बाद निभाई भोजन परोसने की रस्म
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
Author: News Maati
रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में एक छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।मकान मालिक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जगन्नाथपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इक्कीस वर्षीय स्वाति कुमारी के रूप में हुई है। वह रांची में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रही थी। फिलहाल वह सेकेंड ईयर में थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर…
रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण शाखा और जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्क तक किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पार्क के पास आमजनों के रक्तचाप, मधुमेह और वजन की निशुल्क जांच की गयी। एयरपोर्ट पार्क के पास हार्मनी हेल्थ केयर की टीम ने लगभग 80 लोगों की जांच की। कार्यक्रम के दौरान नेचुरल जूस का वितरण भी सदस्यों के बीच किया गया। जूस में करेला, आंवला, लौकी, खीरा, पुदीना, धनिया पत्ता, नींबू सहित अन्य लाभकारी फल एवं सब्जियां शामिल थीं। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग के दल ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, पुलिस विभाग और केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे और आखिरी दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस वार्ता भी की और चुनाव से पहले अब तक की कार्रवाईयों का निचोड़ बताया। ज्ञानेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसे हम त्योहारों को मनाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र के पर्व को उत्सव के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने का…
रांची । बोकारो जिले में पिछले तीन दिनों से लापता गोमिया प्रखंड के गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी को रांची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने रांची से सुरक्षित बरामद कर लिया है। सपना कुमारी के अचानक गायब होने से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र में बेचैनी और चिंता का माहौल था। जानकारी के अनुसार मुखिया सपना कुमारी 2 अक्टूबर से लापता थी। उनके अचानक गायब होने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच कई तरह की चर्चा तेज थी। परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
मुंबई। मौजूदा भू-राजनैतिक परिस्थितियों के मद्देनजर दुनिया के दूसरे केंद्रीय बैंकों की तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी स्वर्ण भंडार लगातार बढ़ा रहा है और अब यह पहली बार 100 अरब डॉलर पर पहुंचने के करीब है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 26 सितंबर को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.238 अरब डॉलर बढ़कर 95.017 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखी गयी, लेकिन स्वर्ण भंडार लगातार पांचवें सप्ताह बढ़ा है। यह दिखाता है कि केंद्रीय बैंक अब विदेशी मुद्रा से ज्यादा सोने पर…
दार्जिलिंग । पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की पहाड़ियों में शनिवार को कई जगह लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए।अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई मकान बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया। दार्जिलिंग उप-मंडलीय अधिकारी (एसडीओ) रिचर्ड लेप्चा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा मोचन दल का बचाव और राहत अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक मिरिक झील क्षेत्र…
ट्रंप प्रशासन को US कोर्ट का झटका, अवैध प्रवासी बच्चों को वयस्क केंद्र में भेजने के आदेश पर लगाई रोक
अटलांटा/पोर्टलैंड । अवैध रूप से अमेरिका में आए बच्चों के 18 वर्ष की उम्र पूरी करने पर उन्हें वयस्कों के लिए बने हिरासत केंद्रों में स्थानांतरित करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की नयी नीति पर एक संघीय न्यायाधीश ने अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। वकीलों के अनुसार, यह स्थानांतरण इस सप्ताहांत होने वाला था। अमेरिकी जिला न्यायाधीश रूडोल्फ कोंट्रेरास ने शनिवार को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (आईसीई) के लिए एक अस्थायी आदेश जारी करते हुए कहा कि वह अकेले एवं बिना अनुमति के देश में आए किसी भी बच्चे को वयस्क होने के…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को रानी दुर्गावती की जयंती पर कहा कि देश के युवाओं को उनकी जीवन गाथा को पढ़ना चाहिए और राष्ट्रहित का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि न्यायप्रिय शासन, प्रजावत्सलता और मातृभूमि की रक्षा की प्रतीक रानी दुर्गावती जी ने गोंडवाना को नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सेवाभाव की प्रेरणा का केंद्र बनाया। रानी दुर्गावती को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अदम्य…
दुमका। स्टेज शो के बहाने युवती से गैंगरेप के आरोप में हंसडीहा पुलिस ने खोरठा गायक पारस यादव सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के गायक पारस यादव, सौरभ कुमार एवं हंसडीहा थाना क्षेत्र के राजन कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए हंसडीहा थाना में लिखित शिकायत की थी। इसमें बताया कि वह देवघर में किराए के मकान पर रहती है और स्टेज प्रोग्राम कर जीवन यापन करती है। 28 सितम्बर को सौरभ कुमार नामक युवक ने फोन…
रांची। झारखंड में कांग्रेस ने डेढ़ दर्जन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी ने दो विधायकों समेत पूर्व विधायक को भी जिलाध्यक्ष बनाकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आनेवाले दिनों में संगठन और भी सुदृढ़ होगा। पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने जिलों के मोर्चे पर तैनात किया है और इसी कड़ी में जेपी पटेल को हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है। बोकारो – जवाहर लाल मेहता,चतरा – चंद्रदेव गोप,…