Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
- नेमरा में पारंपरिक संस्कार निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां के निधन के बाद निभाई भोजन परोसने की रस्म
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
- भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, जानें कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?
- विधानसभा उपचुनाव : बंगाल और असम में खिला कमल
Author: News Maati
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में आगामी चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम नॉमिनेशन से दस दिन पहले तक मतदाता सूची में जोड़वा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य को दो चरणों में निभाता है। पहले चरण में मतदाता सूची तैयार की जाती है और दूसरे चरण में चुनाव कराए जाते हैं। विशेष गहन परीक्षण 24 जून से 25 जुलाई तक चला। 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई और सभी…
नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। उपचुनावों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजे जारी होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव…
नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने सोमवार को अपने बेड़े में आईएनएस एंड्रोथ को औपचारिक रूप से शामिल कर लिया। यह भारतीय नौसेना का दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट है, जिसे एक नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में कमीशन किया गया है। नौसेना का कहना है कि आईएनएस एंड्रोथ भारत की समुद्री आत्मनिर्भरता का एक शानदार प्रतीक है। इस पोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का प्रयोग किया गया है। यह भारतीय नौसेना के उस निरंतर प्रयास को दर्शाता है, जिसके तहत वह स्वदेशी समाधानों और नवोन्मेषी तकनीकों के माध्यम से अपनी शक्ति को सुदृढ़ बना रही है। गार्डन…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पटना के लोगों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो के तहत भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक पहले फेज मेट्रो के परिचालन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। बताया गया कि फिलहाल यह मेट्रो सेवा 4.3 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जो तीन स्टेशनों आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड के बीच संचालित होगी। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मेट्रो की सवारी की। मेट्रो की शुरूआत के बाद राजधानीवासियों ने प्रसन्नता जताई…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई की अदालत में एक वकील ने उन पर जूते से हमला करने की कोशिश की है। वकील ने जस्टिस गवई के ऊपर जूता फेंकने कोशिश की। गनीमत यह रही कि वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और उन्होंने तत्काल कुछ बड़ा हंगामा होने से रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने वकील को बाहर निकाल दिया। वकील ने जस्टिस गवई पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया था। जस्टिस गवई पर हमला करने वाले वकील को हिरासत में लिया गया है। जब कोर्ट से वकील को सुरक्षाकर्मी बाहर लेकर जा रहे थे, तब वह नारे…
नई दिल्ली ।बिहार में विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा आज हो जाएगी। निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा करेगा। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में आयोग की यह घोषणा लंबे समय से प्रतीक्षित थी। इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संकेत दिया था कि बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया में 17 नई पहलें लागू की जा रही हैं, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए मार्गदर्शक सिद्ध…
पटना। बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए आखिरकार मेट्रो रेल का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक पहले फेज की मेट्रो के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। पटना में संचालित होने वाली यह मेट्रो 4.3 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। यह तीन स्टेशनों आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड के बीच दौड़ेगी। पटना मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (पीएमआरएल) ने परिचालन की अंतिम तैयारी पूरी कर ली है। उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कॉरिडोर वन के तहत पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35…
जयपुर । जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात न्यूरो आईसीयू में लगी आग से 8 मरीजों की मौत । आग की जांच के लिए राजस्थान सरकार ने छह सदस्यीय समिति गठित की है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है। वहीं इस घटना के बाद सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। हादसे के कारणाें की जांच के आदेश के बाद घटनास्थल से जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति आग लगने के कारण, अस्पताल प्रशासन की तत्परता,…
पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिहार बीजेपी की कोर कमिटी की दो दिन चली बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। इन बैठकों में फाइनल किए गए नामों को अब बिहार बीजेपी की ओर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास दिल्ली भेजे जाएंगे। इसके बाद बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा। हालांकि बीजेपी ने टिकट देने के लिए ‘KJ’ यानी कामकाज और जनसमर्थन वाला फॉर्मूला तैयार किया है। मतलब जिसका कामकाज बढ़िया होगा, जनता उसके कामकाज से खुश होगी, उस विधायक…