Author: News Maati

पटना। बिहार में बीते दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से छपरा, रोहतास, सीवान और गोपालगंज में जनजीवन प्रभावित है। जगह-जगह बारिश का पानी जमा हो गया है। एहतियातन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। बिहार के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सड़के पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है। राजधानी पटना का बाइपास मुहल्ला जलमग्न हो गया हैं। बारिश ने बिहारवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। रोहतास में तो मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है। कई इलाके पानी से लबालब भरे हुए हैं। रोहतास के पहाड़ी इलाके से…

Read More

अहमदाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बैंकों और नियामकों के पास 1.84 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्तियां बिना दावे के पड़ी हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये संपत्तियां उनके असली मालिकों तक पहुंचें। केंद्रीय वित्त मंत्री ने गांधीनगर में वित्तीय क्षेत्र में लावारिस संपत्तियों पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। सीतारमण ने राज्य के वित्‍त मंत्री कनुभाई देसाई और बैंकों एवं वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गांधीनगर से तीन महीने के “आपकी पूंजी, आपका अधिकार”…

Read More

चानो स्थित अमर ज्योति अंध विद्यालय में लायंस क्लब ने लगाया शिविर राँची। चानो स्थित अमर ज्योति अंध विद्यालय में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए और एलसीआर एकलव्य ग्रेटर की ओर से ‘ध्यान और हीलिंग शिविर’ लगाया गया। कार्यक्रम के बारे में क्लब के अध्यक्ष श्रवण बर्णवाल ने बताया कि 60 से अधिक छात्रों व शिक्षकों ने अपनी मानसिक और भावनात्मक दृढ़ता के लिए ‘प्राणिक हीलिंग’ सत्रों में भाग लिया। जिससे उन्हे शांति, शीतलता व आनंद की अनुभूति हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन गणेश प्रसाद सिंह, सचिव लायन अमित कुमार साहू, लायन प्रकाश चंद अग्रवाल, लायन अनिता साहू…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी। आज, हम इस गौरवशाली परंपरा का एक और अध्याय देख रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं भारत के कोने-कोने से हमारे साथ जुड़ने वाले सभी युवा आईटीआई छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि भारत अब कौशल विकास को कितना महत्व देता है। आज…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि आजकल लोग ‘जननायक’ की चोरी करने में लगे हैं। इस मौके पर उन्होंने असली ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में ‘कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी’ का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है। विपक्ष…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी। आज, हम इस गौरवशाली परंपरा का एक और अध्याय देख रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं भारत के कोने-कोने से हमारे साथ जुड़ने वाले सभी युवा आईटीआई छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि भारत अब कौशल विकास को कितना महत्व देता है। आज…

Read More

सिएटल। H1B Visa Fee Row अमेरिका में एच-1बी वीजा आवेदन के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) शुल्क तय करने के फैसले ने व्यापक विवाद खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, धार्मिक संगठनों, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और अन्य पेशेवर समूहों ने शुक्रवार को सिएटल की संघीय अदालत में इस नीति के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि यह कदम ‘नवोन्मेष, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला’ है। नियोक्ताओं और संस्थानों में अराजकता : याचिकाकर्ताओं की दलील सैन फ्रांसिस्को स्थित यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है…

Read More

नई दिल्ली । गाजा में संघर्ष रोकने को लेकर फिलिस्तीनी समूह हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 सूत्रीय प्लान पर सहमति दे दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों की सराहना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”हमास की…

Read More

पटना। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं डॉ. विवेक जोशी की टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार की देर शाम पटना पहुंच गई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के उपरांत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के दो दिवसीय बिहार यात्रा को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब दो दिवसीय यात्रा में आयोग की टीम शनिवार को होटल ताज में विभिन्न बैठक के माध्यम संपूर्ण तैयारियों की पड़ताल करेगी। सर्व प्रथम आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों…

Read More

पटना। राज्य में बालू एवं शराब माफिया के साथ संगठित अपराध में शामिल अपराधियों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया में अब तेजी आएगी। राज्य कैबिनेट ने इसके लिए बिहार आपराधिक प्रक्रिया (अभिरक्षा एवं संपत्ति का निस्तार) नियमावली 2025 के गठन के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है। अभी तक राज्य में अपराधियों की संपत्ति जब्ती के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित नहीं थी। इसके साथ ही राज्य में छोटे अपराध करने पर दोषियों को सामुदायिक दंड भी दिया जा सकेगा। इसके लिए भी नियमावली का गठन किया जाएगा। भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-23 के…

Read More