Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गोपालगंज एडीएम के पास 12 जमीन-फ्लैट और खाते में 1.5 करोड़
- उपचुनाव के नतीजे भाजपा-एनडीए के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण : मोदी
- झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में चोरी, 25 लाख के जेवरात ले गए चोर
- लातेहार में महिला से मारपीट के मामले में बरियातू थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित, हेमंत सोरेन ने दिया था जांच के आदेश
- शुभेंदु के गढ़ में हसीरानी ने रचा इतिहास, रेजिनगर में भी खिला कमल
- जेपीएससी, सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट अब 12 अक्टूबर को करेगा सुनवाई
- नेमरा में पारंपरिक संस्कार निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां के निधन के बाद निभाई भोजन परोसने की रस्म
- लातेहार में आदिवासी महिला को हाथ बांधकर पुलिस ने उलटा लटकाया, हेमंत सोरेन ने जांच का दिया आदेश
Author: News Maati
जयपुर । जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात न्यूरो आईसीयू में लगी आग से 8 मरीजों की मौत । आग की जांच के लिए राजस्थान सरकार ने छह सदस्यीय समिति गठित की है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है। वहीं इस घटना के बाद सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। हादसे के कारणाें की जांच के आदेश के बाद घटनास्थल से जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति आग लगने के कारण, अस्पताल प्रशासन की तत्परता,…
पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिहार बीजेपी की कोर कमिटी की दो दिन चली बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। इन बैठकों में फाइनल किए गए नामों को अब बिहार बीजेपी की ओर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास दिल्ली भेजे जाएंगे। इसके बाद बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा। हालांकि बीजेपी ने टिकट देने के लिए ‘KJ’ यानी कामकाज और जनसमर्थन वाला फॉर्मूला तैयार किया है। मतलब जिसका कामकाज बढ़िया होगा, जनता उसके कामकाज से खुश होगी, उस विधायक…
कोलंबो । भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रन से हराकर इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ वनडे में जीत के सिलसिले को जारी रखा। भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की और वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 12वें मुकाबले में जीत दर्ज कर शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। विश्व कप में यह पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पांचवीं जीत है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था जबकि पाकिस्तान की यह दूसरी हार है। एशिया कप में भारत…
रांची। धुर्वा हटिया मार्ग पर परिचालन करने वाले ऑटो चालकों की बैठक रविवार को धुर्वा गोलचक्कर मैदान में हुईं। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने किया। सभा का संचालन प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सभी ऑटो चालकों ने निर्णय लिया कि धुर्वा और हटिया क्षेत्र के चालक जिनके पास परमिट नहीं है वैसे ऑटो चालक अपना ऑटो के सभी कागजात दुरुस्त रखें। कहा गया कि चौक चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर यात्रियों को चढ़ाना और उतरना है। ताकि चौक चौराहा जाम न हो। बैठक ने कहा गया कि धुर्वा और…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को देश के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को चुनाव से पहले दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। नालंदा के राजगीर में 1 हजार 121 करोड़ की लागत से बना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जनता को समर्पित किया। सात सालों में बनकर तैयार यह स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। यह आईसीसी और बीसीसीआई के मानकों को पूरा करता है। मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन व ग्राउंड का भी जायजा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी…
राँची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम) के युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार ( 5 अक्तूबर ) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे । मौके पर डॉ सहाय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि किस प्रकार हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। इस अवसर पर एबीकेएम प्रदेश के कई सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा, फोटोग्राफर एसोसिएशन और झारखंड हॉस्टल एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बढ़…
पटना। बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए आखिरकार मेट्रो रेल का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक पहले फेज की मेट्रो के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। पटना में संचालित होने वाली यह मेट्रो 4.3 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। यह तीन स्टेशनों आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड के बीच दौड़ेगी। पटना मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (पीएमआरएल) ने परिचालन की अंतिम तैयारी पूरी कर ली है। उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कॉरिडोर वन के तहत पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35…
रामगढ़। रांची- पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित हाईवा ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे के बाद भाग रहे हाइवा चालक ने एक क्रेटा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह गाड़ी सड़क पर ही खड़ी हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मृतक बाइक सवार की पहचान सोसो सिंदवार गांव निवासी बारकेश्वर…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को लोडेड पिस्टल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजादनगर और कपाली क्षेत्र में सक्रिय अपराधी साजिद साततल्ला मैदान, डांगोडीह में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अरविंद बिनहा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साततल्ला मैदान में छापेमारी की और आरोपित को…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित रैना बसेरा सोसाइटी में शनिवार देर रात एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत इंजीनियर का शव बरामद। मृतक की पत्नी घटना के बाद से लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने रविवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय राउंड्री स्टीवेन्सन के रूप में हुई है। वे कुछ महीने पहले ही रैना बसेरा सोसाइटी के डुप्लेक्स नंबर-41 में किराए पर रहने आए थे और एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे। वे अपनी पत्नी और करीब आठ…