Author: News Maati

पटना। बिहार में सबसे पहले प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद अब प्रशांत किशोर शनिवार को राघोपुर से जन सुराज पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वहां निकलने से पहले पटना में उन्होंने मीडिया से कहा कि राघोपुर से मेरे चुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से तेजस्वी यादव दूसरी सीट की तलाश करने लगे हैं। हार का ऐसा भय है। अगर मैं स्वयं राघोपुर में उतर गया तो फिर तेजस्वी को वहां से भागना ही पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने अपने राघोपुर दौरे पर कहा, “मैं राघोपुर जा रहा हूं… अभी सीट पर फैसला करना है। कल…

Read More

पटना । बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने अपने अलग तेवर दिखाए हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लगातार जनता के बीच सक्रिय है और लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “हम लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं। नेता का काम है जनता के बीच जाना, न कि किसी कॉरपोरेट ऑफिस की तरह बैठकर बिजनेस चलाना। आप खुद देख लीजिए, बिना बुलाए मेरे लिए भीड़ उमड़ रही है।” तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी…

Read More

लातेहार । एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव के पास छापामारी कर पिस्तौल और बम के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में अवधेश यादव पलामू और उपेंद्र यादव लातेहार शामिल हैं। दोनों अपराधी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं । शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार रात एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी टोरी रेलवे साइडिंग के पास जमा हुए हैं और किसी…

Read More

लोहरदगा। पेशरार प्रखंड के केकरांग बरटोली गांव में अंधविश्वास के कारण हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। गत नौ अक्टूबर की रात केकरांग बरटोली गांव निवासी लक्ष्मण नगेशिया, उसकी पत्नी निफनी नगेशिया और पुत्र रामविलास (10) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में बनी एसआइटी ने जांच करते हुए तीन आरोपितों सुखनाथ नगेशिया, बिंदेश्वर नगेशिया और संचरवा नगेशिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे मृतका निफनी पर ओझागुनी करने…

Read More

नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा, जब नोबेल कमेटी ने वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को इस पुरस्कार से नवाजा। मारिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति को इस रेस में पछाड़ दिया। वहीं, मारिया ने यह पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित किया। इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मारिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी वेनेज़ुएला वासियों के संघर्ष को मिली यह मान्यता हमारे स्वतंत्रता प्राप्त प्राप्त करने के कार्य को पूरा करने के लिए एक प्रोत्साहन…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस पावर लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और उद्योगपति अनिल अंबानी के करीबी सहयोगी अशोक कुमार पाल को फर्जी बैंक गारंटी मामले में गिरफ्तार किया है। पाल की गिरफ्तारी एडीए समूह से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाना था। एडीए मामले में यस बैंक और एडीए समूह की कंपनियों से जुड़े वित्तीय कदाचार के आरोप शामिल हैं, जिसका नेतृत्व पहले अनिल अंबानी करते थे।ईडी ने आरोप लगाया था…

Read More

पटना: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के उद्देश्य से पार्टी जॉइन नहीं की थी, और न ही उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई योजना है। “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा।” इससे पहले बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनकी…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई। शनिवार को गठबंधन के सभी बड़े नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। इस बार बीजेपी ने सीट शेयरिंग की अगुवाई की है। जानकारी के मुताबिक, बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सभी सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद सीटों के फामूर्ले पर मुहर लगा दी है। आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बड़ी बैठक है। सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के बड़े नेता और…

Read More

लखनऊ । बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 से अधिक चुनावी रैलियां करेंगे। इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश में सबसे अधिक उनकी रैलियां व जनसभाओं के लिए समय मांग रहे हैं। बिहार विधान सभा चुनाव के लिए मतदान छह और 11 नवंबर को होना है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी का प्रचार अभियान अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, योगी की रैलियां मध्य और उत्तरी बिहार के जिलों में सर्वाधिक होंगी। प्रचार कार्यक्रम को बिहार की…

Read More

रांची। सेना भूमि घोटाला मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने छवि रंजन को कुछ शर्तों के साथ जमानत प्रदान कर दी है। छवि रंजन 28 माह बाद अब जेल से बाहर निकल जाएंगे। सोमवार को उनके जेल से बाहर आने की संभावना है। चेशायर होम रोड जमीन घोटाला और सेना भूमि घोटाला मामले में ईडी ने उन्हें आरोपित बनाया है। जिसमें उनपर जमीन रिकॉर्ड में धोखाधड़ी और जालसाजी में सहायता करने का आरोप है। छवि रंजन को ईडी…

Read More