Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
रांची। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास ने सेवानिवृत्त फौजी की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। न्यास के लोगों ने मामले में खेलगांव थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बीते 20 अक्टूबर को दोपहर में सैनिक कॉलोनी, बूटी मोड़ (रांची) के पास सड़क दुर्घटना में बक्सर (बिहार) निवासी सेवानिवृत्त फौजी कन्हैया सिंह की मृत्यु हो गई। घटना के अनुसार, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो (जेएच10ए-3366) वाहन को हिमालय साहू नामक व्यक्ति तेज रफ़्तार (लगभग 80 किमी/घंटा) से चला रहा था, जिसमें तीन अन्य साथी भी सवार थे। टक्कर के बाद वाहन सवार सभी आरोपी मौके से…
अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किये जाएंगे 24 पूजा पंडाल प्रबंधक शहरभर में 23 को होगी दवात पूजा राँची। चित्रगुप्त पूजा की तैयरियों को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें महासभा के पदाधिकारियों के साथ – साथ महिलाओ ने भी शिरकत किया। मौके पर महासभा के महामंत्री सुशील कुमार लाल ने पूजा के दिन होने वाले सम्मान समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त पूजा आयोजित करने वाली शहरभर की तकरीबन 24 पूजा – पंडाल प्रबंधकों को तलवार, अंग वस्त्र व कलम से सम्मानित किया जाएगा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत आगामी…
मुंबई।शेयर बाजार मंगलवार को लक्ष्मी पूजन के लिए अपराह्न पौने दो बजे से पौने तीन बजे तक विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र आयोजित करेंगे। बीएसई और एनएसई की ओर से जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई। विदेशी मुद्रा बाजार क्रमशः दिवाली और दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगे।
वॉशिंगटन। विदेशी पेशेवरों को बड़ी राहत देते हुए अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एच-1बी वीजा की 1 लाख डॉलर आवेदन फीस पर नया दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कई छूटें और अपवाद शामिल किए गए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो लोग एफ-1 (छात्र) वीजा से एच-1बी वीजा श्रेणी में स्विच कर रहे हैं, उन्हें यह भारी शुल्क नहीं देना होगा। इसी तरह, अमेरिका के भीतर रहकर वीजा में संशोधन, स्थिति परिवर्तन या अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन करने वाले एच-1बी वीजा धारकों पर भी यह शुल्क लागू नहीं होगा। इसके अलावा, मौजूदा एच-1बी वीजा धारकों को देश में आने-जाने…
गोपालगंज। गोपालगंज में जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा ने गोपालगंज विधानसभा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है। हालांकि जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉ शशि शेखर सिन्हा ने स्वास्थ्य कारणों से नामांकन वापस लिया है। लेकिन इस मामले में प्रत्याशी डॉक्टर शशि शेखर सिंहा ने कुछ और वजह बताई है। डॉ सिन्हा से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं की वजह से नामांकन वापस लेने की बात कही। डॉ शशि शेखर सिन्हा ने स्थिति स्पष्ट करते…
मुंबई। फिल्म ‘शोले’ में जेलर का किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वह बीते चार दिन से मुंबई के आरोग्यानिधि अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज दोपहर तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। असरानी को पहला ब्रेक : पढ़ाई पूरी होने के बाद असरानी ने 1960 से लेकर 1962 तक साहित्य कलभाई ठक्कर से अभिनय सीखा। साल 1962 में काम तलाशने के लिए वह मुंबई गए। 1963 में असरानी की मुलाकात किशोर साहू और ऋषिकेश मुखर्जी से हुई। उन्होंने असरानी को पेशेवर रूप से अभिनय सीखने की सलाह दी। 1964 में असरानी…
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने अब तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है। इसी बीच, सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 143 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।राजद की सूची में कई ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस भी उम्मीदवार उतार चुकी है। इस सूची में तेजस्वी यादव को राघोपुर विधानसभा सीट से राजद का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, वारसलीगंज से अनिता देवी महतो, अलीनगर से विनोद मिश्रा और हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया को प्रत्याशी बनाया गया है। सिवान से राजद ने अवध बिहारी चौधरी…
रांची ।बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अब हिस्सा नहीं लेगी। इस बड़े राजनीतिक फैसले की घोषणा झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि बहुत दुख और आक्रोश के साथ कहना पड़ रहा है कि राजद और कांग्रेस ने झामुमो के साथ खुला राजनीतिक धोखा किया है। गठबंधन के नाम पर हमें अंधेरे में रखा गया, और हमारी हिस्सेदारी को साजिश के तहत कुचल दिया गया। झामुमो की प्रतिबद्धता और समर्पण के बावजूद हमारे साथ धूर्तता की गई। सोनू ने…
पटना । कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में 61 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी है, जो पांच साल पहले लड़ी गई सीट से नौ कम हैं। हालांकि इस बार पार्टी को कई विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगियों जैसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के खिलाफ भी मुकाबला करना पड़ेगा। यह जानकारी सोमवार को बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक नेता ने दी। वैशाली, लालगंज, कहलगांव, राजापाकर और रोसड़ा ऐसी विधानसभा सीट हैं जहां कांग्रेस और राजद आमने-सामने होंगे। वहीं, बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का मुकाबला भाकपा प्रत्याशी से होगा। स्थिति…
नई दिल्ली । पुरानी दिल्ली की एक मशहूर मिठाई दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दीपावली के अवसर पर मुलाकात के दौरान कहा कि वह उनके परिवार की कई पीढ़ियों को अपनी मिष्ठान सेवा उपलब्ध करा चुके हैं और अब वह उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई दुकान के मालिक ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए। राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ भी आजमाया। राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब…