Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
पटना। बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद भाजपा की टेंशन इस बात को लेकर बढ़ गई है कि आखिर छठ पूजा के संपन्न होने के बाद यहां प्रवासी मतदाताओं को कैसे रोका जाए? क्योंकि, छठ पूजा का त्योहार मनाने के लिए देश के कोने-कोने में रहने वाले बिहारवासी अपने प्रदेश का रुख करते हैं। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। लेकिन इससे पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यहां के प्रवासी मतदाताओं को छठ पूजा के बाद रोकना है। एक सरकारी आंकड़े…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी में बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात 2 बजे बिहार के चार कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। जानकारी के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी बिहार चुनाव में भी किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) गंभीर रूप…
रांची। मेसरा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने खुलासा किया है कि झारखंड में कुख्यात अपराधियों को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की आपूर्ति की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह और प्रिंस खान गैंग के खतरनाक गठजोड़ का पर्दाफाश किया। रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे है, जिसके बाद उन्होंने सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में टीम गठित किया। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, बीआइटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने मंगलवार रात चुट्टू ओवर ब्रिज…
गोपालगंज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई जीविका योजना आज देश में एक मिसाल बन चुकी है। अब तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। केंद्र सरकार के मंत्री भी इस मॉडल को देखने बिहार आए और इसकी सराहना की। नीतीश ने गोपालगंज के कटेया में एनडीए की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सीएम ने दावा किया कि जीविका योजना से महिलाओं की तकदीर बदल गई। उन्होंने कहा कि अब जीविका समूहों का विस्तार ग्रामीण से लेकर…
भभुआ। बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ही महागठबंधन का दूसरा विकेट गिर गया है। कैमूर जिले की मोहनियां विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है। इससे पहले पूर्वी चंपारण जिले की सुगौली सीट से राजद की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हुआ था। महागठबंधन को अब तक बिना लड़े दो सीटों का नुकसान हो चुका है। मोहनियां विधानसभा से लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी की प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को रद्द दिया…
गयाजी। माउंटेन मैन के नाम से विख्यात दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम सूची से गायब कर दिया गया। भागीरथ मांझी ने बताया कि वे टिकट की उम्मीद में चार दिन तक दिल्ली में रुके, सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए, और राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी से टिकट मांगा था, उन्होंने वादा किया था, लेकिन अंतत: मुझे टिकट नहीं मिला।…
खगड़िया। जहां-जहां जा रहे हैं, सर्वे रिपोर्ट में एनडीए की सरकार बननी तय है। खगड़िया मेरा गृह जिला है। खगड़िया जिले को विकसित बनाने के लिए मेरे पिता रामविलास पासवान ने हरसंभव प्रयास किया। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट संकल्प के साथ निकला हूं। जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। उक्त बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को गोगरी के भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। वे परबत्ता विधानसभा से…
दरभंगा। मिथिला की धरती दरभंगा जिले के हायाघाट में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने सीता मईया की धरती को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि छह नवम्बर को कमल का बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पहले भी विकास की राह चुनी थी, अब उस गति को और तेज करने का वक्त है। यह चुनाव सिर्फ बिहार का नहीं है, यह देश…
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को घोषणा की कि बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों और करीब दो लाख जीविका दीदियों में शामिल सामुदायिक प्रेरकों (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को महागठबंधन की सरकार बनने पर स्थायी किया जाएगा। अपने सरकारी आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन राज्य में सरकार बनाता है, तो इन जीविका दीदियों को प्रति माह 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) गठबंधन राज्य में सत्ता में आता है तो जिन जीविका दीदियों ने ऋण लिया…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की और उन्हें चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खेल मंत्री और उनके साथ मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से उन्हें अवगत कराया। यह चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा…