Author: News Maati

रामगढ़। रोटरी रामगढ़ सिटी की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को रोटरी सहेली सेंटर का उद्घाटन किया गया। रामगढ़ शहर के कोयरी टोला में रोटरी सहेली सेंटर शुरू की गई। केंद्र के संचालिका सोनी देवी को क्लब की ओर से तीन सिलाई मशीनें भेंट की गई। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एजी धीरज सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी का यह प्रयास समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने…

Read More

लातेहार। पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रांची जिला निवासी विश्वनाथ उरांव, फूलचंद खलखो, तुलसी मुंडा, तनवीर अंसारी और गुमला जिला निवासी संदीप यादव शामिल हैं। अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल और कई गोलियां भी बरामद हुई है। बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाही गांव के पास आए हुए हैं। सूचना…

Read More

वॉशिंगटन ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दिवाली का उत्सव मनाया और इस अवसर पर भारत व भारतीय-अमेरिकी समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की। मोदी व्यापार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमने यह भी बात की कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध न हो, और यह एक बहुत अच्छा संकेत है।” दीये जलाकर…

Read More

नई दिल्ली। भारत सरकार ने सैन्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार की तरफ से जारी पुरस्कार विजेताओं की सूची में तीनों सेनाओं के जवान शामिल हैं। खास बात यह है कि सूची में उन जवानों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य अभियानों में महती भूमिका निभाई है।केंद्र सरकार ने हाल ही में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों में वीरता पुरस्कार प्राप्त रक्षा बलों के प्रशस्ति पत्रों को अधिसूचित किया गया है। राजपत्र में शामिल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र मुख्यतः भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के…

Read More

पंचकूला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी तथा पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना पर उनके बेटे अखिल अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।अखिल अख्तर की मौत 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला के एमडीसी स्थित आवास पर हुई थी। परिवार ने शुरू में इसे दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई मौत बताया था। अखिल अख्तर का 27 अगस्त को एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध का जिक्र करते हुए परिवार के लोगों पर उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप…

Read More

पटना/मुजफ्फर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरूआत मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी से की। इस मौके पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मुहैया कराने का वादा किया। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर उच्च विद्यालय के मैदान और कांटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जनसभा में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार अजय कुशवाहा, अजीत कुमार, राज कुमार राजू, मदन चौधरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रमा निषाद के…

Read More

दुबई। दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा सोमवार को खास संदेश के साथ दीपावली की आकर्षक रोशनी से जगमगा उठी। अंधकार के विरुद्ध ज्ञान के प्रकाश का संदेश देने वाले इस महान त्योहार के उपलक्ष्य में दुबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर अंग्रेजी और हिंदी में संदेश प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही इसबार दुबई के दो प्रमुख दिवाली कार्यक्रमों में दुबई पुलिस बैंड की खास प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 828 मीटर ऊँची दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर चकाचौंध भरे प्रदर्शन ने यूएई के विविध समुदाय को दिवाली की हार्दिक…

Read More

बेतिया। लौरिया विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के वीआइपी समर्थित उम्मीदवार रणकौशल प्रताप सिंह 373 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार इनके पास 2.58 करोड़ की कृषि योग्य भूमि है। जबकि पटना, बेतिया, बांका में इनके पास 57 प्लाट गैर कृषि योग्य भूमि है। पटना, दानापुर समेत अन्य जगहों पर इनके पास 12 कमर्शियल बिल्डिंग है। विभिन्न बैंकों से 14. 48 करोड़ का लोन भी है। इनके पास शेयर इन इंडियन कंपनिज, बसुधा आर्गेनिक मिल्क सेंटर, नेशनल पेंशन स्कीम, निपान लाइफ, एसबीआइ पीपीएफ, एचडीएफसी एग्रो हेल्थ इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस आदि बांड में करोड़ों…

Read More

बाराचट्टी (गयाजी)। गया जिला के बाराचट्टी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर विरासत की सियासत का केंद्र बन गया है। महागठबंधन ने पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक दिवंगत भगवती देवी की पुत्री समता देवी को प्रत्याशी घोषित कर क्षेत्र में उत्साह भर दिया था, लेकिन सोमवार को अंतिम क्षण में पार्टी ने टिकट बदल दिया। नामांकन का समय आते-आते समता देवी की जगह उनकी बेटी तन्नुश्री कुमारी को राजद का सिंबल जारी कर दिया गया। रविवार को दिनभर क्षेत्र में यह संदेश फैल गया था कि समता देवी को टिकट मिला है। पार्टी कार्यकतार्ओं ने बधाई दी, पोस्टर और बैनर…

Read More

रांची। राजधानी में काली पूजा श्रद्धा-भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। इस पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। शहर के डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड का ऐतिहासिक 44वां काली पूजा समारोह का भी मंगलवार को शुभारंभ हुआ। राजस्थानी कला एवं संस्कृति की थीम पर सजे पंडाल में माँ काली की स्थापना की गयी है। यहां माँ काली के दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों एवं क्षद्धालुओं का आगमन हो रहा है। लोग माँ के दर्शन एवं पूजन कर भक्तजन मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर…

Read More