Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि कुछ लोग मतदान के कुछ दिन पहले जीविका दीदियों के नाम पर अपने परिवार के लिए आजीविका तलाश रहे हैं। आधी आबादी के लिए चांद-तारे तोड़ लाने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन-बेटियों को पता है कि उनके उत्थान और सम्मान के लिए किसने काम किया है। बिहार की बहन-बेटियां एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने जा रही हैं। वर्ष 2005 में बिहार से किया वादा हमें हमेशा याद रहता है। जब तक मैं हूं बिहार…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिला लाभुकों को 14वीं किस्त की राशि बकाया है, उन्हें छठ से पहले दो माह की राशि एक साथ मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना की अक्टूबर माह की किस्त छठ पर्व से पूर्व देने के निर्देश जिलों को दिए हैं। इसके तहत जिन लाभुकों को सितंबर माह की राशि नहीं मिल पाई थी, उन्हें एक साथ दो माह की राशि यानी पांच हजार रुपये उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होंगे। जिन लाभुकों को सितंबर माह की राशि मिल चुकी है, उन्हें अक्टूबर माह की राशि ढाई हजार रुपये…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने और खुफिया एजेंसी की ओर से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि रांची में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियां मंगा कर अपराध किए जा रहे हैं। ये हथियार पंजाब के मोगा के रास्ते भारत लाए जा रहे हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल रांची सहित देश के कई हिस्सों में बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों को डराकर रंगदारी वसूली के लिए किया जा रहा है। यह मामला पुलिस के खुफिया तंत्र की विफलता…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज पर अगले 100 साल तक चर्चा होगी और विपक्ष अपने कुकृत्यों को छिपाने की कितनी भी कोशिश कर ले, जनता उसे माफ नहीं करेगी। तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बीच राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन नहीं, बल्कि लठबंधन (अपराधियों का गठबंधन) है क्योंकि दिल्ली-बिहार के इसके सभी नेता जमानत पर बाहर हैं। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बुजुर्ग लोग युवाओं को जंगलराज के दौरान…
समस्तीपुर। बिहार विधानसभा की सियासी तपिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म और कर्मभूमि से मिथिलांचल के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम की समस्तीपुर के दुधपुरा से सभा करने के यही मायने निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की समस्तीपुर में यह चौथी सभा होगी। इसके पूर्व वे दो बार समस्तीपुर के जितवारपुर और एक बार सरायरंजन में सभा को संबोधित कर चुके हैं। वे समस्तीपुर से मिथिलांचल की 30 सीटों पर सामाजिक समीकरण को भी साधेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से विपक्षी खेमे में बेचैनी है तो एनडीए अपने लिए संजीवनी मान रहा…
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ज्याउद्दीन खां ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसे जिले में प्रशांत किशोर की जन सुराज के लिए भारी झटका माना जा रहा है। बेदाग छवि और अल्पसंख्यक समाज से होने के कारण वे यहां त्रिकोणात्मक संघर्ष के आसार बनाते दिख रहे थे। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मेरे शुभचिंतक और समाज के लोग परेशानी में थे, इसलिए हमने दूसरी बार अपनी खुद की कुर्बानी दी है।
रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने गुरुवार की सुबह को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृत जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रुप में हुई है। जवान बोकारो पेटरवार का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी के कारण का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर…
हजारीबाग। दीपूगढ़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से जल गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें पास की मेडिकल शॉप तक भी पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से वहां बड़ा नुकसान टल गया। आधिकारिक…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं की जरूरतों को देखते हुए हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए 79 हजार करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में लिए गए इन फैसलों से सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम मार्क-2 खरीदने से दुश्मन के लड़ाकू वाहनों को बेअसर करने की क्षमता बढ़ेगी। साउथ ब्लॉक में बैठक के दौरान लगभग 79 हजार करोड़ रुपये की राशि के विभिन्न सेवाओं के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। भारतीय सेना…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। साथ ही, मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया। महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने एनडीए से…