Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत एंटी रोमियो टीम ने दो ऐसे शोहदों को गिरफ्तार कर लिया जो सरेराह लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गाकर उन्हें छेड़ते थे। जब वह पुलिस की रडार पर आए तो लंगड़ाते हुए गिड़गिड़ा कर माफी मांगते नजर आए और बोले साहब माफ कर दो अब किसी को नहीं छेड़ेंगे। शुक्रवार को मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत थाना शहर कोतवाली पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों में शोहदों के खिलाफ अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि…
रांची। झारखंड में टेंडर आवंटन में कमीशन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ आरोपियों खिलाफ चौथा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों में ठेकेदार राजेश कुमार, उनकी कंपनियां मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व मेसर्स परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, ठेकेदार राधा मोहन साहू, अंकित साहू, ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के सहयोगी अतिकुल रहमान व ठेकेदार राजीव कुमार सिंह शामिल हैं। 22 अक्टूबर को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में दाखिल अपने इस चौथे…
समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक ग्राम से करते हुए कहा कि एनडीए इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत के सभी पुराने रेकॉर्ड तोड़ देगा। मोदी ने इस अवसर पर सभी मतदाताओ से आग्रह किया कि बिहार में विकास कार्यो को आगे बढ़ाने और प्रदेश को विकसित राज्यो की श्रेणी में लाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। उन्होनें मतदाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा…
समस्तीपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर का ही आशीर्वाद है कि मेरे जैसा पिछड़ा गरीब का बेटा इस मंच पर है। आजाद भारत में गरीबों और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में कर्पूरी जी की भूमिका अहम रही। वे मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न देने का मौका हमारी सरकार को मिलना यह बहुत सौभाग्य है। उक्त बातें पीएम ने दुधपुरा में चुनावी सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर का माहौल, मिथिला के मूड ने यह साबित कर दिया कि नयी मूड से बिहार चलेगा। मैं इस अपनेपन से अभिभूत हूं। सरकार गरीब की सेवा के…
सिवान। केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को विकास के रास्ते पर लाया। सीएम नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को जंगलराज से मुक्त किया और हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त बातें केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कैलगढ़ उच्च विद्यालय में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह सिवान की भूमि महान राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की भूमि है। आजादी आंदोलन के प्रमुख नेता रहे राजेंद्र बाबू की धरती को बार-बार प्रणाम करता हूं। 20 साल तक लालू-राबड़ी के…
कोलकाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय रेल ने इस बार यात्रियों के लिए एक अनोखी पहल की है। पूर्व और दक्षिण पूर्व रेलवे के 30 से अधिक स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। इन गीतों ने न केवल यात्रियों के सफर को भावनात्मक और सांस्कृतिक अनुभव में बदल दिया है, बल्कि उन्हें बिहार की सोंधी मिट्टी और लोकसंस्कृति से भी जोड़ दिया है। रेलवे स्टेशनों पर “मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया”, “पहिले पहिल हम कईनी छठ के बरतिया” और “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव” जैसे…
रांची,। देशभर में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार की ओर से 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। यह आयोजन देश के 40 विभिन्न स्थानों पर एक साथ किया गया और कुल 51,000 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोशनी का त्योहार दिवाली सभी के लिए नई रोशनी लेकर आया है। उत्सव के बीच नियुक्ति पत्र मिलना उत्सव का उल्लास और सफलता की दोहरी खुशी है।…
पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य प्रो. गुलाम गौस ने कहा कि महागठबंधन की ओर से उपमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की आंखें खुल जानी चाहिए। सिर्फ चार प्रतिशत आबादी वाली एक बिरादरी को सिर पर बैठाया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ मुस्लिम समाज की जगह उनके चरणों में भी नहीं है। हालांकि, बिहार में जाति पर आधारित गणना की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम समाज की आबादी लगभग 18 प्रतिशत है। प्रो. गौस ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि वह भयमुक्त होकर एनडीए का समर्थन करें। प्रो. गौस…
मेदिनीनगर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरूआत शनिवार से होगी। उससे पहले घाटों की सफाई और जरूरी व्यवस्था बहाल करने की तैयारी तेज कर दी गयी है। जेसीबी लगाकर जहां घाट बनाये जा रहे हैं, वहीं निगमकर्मी घाटों पर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगे हैं। पर्व के दौरान किसी तरह की कमी ना हो इसे लेकर शुक्रवार को उपायुक्त समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने सिंगरा के अमानत नदी तट, टाउन हॉल के कोयल नदी तट और पम्पूकल नदी तट का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने साफ-सफाई, लाइटिंग, पानी में बैरिकेडिंग, ट्रैफिक,…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के बेगूसराय में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने इस मौके पर महागठबंधन को आड़े हाथों भी लिया। प्रधानमंत्री ने अपनी दूसरी जनसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह महागठबंधन नहीं लठबंधन है। उन्होंने कहा कि तथाकथित ‘जंगल राज’ के नेताओं ने जहां अपने परिवारों को प्राथमिकता दी और बिहार के युवाओं की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व…