Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ईरान पर अमेरिका अब तक का सबसे विध्वंसक हमला, चाबहार में ठप हुई बिजली आपूर्ति
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
- भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट
- पटना, मुजफ्फरपुर टाउनशिप के कोर क्षेत्र का होगा विस्तार , सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- दिल्ली में हेमंत सोरेन ने किया नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, बोले- झारखंड को बनाएंगे नवाचार और बौद्धिक पूंजी का केंद्र
- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : संजय सेठ
Author: News Maati
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उपराष्ट्रपति कार्यालय को सूचित कर दिया गया था कि जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में वह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू शामिल नहीं हो पाएंगे। यह बैठक कल शाम उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने से कुछ समय पहले हुई थी। नड्डा की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा बीएसी बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता और रीजीजू की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए जाने के बाद आई है। रमेश के दावों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें कई भूमिकाओं में देश की सेवा का मौका मिला है और वह उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने…
आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव के पास मंगलवार की सुबह पटना एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। इनका इलाज सदर अस्पताल, आरा में चल रहा है। घायलों में बक्सर जिले के चक्की थाना के लीलाधरपुर गांव निवासी बलवंत सिंह और बिहिया थाना क्षेत्र के चकराही गांव निवासी रवि रंजन सिंह शामिल हैं। अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 3 मैग्जीन और 4 कारतूस मिले हैं. बिहिया-कटेया रास्ते पर नदी के करीब मंगलवार की सुबह लगभग पौने…
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सोमवार शाम अचानक पद से इस्तीफा देने से उनके उत्तराधिकारी की दौड़ शुरू हो गई है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को निर्वाचक मंडल में बहुमत प्राप्त है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं। आगामी दिनों में संभावित नामों पर विचार किए जाने की संभावना है। बीजेपी के पास इस पद पर चुनने के लिए नेताओं का एक बड़ा समूह है। राज्यपालों में से या संगठन के अनुभवी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों में से किसी का चुनाव किया जा सकता है। धनखड़ भी उपराष्ट्रपति बनने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल…
नई दिल्ली। अनुभवी वकील और राजनीतिक हस्ती जगदीप धनखड़ ने 2022 से 21 जुलाई 2025 को अपने इस्तीफे तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य आधार पर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल छोटा था। उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं पर दृढ़ पकड़ और तीक्ष्ण कानूनी कुशाग्रता के लिए जाना जाता था। वे अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रीय मुद्दों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। राजस्थान के ग्रामीण इलाके से भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक तक जगदीप धनखड़ का सफर, दृढ़ता, बहुमुखी प्रतिभा और जनसेवा की कहानी है। वे…
पटना । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को संभालने में विफल हो रहे हैं और अच्छा होगा कि वह अपने बेटे निशांत कुमार को कमान सौंप दें। वह युवा हैं तो बिहार को अच्छे से संभाल लेंगे। पूर्व सीएम के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि निशांत कुमार की चिंता उन्हें नहीं करनी चाहिए। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे…
नई दिल्ली । कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। संसद के मानसून सत्र का आगाज होते ही 145 लोकसभा सांसदों ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। सांसदों ने संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत लोकसभा स्पीकर को सौंपे गए ज्ञापन को कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, जेडीएस, जनसेना पार्टी, एजीपी, शिवसेना (शिंदे), एलजेएसपी, एसकेपी, सीपीएम सहित विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है। जिन 145 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव…
मुंबई । लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,200.34 और निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,090.70 पर था। बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटस और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद…
नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील मैथ्यूज जे. नेदुमपारा को कड़ी फटकार लगाई। नेदुमपारा ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का जिक्र केवल “वर्मा” कहकर किया, जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास के स्टोररूम में नकदी मिलने के आरोपों की चर्चा है। सीजेआई गवई ने नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या वह आपके दोस्त हैं? वे अभी भी जस्टिस वर्मा हैं। कुछ शिष्टाचार रखें। आप एक विद्वान जज का जिक्र कर रहे हैं।”यह टिप्पणी तब आई जब नेदुमपारा ने जस्टिस वर्मा के बंगले से भारी मात्रा…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले में डायन बताकर एक विधवा महिला के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा, उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून निकाला और तांत्रिक अनुष्ठान किया। इसके बाद उसे जबरन बिहार के गया ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया। डायन मुक्ति के नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए। घटना हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जरहिया गांव की है।पीड़िता ने रविवार रात बरही थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने…