Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
रांची । झारखंड की सभी जेलों में इस साल भी छठ महापर्व की विशेष तैयारियां की गई हैं। जेलों में व्रत करने वाले बंदियों के लिए पूजा सामग्री और अर्घ्य की व्यवस्था जेल प्रबंधन की ओर से की गई है। राज्य भर के कारागारों में छठ की भक्ति में बंदी डूबे हुए हैं, जहां पुरुष बंदियों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है। झारखंड कारा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की विभिन्न जेलों में कुल 25 महिला और 31 पुरुष बंदी इस वर्ष छठ का व्रत कर रहे हैं। रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सबसे अधिक 08 महिला…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर रविवार को कहा कि गठबंधन के सत्ता में आने पर इस अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। राजद के नेता ने मुस्लिम बहुल कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कभी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा ऐसी ताकतों का साथ दिया है, जिसके कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके सहयोगी संगठन राज्य और देश में नफरत…
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार के लोग अब कभी भी अराजक दौर में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले यहां की जनता डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर थी। नीतीश ने लिखा कि 2005 के पहले का दौर सभी को याद होगा जब बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। हर तरफ अराजकता का माहौल था। नीतीश ने आगे लिखा है-लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। शाम छह बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली संगठन के डीवीसीएम सेक्रेटरी मुकेश सहित 21 नक्सलियों ने रविवार को हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियारों के साथ समर्पण कर दिया। इनमें 8 पुरुष और 13 महिला नक्सली हैं। इन 21 कैडरों में 4 डीवीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य कैडर के नक्सली शामिल हैं। यह सभी नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो अंतर्गत केशकाल डिवीजन, कुएमारी, किसकोडो एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इन 21 कैडरों ने 3 एके-47, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 नग 303, 2 नग सिंगल शॉट और 1 बीजीएल लॉन्चर जैसे कुल 18 ऑटोमैटिक हथियार जमा किये हैं। दरअसल, 7…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिÞले के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित 7 वर्षीय बच्ची के एचआईवी संक्रमित पाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने के आरोप में चाईबासा के सिविल सर्जन और मेडिकल आॅफिसर इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसीएमओ को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की गई है। इस टीम में 6 सदस्य होंगे। यह टीम पूरे मामले की गहराई…
पटना। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनके पास 56 इंच की जीभ है, हमारे पास 56 इंच का सीना है। चुनाव है तो कुछ भी बोल रहे है, भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता एनडीए के साथ एकजुट है और बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। मनोज तिवारी ने कहा कि राजद पहले से ही लोगों को गुमराह कर रही…
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार के लोग अब कभी भी अराजक दौर में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले यहां की जनता डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर थी। नीतीश ने लिखा कि 2005 के पहले का दौर सभी को याद होगा जब बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। हर तरफ अराजकता का माहौल था। नीतीश ने आगे लिखा है-लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। शाम छह बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर…
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राजद नेता तेजस्वी यादव के चुनावी घोषणा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद की हताशा साफ दिख रही है। वे सिर्फ भ्रम फैला सकते हैं। इनके पास एकमात्र मॉडल है, लोगों से नौकरी के बदले में जमीन छीनेंगे।भाजपा सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि हर घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार में 2 करोड़ 70 लाख परिवार हैं। अगर औसतन 35-40 हजार रुपए मासिक वेतन की सरकारी नौकरी दी…
रांची। रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने की अनुमति नहीं…
रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी रामावतार पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में शोक की लहर है। सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रविवार को शोक व्यक्त करते करते हुए कहा की स्वर्गीय पोद्दार का निधन अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से समाज ने एक नेतृत्वकर्ता को खो दिया। रामअवतार…