Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
मुंबई। लोकप्रिय हिंदी ओटीटी सीरीज “जामताड़ा 2” में अभिनय करने वाले मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय अभिनेता 23 अक्टूबर की शाम को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला इलाके में स्थित उंदिरखेड़ा गांव में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें जलगांव से सटे धुले के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत बिगड़ गई और 24 अक्टूबर को तड़के उनकी मृत्यु हो गई। घटना का कारण अभी पता…
अंकारा । पश्चिमी तुर्किये में सोमवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम तीन इमारतें ढह गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जो इमारतें ढही हैं, वे पूर्व में आए एक भूकंप के कारण पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 48 मिनट पर आए 6.1 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में जमीन से 5.99 किलोमीटर की गहराई में था।…
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण सबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। ट्रस्ट ने कहा कि मुख्य मंदिर, परकोटा के छह मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं। इन पर ध्वजदंड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त सप्त मंडप अर्थात महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र,…
नई दिल्ली । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद 4 नवंबर से शुरू होगी। अंतिम मतदाता सूची अगले साल फरवरी में प्रकाशित होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों की मतदाता सूचियों को मंगलवार से फ्रीज कर दिया जाएगा. एसआईआर का यह चरण सात फरवरी तक चलेगा। यह एसआईआर आजादी के बाद से ऐसी नौवीं कवायद है. पिछला एसआईआर 21 साल पहले 2002-04 में हुआ था. एसआईआर का प्रमुख उद्देश्य योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब जहां सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘जननायक’ बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा ने पलटवार करने में देरी नहीं की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले ही बिहार आए थे, इसके बाद उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चोरी कर ली। इतने विरोध झेलने के…
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तेजी से उत्तरी-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले छह घंटों में यह तूफान 15 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। सोमवार सुबह मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 12 घंटों में तूफान दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा। 28 अक्टूबर की सुबह तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह 28 अक्टूबर की शाम या रात में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में राज्यों की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने उन राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को तलब किया है, जिन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय बेंच मामले में सुनवाई कर रही है।सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और एमसीडी ने ही अब तक जवाब दाखिल किया है। बाकी सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को 3 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने कहा…
नई दिल्ली | भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। सीजेआई गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सीजेआई को लेकर ऐसी परंपरा है कि रिटायर होने से लगभग एक महीने पहले ही कानून मंत्रालय CJI से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगता है. इसके बाद सीजेआई की तरफ से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की जाती है. इसी के बाद लगभग तय हो जाता है कि देश का अलग चीफ जस्टिस कौन बनेगा. ‘सुप्रीम कोर्ट में इस समय सबसे…
महुआ। लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार की महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कौन नहीं बनेगा, यह बिहार की जनता तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। तेज प्रताप यादव अपनी राजनैतिक कर्मभूमि महुआ में बाइक पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि महुआ में रोड नहीं बना है। स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। तेज प्रताप ने कहा, “जिस तरह हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाने का काम किया।…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसके साथ ही नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस क्रम में लोक जनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव द्वारा महुआ विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के वादे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह अच्छी बात है, अच्छा विचार है। ऐसी महत्वाकांक्षा रखना…