Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्र को विकसित करने की यात्रा में ब्रह्मकुमारी जैसी संस्थाओं की भूमिका बहुत अहम है। प्रधानमंत्री ब्रह्मकुमारी के नवा रायपुर के सेक्टर-20 में नवनिर्मित ब्रह्माकुमारी संस्थान के भव्य शांति शिखर रिट्रीट सेंटर एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड के उद्घाटन और रजत महोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्रह्मकुमारी संस्थान से अपने संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की पहचान है। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के शांति…
रांची। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश रुक गई है। हालांकि शनिवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। लेकिन बादल छाए हुए है। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग में शनिवार को दी। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को धूप-छांव की लुकाछुपी जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई जिसमें…
रांची। रांची में गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिरगोंदा स्थित लोहरा कोचा बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जांच-पड़ताल और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू कच्छप और उसकी पत्नी राहिल कच्छप के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शिबू को अपनी पत्नी पर ही शक था। शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर शिबू ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद…
रांची। पुदांग में देव उठानी एकादशी के अवसर पर शनिवार को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे 42 दिव्यांगों एवं निराश्रितों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में तथा परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। भोजन प्रसाद का आयोजन ऋषभ कुमार, कनिष्क कुमार और कनिष्क नारायण ने किया। इसके अलावा, सात अक्टूबर से एक नवंबर तक 26 दिनों में कुल 5340…
हजारीबाग। हजारीबाग जिला के बड़कागांव स्थित गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से आयोजित रोजगार मेले में पांच युवाओं का चयन सुरक्षा गार्ड के रूप में किया गया है। बड़कागांव स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में शनिवार को इन युवाओं को परियोजना प्रमुख पुंडरीक मिश्रा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बड़कागांव में पिछले दिनों ही अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर लाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसी के तहत परियोजना प्रभावित गाली गांव के पांच युवाओं का चयन हुआ है, जिन्हें मध्यप्रदेश के सिंगरौली परियोजना में पोस्टिंग…
हजारीबाग। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ब्लड बैंक, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष और ओपीडी का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्था और लापरवाही देखी गई, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। मंत्री डॉ. अंसारी ने अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और सिविल सर्जन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है,…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजग के तमाम स्टार प्रचारक जनता को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 नवंबर यानी पहले चरण के मतदान के दिन बिहार दौरे पर रहेंगे। वे भागलपुर और अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। उसी दिन पहले चरण की वोटिंग भी होनी है। प्रधानमंत्री मोदी उस दिन…
श्रीकाकुलम। श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे के समय 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पाने के लिए कतार में खड़े थे। जिला प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार आज एकादशी होने के कारण काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड़ के कारण मंदिर की रेलिंग टूट गई और श्रद्धालु…
नवी मुंबई । आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां जब मैदान पर उतरेगी तो उसे पिछले सात में से छह मैच जीत कर पहली बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती से पार पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक खिताब के लिए जंग नहीं हैं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है क्योंकि इस फाइनल से नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है। भारतीय टीम तीसरी बार (2005 और 2017 के बाद) इस प्रतिष्ठित…
अहमदाबाद ।गुजरात के अहमदाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक दर्जी को शादी से पहले दुल्हन का ब्लाउज समय पर न देने पर उपभोक्ता अदालत ने जुर्माना लगाया है। अदालत ने दर्जी को न केवल एडवांस राशि लौटाने का आदेश दिया, बल्कि मानसिक उत्पीड़न और सेवा में लापरवाही के लिए अतिरिक्त मुआवजा भी देने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूना बेन पारिया नामक युवती ने अपनी शादी के लिए विशेष डिजाइन का ब्लाउज सिलवाने के लिए दर्जी को 4,395 एडवांस दिए थे। शादी की तारीख आ गई, लेकिन दर्जी समय पर ब्लाउज तैयार नहीं कर…