Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
- भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट
- पटना, मुजफ्फरपुर टाउनशिप के कोर क्षेत्र का होगा विस्तार , सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- दिल्ली में हेमंत सोरेन ने किया नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, बोले- झारखंड को बनाएंगे नवाचार और बौद्धिक पूंजी का केंद्र
- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : संजय सेठ
- रांची : जमीन घोटाला के सभी आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई 23 जुलाई को
Author: News Maati
रांची। जेल में बंद जमीन घोटाले के आरोपी पुनीत अग्रवाल से तीन दिन तक पूछताछ करेगी। पुनीत अग्रवाल से पूछताछ की अनुमति के लिए ईडी ने रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में गुरुवार को आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुनीत अग्रवाल से ईडी सोमवार से तीन दिनों तक जेल में ही पूछताछ करेगी। इससे पहले बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद-बिक्री किए जाने के मामले में सीआईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपित इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचा पंचायत के रहने वाली एक आदिवासी महिला का मुस्लिम युवक के द्वारा यौन शोषण किया गया। उसने उस महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इस मामले में रामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपित गुड्डू उर्फ आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जुलाई महीने के पहले हफ्ते में वह गुड्डू उर्फ आफताब अंसारी से सोशल मीडिया पर मिली थी। बातचीत के दौरान उसने नौकरी की बात की। इस दौरान आफताब अंसारी ने उसे बताया कि वह राशि गारमेंट, चट्टी बाजार, रामगढ़…
रांची। भारतीय जनता पार्टी ने अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक रखने के हेमंत सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने गुरुवार को इस निर्णय को तुच्छ मानसिकता और विकृत राजनीतिक सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड में विकास की दिशा में कोई सकारात्मक पहल होती है, झामुमो सरकार उसे नकारात्मक विवादों में बदलने का प्रयास करती है। अजय साह ने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल मोहल्ला क्लिनिक जैसी योजनाएं भाजपा की क्रांतिकारी सोच की देन है, जिन्होंने गरीबों और आम लोगों के स्वास्थ्य…
रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मो. इरफान उर्फ गोलू, फैजान आलम उर्फ फैजु, मो. मेराज उर्फ बन्दर गेराज और मो. अयान शामिल है। चारों की अलग-अलग तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान इनके पास से एक छह-चक्रीय देसी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक काले रंग का सैमसंग कंपनी का मोबाइल और एक पीले रंग का रेडमी मोबाइल बरामद हुआ। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने गुरुवार की शाम प्रेस वार्ता में बताया कि डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को सूचना मिली थी कि चार-पांच…
रांची। मुख्यमंत्री हेमत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य योजना अन्तर्गत चालू योजना के तहत संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिक की योजना का नाम बदलने की मंजूरी दी गई। इसके अनुसार अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक होगा। उल्लेखनीय है कि अटल मोहल्ला क्लीनिक को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में राज्य भर के शहरी स्ल्म क्षेत्रों के आवासीय इलाकों में खोला गया था। इसकी कुल संख्या तीन लाख 73 हजार है। विश्वविद्यालय विधेयक पर मुहर…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वाशिंगटन में एआई समिट के दौरान अमेरिकी टेक कंपनियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां अमेरिकी स्वतंत्रता का लाभ उठाकर चीन में फैक्टरियां बना रही हैं, भारत में कर्मचारियों को रख रही हैं और अमेरिका के लोगों की अनदेखी कर रही हैं। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये दिन अब खत्म हो चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि बहुत लंबे समय तक अमेरिका की टेक इंडस्ट्री ने एक चरम वैश्वीकरण को अपनाया, जिसने लाखों अमेरिकियों को विश्वासघात और उपेक्षा का अहसास कराया।” उन्होंने कंपनियों पर…
रांची। रिम्स के सेंट्रल लैब की सुविधा अब मरीजों के लिए सातों दिन चौबीस घंटे उपलब्ध है। रिम्स में चार ब्लड कलेक्शन काउंटर कार्यशील हैं। इससे काउंटर पर भीड़ में काफी कमी आई है। साथ ही भीड़भाड़ के समय में चार अतिरिक्त काउंटर शुरू करने की योजना है। यह जानकारी रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने गुरुवार को रिम्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में रिम्स निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट देने के लिए दो काउंटर शुरू किया गया गया है। साथ ही अधिकांश…
वाशिंगटन। अमेरिका की एक संघीय अपील अदालत ने बुधवार को अपने एक फैसले में कहा कि जन्म आधारित नागरिकता को समाप्त करने संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आदेश असंवैधानिक है। अदालत ने साथ ही देशभर में ट्रंप के फैसले पर अमल पर रोक लगाने वाले अधीनस्थ अदालत के फैसले को बरकरार रखा। यह फैसला ‘9वीं अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’ के तीन न्यायाधीशों के पैनल ने सुनाया, इससे पहले न्यू हैम्पशायर के एक संघीय जज ने ट्रंप के आदेश पर रोक लगाई थी। अपील अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन पर उस आदेश को लागू करने पर रोक रहेगी जो…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 3,000 करोड़ रुपए के यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से संबंधित 35 से ज्यादा परिसरों, 50 कंपनियों और 25 से अधिक लोगों के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद, ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी,…
मास्को । रूस के अमूर में गुरुवार को एक एएन24 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे और 6 क्रू-मेंबर भी शामिल हैं। विमान ने ब्लागोवेशचेंस्क से उड़ान भरी थी। वह रूस-चीन सीमा के पास स्थित टिंडा की ओर जा रहा था, लेकिन निर्धारित लैंडिंग से कुछ समय पहले ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस फ्लाइट को साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस संचालित कर रही थी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, विमान में कथित तौर पर हवा में ही आग लग गई और वह…