Author: News Maati

गुमला । झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और घाघरा…

Read More

गोरखपुर । गोरखपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का अपहरण कर पत्नी से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 12 घंटे के अंदर ही उन्हें बरामद करने के साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल को शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे टहलते वक्त कार सवारों ने अपहरण कर लिया। 9 बजे तक वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच 10:30 बजे के आसपास उनकी डॉक्टर पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया कि आपके पति…

Read More

लखनऊ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछड़े समाज से ‘माफी’ मांगते हुए, यह स्वीकार किया कि कांग्रेस और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से, पिछड़े वर्गों के लिए उतना काम नहीं किया जितना किया जाना चाहिए था। उन्होंने इसे अपनी गलती बताया है। इस मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा यह स्वीकार करना कि पिछड़े समाज को उनका हक दिलाने में कांग्रेस खरी नहीं उतरी, यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और जैसी स्वार्थ की…

Read More

नई दिल्ली । देशभर में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर वीर सैनिकों को याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजय प्राप्त की थी और यह दिन उसी गौरवशाली जीत की याद दिलाता है। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।…

Read More

पटना। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि विपक्ष में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है। विपक्ष सत्ता का भूखा है। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग करा रहा है, जो संवैधानिक संस्था है। इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है।’ चिराग ने गकहा कि इस विषय पर विपक्ष में विरोधाभास है, जो मुझे समझ नहीं आता। एसआईआर की प्रक्रिया विपक्ष की मांग पर ही चुनाव आयोग ने शुरू की है। विपक्ष हर…

Read More

पटना । बिहार में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 25 जुलाई की समय सीमा तक पहुंच गया। इसमें 99.8% मतदाताओं को कवर कर लिया गया। लेकिन लगभग 60.5 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से हटाए जाने हैं। चुनाव आयोग अब एसआईआर के दूसरे फेज की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में इसकी वैधता को चुनौती दी गई है और राजनीतिक विरोध भी जारी है। इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया को लेकर भी चिंता…

Read More

गोपालगंज । अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें कुख्यात अपराधी अजय नट के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बिहार पुलिस ने ये एनकाउंटर मीरगंज के जिगना रेलवे ढाला के नजदीक किया। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी का नाम अजय नट है। जिसके ऊपर बिहार पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अजय नट, पिता…

Read More

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को बड़ा तोहफा दे दिया। नीतीश ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। पत्रकारों को अब पेंशन में सीधे 9 हजार रुपयों की बढ़ोतरी कर दी है। मृत पत्रकारों की पत्नी को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि साथ ही…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में राजद, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के विरोध की बीच राज्य में हुए भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा कराए गए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में करीब 64 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम कटना तय है। निर्वाइस अभियान में बिहार में मतदाता सूची में लगभग 22 लाख ऐसे मतदाताओं के नाम मिले हैं, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि चुनाव सुधार कार्यक्रम के तहत बिहार में कराए गए एसआईआर में 99.86 फीसदी मतदाताओं के गणना फार्म प्राप्त हो गए हैं।…

Read More

पूर्णिया। उत्तर बिहार का दूसरा हवाईअड्डा पूर्णिया में 15 अगस्त से शुरु होने जा रहा है। जो सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल के 13 जिलों के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। करीब 34 करोड़ की लागत से बना यह एयरपोर्ट अब अंतिम चरण में है। टर्मिनल, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाएं आधुनिक मानकों पर तैयार की गई हैं। प्रारंभिक उड़ानें दिल्ली, पटना और कोलकाता से जुड़ सकती हैं। विधायक विजय खेमका ने इसे क्षेत्र का गौरव बताया और कहा कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा देगा। मंत्री लेशी सिंह ने इसे राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय का…

Read More