Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टी20 : जेएससीए में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं वेस्टइंडीज के लिए सिरदर्द
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
Author: News Maati
वैशाली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वे चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला हैं। वैशाली जिले के महुआ में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ये चुनाव किसी को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि आपको मतदान लालू-राबड़ी के जंगलराज को रोकने के लिए करना है। लालू-राबड़ी का जो जंगलराज था, उसमें आए दिन बिहार में नरसंहार होते थे, हत्याएं होती थीं, अपहरण होते थे, फिरौती का उद्योग चल रहा…
आरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए राजद के नेता का नाम तय हो, लेकिन राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था। कट्टा रखकर कांग्रेस से राजद नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार और उसको समर्थन की घोषणा कराई गई।…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तमाम नेताओं के दौरे, जनसभाओं और प्रचार अभियानों का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी मैदान संभालने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा रविवार को निर्धारित है। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी आरा, नवादा और पटना में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में होगी। दोपहर 1.30 बजे…
पटना । बिहार की राजनीति में भूचाल लाने वाले मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। पटना पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी, बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से हुई, जिससे सरेंडर की तमाम अटकलों पर विराम लग गया। पिछले कुछ समय से यह जानकारी सामने आ रही थी कि हत्याकांड के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम उनके…
पटना। टाइम्स नाऊ ने जेवीसी ओपिनियन पोल में बताया है कि एनडीए की बिहार में सरकार बनने की संभावना है। एनडीए को 120-140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 93-112 सीटों तक संतोष करना पड़ सकता है। चुनावी सर्वे के अनुसार, बीजेपी को 70-81, जेडीयू को 42-48, एलजेपी (राम विलास) को पांच से सात, हम को दो और आरएलएम को दो सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 69-78 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9-17, सीपीआई (एमएल) को 12-14, सीपीआई को एक, सीपीआई (एम) को एक से दो सीट मिलने का…
पटना। मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसुराज समर्थक बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या मामले में चार अधिकारियों पर चुनाव आयोग का डंडा चला है। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के साथ मोकामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाढ़ अनुमंडल के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। इनमें बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बाढ़-1 राकेश कुमार और एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश भी दिया गया है। पटना के ग्रामीण…
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य में यदि राष्ट्रीय जनांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार फिर से बनती है तो यहां अगले पांच साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। श्री चौधरी ने सारण जिले के बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी केदारनाथ सिंह (भाजपा) और खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा से राजग प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य (लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि जिस बिहार में लालू राज के दौरान इंडस्ट्री पूरी तरह समाप्त हो गई थी,…
गढवा। मझिआंव अंचल के अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में शनिवार को पकड़े गए। पत्नी ने सीओ को रंगेहाथ पकड़ने के बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया एवं खूब हंगामा किया। पत्नी गुस्से से आग-बबूला नजर आयी। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं सीओ की प्रेमिका को हिरासत में लिया और मामले की जांच में जुट गयी। जानकारी के अनुसार शनिवार को मझिआंव अंचल के सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में थे, जिसकी सूचना उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी को हुई।…
श्रीकाकुलम। श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे के समय 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पाने के लिए कतार में खड़े थे। जिला प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार आज एकादशी होने के कारण काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड़ के कारण मंदिर की रेलिंग टूट गई और श्रद्धालु…
हजारीबाग। केरेडारी थाना पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस चोरीकांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी के गहने, मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केरेडारी थाना क्षेत्र के कोदवे के पास छापेमारी की और चोरीकांड के मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में रोहन कुमार, अंकित कुमार, सुमित गुप्ता, सन्नू कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर राजेश सोनी और राहुल कुमार को भी…