Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा से पारित ह्लझारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 पर अपनी मुहर लगा दी है। यह विधेयक झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हुआ था। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के माध्यम से औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देना और निवेश को बढ़ावा देना है। इस विधेयक के तहत उद्योगों की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक विभिन्न अनुमतियों और निरीक्षणों से छूट प्रदान की गई है, जिससे नए उद्यमों की स्थापना प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी।…
पटना। बिहार में 121 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में 06 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज शाम प्रचार का शोर थम गया और अब प्रत्याशी जनसम्पर्क के जरिये वोट जुटाने में लग गये हैं। पहले चरण के चुनाव में राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन (राजग) से जिन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उनमें दोनों उप मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, 15 मंत्री विजय कुमार चौधरी,श्रवण कुमार,मंगल पांडे,मदन सहनी,नितिन नवीन,महेश्वर हजारी,सुनील कुमार,रत्नेश सदा,केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता,संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार,राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष…
पटना । जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी तेजस्वी यादव बच्चे हैं, चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना थमा देंगे। महुआ विधानसभा से तेजप्रताप यादव मैदान में हैं। दूसरी ओर से उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार महुआ आकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। जब इस पर तेजप्रताप से जवाब मांगा गया तो उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि वे अभी बच्चे हैं और चुनाव के बाद उनके हाथों में झुनझुना पकड़ा दिया जाएगा। तेजस्वी को…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की मातृशक्ति के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत- महिला संवाद किया। मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां-जहां जाने का मौका मिला और जब-जब कार्यकतार्ओं से बात करने का अवसर मिला, मैं देख रहा हूं कि इस बार बिहार का कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है। आप सभी बहुत परिश्रम कर रहे हैं। हर रैली पहले वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ रही है, और उसमें भी हमारी बहनें-बेटियां बहुत बड़ी संख्या में आ रही हैं। बिहार भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं मेरा बूथ, सबसे मजबूत संकल्प के साथ बहुत…
जमशेदपुर। आजाद नगर थाना और कपाली ओपी क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में एक बड़ा आॅनलाइन निवेश घोटाला सामने आया है, जिसने सैकड़ों परिवारों की जमा पूंजी डुबा दी। ग्लोबल ट्रेवल्स नामक एक आॅनलाइन वेबसाइट ने नेटवर्क मार्केटिंग और लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी ने इलाके के लोगों को जल्दी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। जानकारी के अनुसार, वेबसाइट कुछ महीनों पहले शुरू की गई थी। इसमें लोगों को बताया जाता था कि यदि वे 1800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक…
सरायकेला। सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) अभिषेक हाजरा की मंगलवार को मौत हो गई। टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे खाद्य आपूर्ति विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित झारखंड खाद्य निगम (जेएफसी) के सरकारी अनाज गोदाम में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही एजीएम अभिषेक…
जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर साकची गुरुद्वारा साहिब आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, पुष्प मालाओं और धार्मिक प्रतीकों से भव्य रूप से सजाया गया। मंगलवार को निशान साहिब का चोला बदला गया और अखंड पाठ साहिब की आरंभता की गई। साकची गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब चोला बदलने की सेवा परंपरागत रूप से सरदार हरमीत सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह मंगू, सतनाम सिंह सत्ते और फतेह सिंह करते रहे हैं। चोला बदलने से पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह…
पूर्णिया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पूर्णिया में आयोजित एक जनसभा में बिहार की राजनीति पर तीखा प्रहार किया। सीमांचल को मुख्यधारा की राजनीति में शामिल न किए जाने पर उन्होंने राज्य की सत्ता में बैठे नेताओं को कठघरे में खड़ा किया। सभा के दौरान उन्होंने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर भी सीधा निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी यादव के अभी दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं, और फिर भी वे खुद को बड़ा नेता समझते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सीमांचल क्षेत्र की उपेक्षा लंबे समय से होती आई है और जब भी…
नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया है। इसमें बिहार के 73,287 लोगों के राजनीतिक मिजाज को जानने की कोशिश की गई है। सर्वे में 38,109 पुरुषों, 19,787 महिलाओं और 15,390 युवाओं…
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान भारी जनसमूह उमड़ा। लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने ‘योगी योगी’, ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’, ‘मिथिला धाम की जय’, ‘माता जानकी की जय’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही। लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद…