Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा चौबीसों घंटे और 365 दिन जनसेवा में जुटी रहने वाली पार्टी : आदित्य साहू
- झारखंड उत्पाद विभाग में 20 हजार करोड़ का राजस्व का नुकसान, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
- टीएमसी के 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज, ईडी का बड़ा ऐक्शन
- भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट
- पटना, मुजफ्फरपुर टाउनशिप के कोर क्षेत्र का होगा विस्तार , सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- दिल्ली में हेमंत सोरेन ने किया नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, बोले- झारखंड को बनाएंगे नवाचार और बौद्धिक पूंजी का केंद्र
- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा और सम्मान हमारी जिम्मेदारी : संजय सेठ
- रांची : जमीन घोटाला के सभी आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई 23 जुलाई को
Author: News Maati
रांची। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 47 अज्ञात शवों का संपूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष और सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शव गृह से अज्ञात शवों को निकाला, उन्हें पैक किया और जुमार नदी के तट पर लेकर गए। यहां संपूर्ण विधि-विधान के साथ सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने इस मौके पर बताया कि मुक्ति संस्था के जरिये अबतक कुल 2034…
रांची। रोटरी क्लब आॅफ रांची के तत्वावधान में रविवार को झारखंड जगुआर कैंपस में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 800 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। अभियान में झारखंड जगुआर पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा। पौधारोपण अभियान में सहयोग के लिए क्लब की ओर से पुलिस विभाग को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने इस अभियान के लिए स्थान, सहयोगी टीम, सभी आवश्यक सुविधाएं की व्यवस्था की। इस अवसर पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर (एजी) रोटेरियन हरमिंदर सिंह का भी विशेष आभार प्रकट किया गया, जिन्होंने इस अभियान की योजना से लेकर क्रियान्वयन…
रांची। राजधानी रांची के दलादली चौक के पास मां भगवती और हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को दलादली चौक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेश मुंडा और मंच संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा को आकर्षक और भव्य रूप से कैसे मनाया जाए इसको लेकर रातु प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा, समाजसेवी अभिषेक मिश्रा, रामाशीष शर्मा,सुधीर महतो, अशोक दुबे, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से चर्चा की। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसे उपस्थित सभी लोगों ने अपने हाथ खड़े कर…
रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति की ओर से आदि शक्ति श्री जीण माताजी का सावन सिंधारा उत्सव रविवार को स्थानीय स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई जिसके साथ माता की ज्योत प्रज्वलित की गई। पुरुलिया से आई भजन गायिका शीतल कटारूका ने माता के भजनों की शुरुआत की। अपने मधुर भजनों से उन्होंने पूरे उत्सव में जीण भक्ति रस की वर्षा कर दी। उनके जरिये गाये गए प्रमुख भजन फूल बिछाओ आंगन में मेरी मैया आने वाली है। आन पधारो झूला में मां भक्त करे मनुहार, लाया थारी चुनरी…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन (संचरण केन्द्रीय भंडार) के कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले नौ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली, राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला, शाहिद अंसारी उर्फ जटला, ललन कुमार भुईया उर्फ बौना, जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा उर्फ जीतु, फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान, बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची, दीपक कुमार सोनी, जितेन्द्र कुमार शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर कांड में प्रयोग किये गये आॅटो, ताला काटने में प्रयोग की जाने वाली कटर मशीन, मोबाइल एवं घटना में डकैती किए गए…
रांची। हर-हर महादेव की गुंज के साथ रविवार सुबह नक्षत्र वन (राजभवन) से बाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी। शिव पार्वती के स्वरूप की आरती के बाद बाल कांविरया हाथों में कांवर-जल लेकर पहाड़ी बाबा मंदिर को प्रस्थान किए। सबसे आगे रथ में सवार शिव-पार्वती चल रहे थे। उनके पीछे गेरूवा वस्त्र पहने सैंकड़ों बच्चें बच्चियां कांवड़ यात्रा कर रहे थे। रातू रोड चौराहा, दुर्गा मंदिर होते हुए सभी कांवरिया पहाड़ी मंदिर पहुंचे जहां महाकाल बाबा का जलाभिषेक भी किया। बच्चों को गेरूआ परिधान, कांवड़ लोटा के अलावा जलाभिषेक के बाद उन्हें उपहार स्वरूप स्नैक्स, रेन कोट, फल, पेंसिल बॉक्स सहित…
रांची। ओरमांझी थाना पुलिस ने पावर ग्रीड में डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में जय प्रकाश पासवान, दिनेश चौधरी और भोला चौधरी शामिल है। इनके पास से एक लोहे का एक देशी कट्टा, दो गोली, चार मोबाईल फोन, दो जियो कंपनी का सिम कार्ड, 1710 रुपये नकद, उजला रंग का बिना नंबर प्लेट का स्कॉर्पियों, तार काटने वाला कटर और पिलास सहित अन्य समान बरामद किया गया। डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 26 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि पावर…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। रविवार को सुबह 04:09 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 30 लाख 40…
लायन्स क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर का चौथा इंस्टालेशन सह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न रांची । आज रविवार को लायन्स क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर का चौथा इंस्टालेशन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। स्थानीय होटल रेनडयू में आयोजित कार्यक्रम में सीए श्रवण बरनवाल ने अध्यक्ष, अमित कुमार साहू ने सचिव एवं प्रकाश अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री वर्णवाल ने कहा कि नेतृत्व शब्दों से नहीं बल्कि कार्यों से प्रमाणित होता है। इसलिए हम सिर्फ योजना नहीं बनाएँगे, उसे ज़मीन पर भी उतारेंगे। उन्होंने बताया कि क्लब ने 1 जुलाई 2025 से अब…
गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि समय के साथ इस जिले के लोग उग्रवाद का रास्ता छोड़कर कैसे बेहतर जिंदगी ओर कदम बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी सबसे बड़ा उजाला वहीं से फूटता है, जहां अंधेरे ने सबसे ज्यादा डेरा जमाया हो। ऐसा ही एक उदाहरण है झारखंड के गुमला जिले का। एक समय था, जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था। बासिया ब्लॉक के गांव वीरान हो रहे थे। लोग डर के…