Author: News Maati

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सेना के जवानों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ लिडवास में हुई, जहां सेना ने आतंकियों की घेराबंदी कर उन्हें मार गिराया। आॅपरेशन के संबंध में सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, आॅपरेशन महादेव: लिडवास इलाके में आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ है और आॅपरेशन जारी है। इसके कुछ समय बाद एक अन्य…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह को भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर सोमवार को फटकार लगाई और कहा कि वह अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि मंत्री का व्यवहार अदालत को उनकी मंशा पर संदेह पैदा करने के लिए मजबूर कर रहा है। शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने कहा कि उनके मुवक्किल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है जो ऑनलाइन…

Read More

पटना। पटना में लगातार बारिश के कारण पटना जंक्शन समेत कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। कई मोहल्ले और कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि पटना में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, बाजार समिति, किदवईपुरी जैसे इलाके जलजमाव की चपेट में हैं. ये सभी पटना के व्यस्तम जगहों में से एक है. कई सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है ।…

Read More

पटना। पारस एचएमआरआई अस्पताल में बंद सजायाफ्ता चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश का खुलासा हो गया है। यह साजिश निशु खान के घर में रची गई थी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि चंदन की हत्या की डील पश्चिम बंगाल की जेल में बंद शेरू सिंह ने की थी। गैंगवार के चलते चंदन को खत्म करने के लिए तीन अलग-अलग गिरोहों ने मिलकर काम किया। इस साजिश में हर गिरोह की अपनी भूमिका थी। साजिश को कामयाब बनाने के लिए पांच शूटरों को हायर किया गया था, साथ ही दस पिस्टल और भारी मात्रा में गोलियों का…

Read More

देवघर । सावन की तीसरी सोमवारी पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। कांधे पर कांवड़, जुबां पर ‘बोल बम’ का नारा और दिल में भक्ति लिए लाखों श्रद्धालु 108 किमी की कांवर यात्रा पूरी कर भगवान शंकर के इस ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे हैं। सोमवार तड़के 04:06 बजे जैसे ही मंदिर के पट खोले गए और जलार्पण की शुरुआत हो गई। सबसे पहले कांचा जल और प्रातः कालीन पूजा की गई। इसके बाद कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाना शुरू किया। सुबह 5 बजे तक 50 हजार से अधिक शिवभक्त जलार्पण करने के…

Read More

वैशाली । बिहार के वैशाली जिले में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन 29 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। इस समारोह में दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और भिक्षु बिहार पहुंच रहे हैं। 72 एकड़ भूमि पर इस भव्य स्तूप का निर्माण राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया है। नीतीश कुमार ने इस उद्घाटन समारोह को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि वैशाली में…

Read More

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक टीवी शो के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ एनडीए की महिला सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला सांसद माया नारोलिया ने कहा, “यह समस्त नारी शक्ति का अपमान है। हम इस अपमान के खिलाफ एकजुट हैं।” माया नारोलिया ने कहा, “महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां शोभा नहीं देतीं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी का सम्मान होता रहा है। शास्त्रों में कहा गया है, ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः,’ अर्थात जहां नारियों…

Read More

लखनऊ । यूपी के बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को बिजली का तार गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री योगी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।…

Read More

नोएडा । उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार देर रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस के संयुक्त आॅपरेशन में इनामी अपराधी मारा गया। मारे गए अपराधी का नाम डब्लू यादव है। पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव निवासी थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है। डब्लू यादव हत्या के एक संगीन मामले में वांछित था और बिहार पुलिस ने उस पर 50,000 का इनाम घोषित कर रखा था। वह बेगूसराय जिला अंतर्गत कुख्यात अपराधियों में शुमार था और उसका नाम ए-121 रजिस्टर्ड गैंग…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से हिंदू नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा उबल पड़ी है। रविवार के शाम सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ पहुंचे और उन्होंने राज्य सरकार पर राष्ट्र विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला का सहयोग करना हिंदू नेता राजेश सिन्हा को भारी पड़ गया। उन्होंने एक ऐसे अपराधी को पड़कर पुलिस को सौंपा था, जो आदिवासी महिला का यौन शोषण कर रहा था। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस की लापरवाही से आरोपी आफताब अंसारी थाने से भागा और दुर्घटना का शिकार हो…

Read More