Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मतदान के बाद कहा कि प्रत्याशियों से मिले फीडबैक से यह विश्वास पक्का हुआ है कि एनडीए को 2010 से अधिक सीटें आएंगी। संजय झा ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्साह के साथ भाग लेने और एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, किसान भाइयों, युवा साथियों सहित सभी जागरूक मतदाताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। नीतीश के सुखद कार्यों का परिणाम: संजय ने कहा कि बिहार की आधी आबादी के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान के बीच एनडीए की जीत पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखाता है कि भाजपा को अभूतपूर्व बहुमत मिलेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने…
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई, जो 1951 के बाद से सबसे ज्यादा भागीदारी है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार की तारीफ की। उन्होंने कहा, “बिहार ने पूरे देश को रास्ता दिखाया। एसआईआर में कोई आपत्ति नहीं आई। 1951 के बाद सबसे ज्यादा मतदान हुआ। सबसे साफ मतदाता सूची और लोगों का जोश देखने को मिला। पारदर्शी और मेहनती चुनाव व्यवस्था है। यह ‘लोकतंत्र की जीत’ है।” विशेषज्ञों का मानना है कि आयुक्त का ‘लोकतंत्र की जीत’ कहना कांग्रेस सांसद राहुल…
पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत बिहार की जनता, प्रशासन एवं चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। भाजपा मीडिया सेंटर में गुरुवार की शाम मतदान संपन्न होने के उपरांत प्रेसवार्ता में सम्राट ने कहा कि जिस तरह बिहार के मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान करने का काम किया है, उससे स्पष्ट है कि पिछले चुनाव से चार-पांच प्रतिशत अधिक मतदान होगा।चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा भी चुनाव हार रहे हैं। जिस तरह 2010 के चुनाव में लालू यादव परिवार का कोई सदस्य चुनाव जीतकर नहीं आया…
रांची। झारखंड के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में सहायक जेलर के पद पर नियुक्ति की गई है। हाल ही में जेल के अंदर से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सहायक जेलर देवनाथ राम के निलंबन के बाद अब दिनेश कुमार वर्मा को बिरसा मुंडा जेल का नया सहायक जेलर बनाया गया है। यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिनेश वर्मा को मात्र एक माह पहले ही हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा में लापरवाही और जेल की गोपनीयता भंग करने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से…
रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुराग गुप्ता के ऐच्छिक सेवानिवृति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को बनाया गया है। इस संबंध में भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तदाशा मिश्रा गृह कारा एवं आपदा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। बता दें कि तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी…
मोतिहारी । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कभी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। शाह ने कहा कि बिहार में जंगलराज को रोकने का काम पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी कर सकती है। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी दो माह पहले राहुल गांधी ने यात्रा निकाली। यह यात्रा किसानों, युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली गई थी। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि वे घुसपैठियों को बचाना चाहते…
डेहरी आॅन सोन। करवंदिया थानाक्षेत्र के अमरा तालाब के निवासी एवं व्यवसायी सुरज प्रसाद के फिरौती के लिए अपहरण में शामिल पचास हजार का इनामी अशोक सह उर्फ अशोक मास्टर को रोहतास पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया। एसपी रौशन कुमार के अनुसार सुराज प्रसाद अपहरणकर्ताओं के द्वारा एक उजले रंग के स्वीफ्ट डिजायर कार से अमरा तालाब में पुरानी जीटी रोड पर स्थित हरि ओम मेडिकल के सामने से अपहरण कर लिया गया था। फिरौती के रूप में पचास लाख रुपए की मांग की गयी थी। उन्होने बताया कि इस घटना में अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं संलिप्त अपहरणकतार्ओं…
मोतिहारी । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कभी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। शाह ने कहा कि बिहार में जंगलराज को रोकने का काम पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी कर सकती है। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी दो माह पहले राहुल गांधी ने यात्रा निकाली। यह यात्रा किसानों, युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली गई थी। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि वे घुसपैठियों को बचाना चाहते…
जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित आवासीय परिसर विजया गार्डन में लैवेंडर-24 टॉवर के फ्लैट नंबर 83 में रहने वाले मर्चेंट नेवी अधिकारी ज्योति सिंह और उनकी पत्नी निधि सिंह, जो टेल्को वैलीव्यू स्कूल में शिक्षिका हैं उनके घर से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने और नगद चोरी की। घटना गुरुवार की सुबह की है। निधि सिंह रोजाना की तरह सुबह में बच्चों को लेकर स्कूल गई थीं। दोपहर में लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के सभी कमरे अस्त-व्यस्त पड़े हैं। जब उन्होंने बेडरूम की अलमारी देखी तो उसमें…