Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
वाशिंगटन ।अमेरिकी विमानन कंपनियों ने मुख्यत: ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) के कारण लगातार दूसरे दिन शनिवार को फिर से 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह उड़ानें रद्द होती रहीं तो इसका असर व्यापक होगा। उत्तरी कैरोलाइना के चार्लोट हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह सबसे अधिक असर पड़ा और वहां दोपहर तक 130 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अटलांटा, शिकागो, डेनवर और न्यूजर्सी के नेवार्क हवाई अड्डों पर भी व्यवधान देखा गया। रडार केंद्रों और नियंत्रण टावरों में कर्मचारियों की लगातार कमी के कारण शनिवार को न्यूयॉर्क…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज है। इसी कड़ी में शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की BJP सांसद व अभिनेता रवि किशन से दूसरी बार मुलाकात हुई। दोनों नेताओं को एयरपोर्ट पर एक-दूसरे के कान में कुछ बातें करते देखा गया, दोनों ने एक साथ ‘हर हर महादेव’ का नारा भी लगाए। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाज़ार गर्म हो गया। यह पहली बार नहीं है जब दोनों की मुलाकात चर्चा…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को कुल 122 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी की छह महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं- इमामगंज, बाराचट्टी, टिकारी, अतरी, सिकंदरा और कुटुम्बा। इस चरण में पांच सीटों पर खास मुकाबला RJD और HAM के बीच होगा, जहां दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जीतन राम मांझी भी इन इलाकों में काफी सक्रिय हैं और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस चुनाव में मांझी परिवार की…
रामगढ़। झारखंड की सबसे बड़ी विद्युत परियोजना पीवीयूएनएल प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इस प्लांट से निकलने वाल फ्लाई ऐश से जीरो पॉल्यूशन की पॉलिसी रखी गई है। यह बातें शनिवार को पतरातू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सेहगल ने कही। उन्होंने कहा कि पहले यूनिट से प्रोडक्शन शुरू गया है। दूसरे और तीसरे फेज के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले 4 महीनों के अंदर राज्य सरकार के सहयोग से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 30.300 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के पहले फेज को शुरू…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने डीजीपी के खिलाफ जांच करवाने की मांग भी की है। बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, अनुराग गुप्ता जैसा भ्रष्ट पुलिस महानिदेशक झारखंड बनने के बाद राज्य में कभी नहीं बना था।” एक वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा,” सोशल मीडिया पर घूम रहा यह वीडियो न्यूज किसी विरोधी दल के नेता का नहीं, बल्कि आपके साथ सरकार में शामिल प्रमुख…
कटिहार । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कटिहार के कोढ़ा में आयोजित जनसभा में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने नींव डालने का काम किया है। कोढ़ा में रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता का उत्साह बताता है कि लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि दूसरे चरण में सीमांचल वालों को इस तरह से मतदान करना…
सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। सीतामढ़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने महागठबंधन व राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बच्चों से रंगदार बनने के या कट्टा जैसे नारे लगवा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को कट्टा सरकार नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बिहार में लोग राजद नीत विपक्ष को वोट इसलिए नहीं दे रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर राजद नीत…
पटना,। बिहार के सारण जिले के सोनपुर में गंगा और गंडक के संगम तट पर लगने वाला विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र (सोनपुर मेला) रविवार से शुरू होगा।यह एक महीने तक यानी 10 दिसंबर तक चलेगा। सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रोशन इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक पंडाल, नखास क्षेत्र में शाम 5 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार उपस्थित रहेंगे। वहीं, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारी भी इस अवसर…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। विभाग के अनुसार ठंड में बढ़ोतरी झारखंड के निचले स्तर के वायुमंडल में उत्तरी पश्चिमी और उत्तरी हवा चलने के कारण होगी। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 32.9 डिग्री और सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।…
बेतिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया में आखिरी जनसभा के साथ बिहार में अपने चुनाव प्रचार का समापन किया है। उन्होंने आखिरी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने बिहार के सपनों और संकल्पों को लेकर इस चुनाव अभियान में व्यापक चर्चा की। मैं कह सकता हूं कि ये चुनाव एनडीए का कोई नेता नहीं, बल्कि बिहार की जनता लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह और संकल्प की धरती है। आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो फिर से चंपारण की भूमिका बहुत अहम है। ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को…