Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची : जमीन घोटाला के सभी आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई 23 जुलाई को
- बोकारो के तेतुलिया वन भूमि घोटाला में पटना से शैलेश सिंह गिरफ्तार
- बिहार में बनेंगे आरआरटीएस कॉरिडोर, पटना-गया, पटना-बेगूसराय, पटना-हाजीपुर, पटना-आरा शामिल
- झारखंड में बढ़ते अपराधों के खिलाफ डीजीपी से मिलेगा ज्वेलर्स एसोसिएशन
- अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
- यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर कुबेर का खजाना, 13 किलो सोना व नौ किलो चांदी के साथ 1.62 करोड़ कैश बरामद
- पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1,677 अंक लुढ़का, निवेशकों के 8.24 लाख करोड़ स्वाहा
- अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव के चार गांवों में लगाई सोलर हाई मास्ट लाइट
Author: News Maati
रांची। झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और निवेश को लेकर मंगलवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल की बैठक हुई। इस दौरान खनन, पर्यटन, कृषि, ऊच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, श्रम शक्ति सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाएं तलाशी गईं। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि झारखंड के कई क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक संसाधनों को विस्तार से बताया। साथ ही यहां की श्रम शक्ति को हुनरमंद बनाकर कैसे योजनाओं के माध्यम से वृहद आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है,…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय परिसर में तैनात लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता को 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अभियंता का नाम कालू राम मीणा बताया जा रहा है। सीबीआई के अनुसार, इंजीनियर पर एक ठेकेदार से उसके लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए कुल बिल राशि का 3 फीसदी कमीशन के रूप में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 28 जुलाई 2025 को मामला दर्ज किया और उसी दिन जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते रंगे…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों पर आतंक के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और बताया कि उनकी सरकार ने भारत की विदेश और रक्षा नीति में पिछले 11 सालों के दौरान बड़े बदलाव कर देश को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि आतंकवाद पर दुनिया के देशों से समर्थन मिला लेकिन कांग्रेस से समर्थन नहीं मिला। साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से आज आतंक के आकाओं को डर सताता है कि भारत आएगा…
नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा। आज का भारत ईट का जवाब पत्थर से देता है। इस आॅपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और…
जामताड़ा । झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला दक्षिण बहाल पुल मंगलवार को पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया। पुल धंसने से जामताड़ा जिला मुख्यालय से 150 से भी अधिक गांवों का संपर्क भी पूरी तरह बंद हो गया है।यह पुल 1980 में बोल्डर के सहारे बनाया गया था। इसे जामताड़ा की लाइफलाइन लाइन माना जाता है। इसके ध्वस्त हो जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह पुल 18 जुलाई को भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से उस पर सिर्फ दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति…
देवघर । झारखंड सरकार ने देवघर जिले के मोहनपुर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों के लिए 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार दोपहर देवघर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। मंगलवार की सुबह कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 अन्य घायल हो गए।यह हादसा उस समय हुआ जब बाबा बैद्यनाथ धाम में…
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे की वजह बताई। लोकसभा को बताया कि आतंकवादियों को जवाब देने के लिए भारत पड़ोसी देश में 100 किलोमीटर अंदर गया। वहां जाकर 9 अड्डों और 100 से अधिक आतंकियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। गृह मंत्री ने ‘संघर्ष विराम’ पर उठते सवालों का भी जवाब दिया। विपक्ष ने सवाल उठाया कि हम अच्छी स्थिति में थे, तो फिर युद्ध क्यों नहीं किया? अमित शाह ने जवाब दिया, “युद्ध के कई परिणाम होते हैं। युद्ध सोच समझकर करना पड़ता है।” गृह…
पटना। बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि यह वीआईपी का पहला एजेंडा है। मुकेश सहनी की…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 41 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। बिहार में अब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। लंबे समय से लंबित इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग के अंतर्गत नियुक्तियों के लिए नई भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी…
पटना । बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच, राजद से निष्कासित तेजप्रताप यादव ने पहले ही महुआ सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उसके बाद मंगलवार को उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव से भाई वीरेंद्र को लेकर सवाल भी पूछे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल किए। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति, जिनको भाई वीरेंद्र बताया जा…