Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में रंगदारी का आतंक: गैंगस्टर प्रिंस खान और राहुल सिंह के नाम पर कारोबारियों को लगातार धमकी, एक करोड़ की फिरौती की मांग
- समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी; दो युवकों की हत्या, गैंगवार के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
- रांची हाईवे पर दिनदहाड़े रोड रेज का आतंक: तीन युवतियों का कई किलोमीटर तक पीछा, कार का शीशा तोड़ चालक को किया घायल, देखे विडिओ
- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अब डील नहीं, ट्रंप का बड़ा ऐलान
- योगी की राह पर शुभेंदु , बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी
- अमेरिका ने ईरान पर फिर किया जोरदार हमला, धमाकों से दहला तेहरान
- गूगल-माइक्रोसॉफ्ट समेत 100 टेक कंपनियों के सामने झारखंड सरकार आज रखेगा निवेश का रोडमैप, रांची IT पार्क और AI पॉलिसी पर रहेगा फोकस
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में ₹275 करोड़, तीन माह की ₹7,500 राशि ट्रांसफर
Author: News Maati
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के बीच साझेदारी के तहत बुधवार को जीएसएलवी रॉकेट से निसार उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया। निसार पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया। इसरो के जीएसएलवी एफ-16 ने लगभग 19 मिनट की उड़ान के बाद और लगभग 745 किलोमीटर की दूरी पर निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार) उपग्रह को सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित कर दिया। जीएसएलवी ने निसार को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। बुधवार की यह उपलब्धि 18 मई को पीएसएलवी-सी61/ईओएस-09 मिशन की…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बाद भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने इस फैसले के पीछे भारत के ऊंचे शुल्क, रूस से ‘अधिकांश’ सैन्य उपकरणों और ऊर्जा की खरीद के साथ-साथ ‘गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाओं’ को कारण बताया। ट्रंप ने कहा कि भारत को एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और जुर्माना देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल…
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक नोटिस जारी करके फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर ह्यक्लोजर रिपोर्ट’ पर जवाब मांगा है। केंद्रीय एजेंसी ने पांच साल पुराने इस मामले में अपनी ह्यक्लोजर रिपोर्ट’ मार्च में उपनगरीय बांद्रा स्थित एक मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल की थी। बाद में यह मामला दक्षिण मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया, जो सीबीआई के मामलों की सुनवाई करती है। एस्प्लेनेड अदालत में मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर डी चव्हाण ने इस…
मॉस्को/वाशिंगटन/टोक्यो। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के बाद आई सुनामी ने सेवेरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। समुद्र में उठी तीन से चार मीटर तक ऊंची लहरों को देख लोगों की रूह कांप गई। इस दौरान कामचटका क्षेत्र में एक किंडरगार्टन क्षतिग्रस्त हो गया। इस भूकंप के असर से अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। द मॉस्को टाइम्स के अनुसार रूसी अधिकारियों ने कहा कि सुनामी ने बंदरगाह शहर सेवेरो-कुरिल्स्क को पूरी तरह तबाह कर…
पुंछ । जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, बॉर्डर पर तैनात जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।इस ऑपरेशन को शिवशक्ति नाम दिया गया। आतंकियों के पास से 3 हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में अपनी सेना द्वारा बाड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में दर्ज सीबीआई की एफआईआर को खारिज करने की मांग की थी। लालू यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस…
रांची। रांची से अपहृत स्कूली छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद किया। छात्रा को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के डर से अपराधी लड़की को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने लड़की की बरामदगी की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, छात्रा हर दिन की तरह बुधवार सुबह ई-रिक्शा से बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही थी. जैसे ही वह सिरमटोली फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी एक कार में सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन खींचकर अगवा कर लिया। रामगढ़…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए 10 दिन की समय सीमा दी है। यह घोषणा उन्होंने स्कॉटलैंड की यात्रा से वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में की। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर रूस 10 दिन में युद्धविराम पर सहमत नहीं होता, तो अमेरिका रूस पर “कड़े टैरिफ और अन्य प्रतिबंध” लगाएगा। दो सप्ताह पहले, 14 जुलाई को ट्रंप ने रूस को 50 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर युद्धविराम नहीं हुआ तो रूस को कठोर टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।…
पुंछ । भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक सफल आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया। इस अभियान को ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जो सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इस ऑपरेशन में तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सटीक और समन्वित खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। एक्स पोस्ट में लिखा है, “हमारी सतर्क…
अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से अलकायदा टेरर मॉड्यूल की महिला आतंकी को गिरफ्तार किया है। शमा परवीन अल कायदा का पूरा मॉड्यूल चला रही थी। इस महिला आतंकी को गुजरात एटीएस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। 30 साल की शमा परवीन अलकायदा की मुख्य महिला आतंकी है। गिरफ्तार महिला आतंकी शमा परवीन झारखंड की है, लेकिन फिलहाल बेंगलुरु में रह रही थी। दरअसल, आॅपरेशन सिंदूर के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। देश की अलग-अलग जगहों पर आॅपरेट कर रहे आतंकी संगठनों से जुड़े एजेंट्स पर तेजी से शिकंजा कसा जा रहा है। तीन आतंकियों की…