Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को दूसरे चरण के साथ संपन्न हो गया। इसी बीच आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है। आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि एग्जिट पोल के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं इंडी गठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 65-73 सीटें…
मेसरा(रांची) : जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत सोंसो उलातू स्थित प्रधान कार्यालय में मंगलवार को ऑल झारखंड एकता मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन सह संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक कमरूल हक अंसारी व केंद्रीय अध्यक्ष अशफाक खांन,विशिष्ट अतिथि मंच के सचिव मुंतजिर अहमद रजा,कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी व इस्तिखार खांन उपस्थित थे। मुख्य अतिथि कमरूल हक ने कहा कि समाज के लोगों को बच्चों के पढ़ाई के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होंगे तभी ही हक और अधिकार मिलेगी। अध्यक्ष अशफाक खांन ने कहा कि समाज के…
हजारीबाग। बरकठा में पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधियों में नावेद खान उर्फ गोलू खान , सलमान अंसारी,अबूल अंसारी,अफसर अंसारी,आलोक कुमार,सत्यम कुमार शामिल है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, आठ जिंदा गोली, एक बजाज प्लसर मोटरसाईकिल ( जे०एच० 02 एएल-4873) और छह मोबाईल बरामद किया गया है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सोमवार को बताया कि 30 अक्टूबर की रात में गुलाम रबानी को मोबाईल नं0-6291285513 से इनके मोबाईल पर फोन कर दस लाख रुपए की रंगदारी मांग किया गया था। फिर 06 नवंबर को गुलाम के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्य समारोह 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में…
रांची। झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सिद्धो कान्हो पार्क में वृहद् स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। बड़ी संख्या में चेंबर के सदस्यों ने उपस्थित होकर पौधे लगाए और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्वच्छ भारत और पौधरोपण उप समिति का विशेष योगदान रहा। चेंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि झारखंड के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होना हम सबके लिए गर्व का विषय है। पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि…
थिंपू (भूटान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम हुए विस्फोट की साजिश रचने वाले और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर आये श्री मोदी ने ग्लोबल पीस फेस्टिवल में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि इस भयानक विस्फोट की साजिश रचने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा,…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है।न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की अदालत ने आज बंधु तिर्की की ओर से दायर हस्तक्षेप याचिका को खारिज करते हुए उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने साफ कहा कि अपील की सुनवाई को लेकर जल्दबाजी का कोई औचित्य नहीं बनता। बंधु तिर्की ने कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर अपील की सुनवाई जल्द करने का आग्रह किया था लेकिन न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की कोर्ट ने याचिका…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। हालांकि आज दिन के पहले सत्र के कारोबार में शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इस दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक टूट कर लाल निशान में पहुंच गए। इसके बाद दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से ये दोनों सूचकांक निचले स्तर से रिकवरी करने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। मार्केट…
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार शाम को 6 जबकर 52 मिनट पर लाल किले के पास आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें एक आई-20 कार (HR26CE7674) में सवार तीन सुसाइड बॉम्बर ने अमोनियम नाइट्रेट से धमाका कर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके के बाद आसपास मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा कारों के परखच्चे उड़ गए। 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आई-20 चालक की तस्वीर सामने आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी पहचान डॉ उमर के रूप में की है। यह जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने जांच में…
रांची । झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में मंगलवार से रजत जयंती उत्सव की शुरुआत हो गई। राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में ‘रन फॉर झारखंड’ के आयोजन के साथ 15 दिवसीय कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत हुई। रांची के मोरहाबादी मैदान से शुरू हुई इस दौड़ को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ में हजारों की तादाद में युवा शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सैनिक मार्केट पर इसका समापन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि “वीर पूर्वजों के संघर्ष…