Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुई कार धमाके की जांच तेज कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी। यह करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकली। उस समय इलाके में काफी भीड़ थी। पुलिस अब यह जानने की कोशिश…
फरीदाबाद। दिल्ली, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त आॅपरेशन में सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़े हमलों की साजिश को विफल कर दिया गया। पकड़े गए आतंकवादी अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय थे। पकड़े गए आतंकियों से अब तक 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद हो चुकी है। फरीदाबाद जिले के धौज गांव के रहने वाले इमाम से किराये पर कमरा लेकर आतंकी ने हथियारों तथा विस्फोटक का स्टोर बनाया था। पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की शिनाख्त आरिफ निसार उर्फ साहिल निवासी नौगाम, श्रीनगर, यासिर-उल-अशरफ निवासी नौगाम श्रीनगर, मकसूद…
जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से पर्स छीनकर अपराधी भाग निकले। घटना अपना आंगन कॉलोनी में रहने वाली रीता दत्ता (73) के साथ घटी, जब वे बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, रीता दत्ता दोपहर करीब 1:40 बजे बैंक आॅफ इंडिया की टेल्को शाखा से 52 हजार रुपये नकद निकालकर प्रज्ञा केंद्र जा रही थीं, ताकि अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकें। जैसे ही वे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांदा स्थित आवास के सामने पहुंचीं, तभी एक बाइक सवार युवक अचानक आया और झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। पर्स…
रांची। दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में आईजी अभियान डॉ एस माइकल राज ने बताया कि दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी एसएसपी-एसपी को अपने-अपने जिलों में विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है। साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार शाम अचानक लाल किले…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। करीब 6 बज कर 55 मिनट पर हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार में धमाके बाद आसपास खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस, सीआरपीएफ के अलावा एनआईए की टीम मौके पर पहुंची। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। राहत बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक…
जमशेदपुर। बिरसानगर में सोमवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने ठेकेदार के दफ्तर में घुसे और रुपयों से भरा बैग लूटकर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद अपराधी शहर में केनरा बैंक के पास स्थित टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह की कंपनी पीकेएस एंटरप्राइजेज के कार्यालय में घुस गए और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों से लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि दोपहर में तीनों अपराधी बाइक से आॅफिस पहुंचे।…
नयी दिल्ली। झारखंड महिला कांग्रेस के प्रदेश बनीं रमा खलखो। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया पार्टी ने श्रीमती रमा खलखो को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि एडवोकेट तुलिप ब्रेन मिरांडा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती खलखो आदिवासी समुदाय से संबद्ध हैं और झारखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। रमा खलखो रांची की मेयर रह चुकी है। रमा खलखो रांची ग्रामीण कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुकी है। झारखंड में संगठन स्तर पर हो रहे…
रांची। नामकुम पुलिस ने रांची-टाटा रोड में ग्राम सरजमडीह के पास टाटा की ओर से आ रही एक कन्टेनर (ट्रक) से 1868 कार्टून शराब जब्त किया है। कंटेनर से अलग-अलग ब्रांड के अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। इनमें 49128 बोतल में भरी हुई कुल 16544 लीटर शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की कीमत 61 लाख 14 हजार बताया गया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर से रांची की ओर एक कंटेनर ट्रक में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने के…
कोडरमा। कोडरमा के सदर थाना अंतर्गत मेघातरी चेक पोस्ट पर सोमवार की सुबह कोडरमा पुलिस ने शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कर्रवाई हुई है। गुप्त सूचना मिली थी कि कोडरमा की ओर से शराब से भरा ट्रक (बीआर 56 जी 4297) बिहार जा रहा है जिसे बिहार के चुनाव में खपाने की तैयारी है। इसके बाद एसपी ने टीम गठित कर मेघातरी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान उक्त वाहन को देखा गया, ट्रक की जांच हुई तो ट्रक में भारी मात्रा में…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को नगर निगम व नगर निकायों के चुनाव नहीं कराने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि राज्य में कराए गए ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है। कुछ बिंदुओं यथा सीटों के आरक्षण और जनसंख्या सूची आदि से संबंधित जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मांगी गई है, जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने अभी…