Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़ा एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आतंकी उमर मोहम्मद कनॉट प्लेस आउटर सर्किल में कार चलाते हुए नजर आया। यहां से संसद भवन की दूरी महज तीन किलोमीटर के आसपास है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमर को दोपहर लगभग 2.05 बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर विस्फोटकों से भरी आई-20 कार चलाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह मयूर विहार और फिर लाल किला इलाके की ओर बढ़ा। यह कार लगभग पांच घंटे बाद लाल किला इलाके में पहुंची, जहां विस्फोट हुआ था। उमर के रूट की जांच पड़ताल में…
नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर में महंगाई दर में कमी के कारण केंद्रीय बैंक एक बार फिर से दिसंबर की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में रिकॉर्ड 0.25 प्रतिशत के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो कि सितंबर में 1.44 प्रतिशत थी। यह मौजूदा सीपीआई सीरीज में दर्ज की गई अब की सबसे कम महंगाई दर है। समग्र महंगाई में कमी आने की वजह खाद्य महंगाई के साथ-साथ मुख्य महंगाई दर में कमी आना है। क्रिसिल ने अपने नोट में कहा कि उम्मीद…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका को कुछ खास उद्योगों के लिए विदेशी प्रतिभा की जरूरत है। फॉक्स न्यूज की एंकर लौरा इंग्राहम से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी सरकार एच-1बी वीजा को कम प्राथमिकता देने जा रही है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “आपको टैलेंट लाना ही होगा।” जब इंग्राहम ने कहा कि हमारे पास तो पहले से बहुत टैलेंट है, तो ट्रंप ने दो टूक कहा- नहीं, आपके पास नहीं है।ट्रंप ने आगे समझाते हुए कहा, “कुछ खास तरह की प्रतिभाएं यहां नहीं…
पूर्णिया। असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम के चुनाव चिह्न पतंग का शोर भी इस चुनाव में खूब रहा। इस बार पूर्णिया जिले के दो विधानसभा क्षेत्र से पार कर यह शोर कुछ-कुछ कसबा विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंच गया। अमौर व बायसी में तो इस बार इसका शोर बहुत ज्यादा रहा। बस्तियों व गलियों में भी पतंग की अपनी धार दिख रही थी। यह धार पूरी तरह मुखर थी। अमौर में कांग्रेस, तो बायसी में राजद की सीमा को बांधने में इस धारा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इधर उड़ी-उड़ी रे पतंग यानी कहीं एआइएमआइएम के हर हाल में…
थिम्पू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को थिम्पू में भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने महामहिम, चौथे नरेश की 70वीं जयंती के अवसर पर बधाई दी और भारत सरकार एवं जनता की ओर से उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शुभकामनाएं एवं प्रार्थनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने भारत-भूटान मैत्री को और सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व, परामर्श और मार्गदर्शन के लिए चौथे नरेश का धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की। इस संदर्भ में, उन्होंने साझा…
श्रीनगर । आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई तेज है। बुधवार को कुलगाम और शोपियां जैसे इलाकों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य पाकिस्तान से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (जेकेएनओपी) के रिश्तेदारों की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाना और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करना है। कुलगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ एक्शन हुआ है। इस बड़ी कार्रवाई में कुलगाम पुलिस ने जिले भर में 200 से अधिक जेईआई ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस ने घरों की तलाशी ली है। वहीं, पुलिस ने शोपियां जिले में…
जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा में मंगलवार को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में दिनभर उत्साह देखने को मिला। मतदान सम्पन्न होने के बाद अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में जिला निर्वाचन पदाधिकारीझ्रसहझ्रउपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, निवार्ची पदाधिकारीझ्रसहझ्रअनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग तीन करोड़ 70 लाख मतदाताओं में से करीब 69 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 1,302 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया । राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। अंतिम चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने ईवीएम में बंद किया, उनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए। सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए के एकतरफा बहुमत मिलता दिख रहा है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज : चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने एनडीए की बढ़त दी है। चाणक्य स्ट्रै़टेजीज के मुताबिक एनडी को 130-138 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है। मैट्रिज-आईएएनएस : मैट्रिज-आईएएनएस बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहला एग्जिट पोल अनुमान जारी कर दिया है। इसने एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। मैट्रिज-आईएएनएस के एग्जिट…
पटना। बिहार में मधुबनी लोकसभा सीट के पूर्व कांग्रेस सांसद और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे शकील अहमद ने बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बाद मंगलवार देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इसे प्राथमिक सदस्यता से उनके इस्तीफे के रूप में माना जाए। उन्होंने इसके लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।। उन्होंने…