Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित-अभूतपूर्व विजय से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी खेमे की जमकर लानत-मलानत की। प्रधानमंत्री पर अमूमन व्यक्तिगत हमले करने वाली कांग्रेस खास तौर पर उनके निशाने पर रही। कांग्रेस पर देश के दुश्मनों का एजेंडा आगे बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ और सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक सोच नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (एमएमसी) बन गई है। कांग्रेस का…
भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भोजपुर में बिहार का सबसे रोमांचक और नजदीकी मुकाबला हुआ है। जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह केवल 27 वोट से चुनाव जीत गए हैं। 28 राउंड की मतगणना के दौरान कई बार मामला आगे-पीछे होता रहा। हालांकि, अधिकांश समय राजद के दीपू सिंह आगे रहे, लेकिन अंतिम के चार-पांच चरणों में जदयू प्रत्याशी ने अच्छी रिकवरी की। 28 में राउंड की मतगणना के बाद राजद यहां से 36 मतों से आगे था। उसमें पोस्टल बैलट जोड़े गए तो जदयू प्रत्याशी 27…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-के परिणामों ने साफ कर दिया है कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रणनीति बनाने वाले उस्ताद जरूर हैं, लेकिन नेतृत्व की बुनियादी शर्तों पर वह पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। करोड़ों रुपये लेकर राजनेताओं को सलाह देने वाले प्रशांत किशोर अपनी ही बनाई राजनीतिक पर टिक नहीं पाए। बिहार की जनता ने उनकी पार्टी को एक भी सीट न देकर पूरी तरह से उन्हें नकार दिया है। रणनीति में माहिर, लेकिन नेतृत्व से दूर : प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति से देश की कई बड़ी पार्टियों का भविष्य पलट दिया, लेकिन जब बात जनता…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ने साफ कर दिया है कि 2025 के इस चुनाव न तो जाति की लड़ाई थी और न ही गठबंधन की। वास्तव में यह विश्वास की लड़ाई थी और मोदी-नीतीश की जोड़ी के लिए विश्वास की जीत हुई है। नतीजे जितने बड़े आए हैं, उतनी उम्मीद शायद खुद भाजपा नेतृत्व को भी नहीं थी। अमित शाह 160 सीटों की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को इससे भी बड़ी जीत सौंपी है। तेजस्वी यादव को न पूरा यादव समाज का साथ मिला और न ही मुस्लिम मतदाता की गोलबंदी उनके पक्ष…
पटना। बिहार में पटना जिले की चर्चित सीट मोकामा विधानसभा से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के उम्मीदवार अनंत सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीण देवी को 28206 मतो के अंतर से पराजित किया। जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने 91416 वोट हासिल किये जबकि राजद की वीणा देवी को 63210 मत ही प्राप्त हुए। इस हॉट सीट पर 6 नवंबर 2025 को पहले चरण में मतदान हुआ था। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान…
भागलपुर। भागलपुर के सातों विधानसभा सीट से महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। इन सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत को लेकर एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एनडीए समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेल में निराशा देखी जा रही है। जिले के भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और महागठबंधन का ‘वोट चोरी’ मुद्दा फ्लॉप साबित हुआ है। राज्य की जनता ने कांग्रेस-राजद के नारों पर वोट देने के बजाय नीतीश कुमार की योजनाओं और भाजपा की विकास यात्रा को समर्थन दिया है। राजद-कांग्रेस के प्रचार अभियान का मुख्य आकर्षण राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ वाला नारा था। स्वयं राहुल गांधी का बिहार का चुनावी कैंपेन ‘वोट चोरी’ पर केंद्रित रहा। राज्यभर में उन्होंने यात्राओं और चुनावी अभियानों से लगभग 116 विधानसभा सीटों को कवर किया। हालांकि, नतीजों के दिन कांग्रेस सिर्फ दो सीट पर बढ़त हासिल कर पाई, यानी पार्टी…
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन। बिहारवासियों की ओर से एनडीए को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बतायौ। मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिहार के लिए नए संकल्प और तेज गति से काम करने की शक्ति…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होते…