Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में काफी कार्य किए गए हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को हाथ उठाकर पीएम मोदी को नमन करने का आग्रह किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ऐसा ही…
नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर 4 दिसंबर को शाम 7 बजे के करीब भारत पहुंच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार है। भारत दौरे पर पुतिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। यह यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन का पहला भारत दौरा है। उम्मीद की जा रही है कि युद्ध खत्म करने को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है। कई वजहों से…
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भारत की राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह से तैयार है। भारत और रूस के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर कई मुद्दों पर चर्चा संभव है। रक्षा के क्षेत्र में रूस किस तरह से भारत का समर्थन करता है, इसका अंदाजा एसयू-30एमकेआई, एमआईजी-29, और एस-400 समेत तमाम हैं। भारत ने रूस से ना केवल ये हथियार खरीदे हैं, बल्कि…
रांची। निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे व अन्य के विरुद्ध शराब घोटाला मामले में एसीबी थाना रांची में 20 मई 2025 को दर्ज कांड संख्या 09/2025 के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने 28 नवंबर को इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) 10/2025 में सभी आरोपितों के विरुद्ध पीएमएलए के तहत केस किया है। अब इस केस में पूर्व में एसीबी के हाथों गिरफ्तार (वर्तमान में चार्जशीट नहीं होने पर जमानत पर निकले सभी आरोपितों) से ईडी भी पूछताछ करेगी। इसके लिए ईडी पीएमएलए कोर्ट से अनुमति लेगी। राज्य में शराब घोटाला केस…
रामगढ़ । शहर के सैन्य छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरि ड्रील स्क्वायर में बुधवार को पासिंग आउट परेड समारोह के बीच 962 अग्निवीर जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। सेंटर में अग्निवीर के छठे बैच और टेरिटोरियल आर्मी के पहले बैच के जवानों ने 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के समापन पर कदम ताल के साथ शानदार परेड किया। सेंटर के मेजर कलिटा ने राष्ट्रीय ध्वज और रेजिमेंटल ध्वज केे समक्ष गीता एवं गुरुग्रंथ को साक्षी मानकर सभी नवप्रशिक्षित अग्निवीरों को देश व रेजिमेंटल की सेवा की शपथ दिलाई। समारोह में बतौर सेंटर…
रांची। जेएसएससी- सीजीएल (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। बुधवार को उच्च न्यायालय ने इस याचिका को खारिज करते हुए जेएसएससी को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। मामले में उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ में सुनवाई हुई। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, जेएसएससी और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने रिम्स कैंपस की अव्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 घंटे के भीतर पूरे परिसर से अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने बुधवार को जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान रिम्स प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कैंपस में फैला अतिक्रमण मरीजों, छात्रों और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर असर डाल रहा है। कोर्ट ने पुलिस और जिला प्रशासन…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुरझ्रदंतेवाड़ा अंतर जिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में 12 नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए तथा घायल दो जवान खतरे से बाहर हैं। मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। शव के साथ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे डीआरजी दंतेवाड़ा-बीजापुर, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ कोबरा की संयुक्त टीम इलाके में सर्च आॅपरेशन के लिए रवाना हुई…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सैंडिल (32) की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार की आधी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शेखर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी शेखर की बहन सरस्वती दास ने दी। उन्होंने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो घर के बाहर शेखर खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके…
जमशेदपुर। जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में ठेका मजदूरों ने बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को प्रबंधन के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद मजदूर संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल का नेतृत्व झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख एवं मजदूर नेता बाघराय मार्डी कर रहे हैं। बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में ठेका मजदूर कंपनी के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हो गए और हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर कुर्सियाँ लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिसके कारण…