Author: News Maati

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 दिसंबर को इस साल दूसरी बार दिवाली मनाई जाएग। लाल किले से लेकर दिल्ली की तमाम सरकारी इमारतों को दीयों और लाइटों से सजाया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दिवाली मनाने के लिए तैयार है। दिल्ली में लाल किला के साथ-साथ कई सरकारी इमारतों को दिवाली की लाइटों और दीयों से सजाया जाएगा। राजधानी दिल्ली में 10 दिसंबर को एक बार फिर दिवाली की धूम होगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने औपचारिक तौर पर दिल्ली सरकार से इस सेलिब्रेशन के लिए संपर्क किया है। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने…

Read More

रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को दुमका में बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले व्यवसायी श्रवण जालान के रिश्तेदार नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नवीन पटवारी और उनके तीन भाई इसी मकान में रहते हैं। छापेमारी के दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मीडिया कर्मियों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। मौके पर मौजूद अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। इससे पहले सोमवार को…

Read More

रांची। राज्य सरकार रामगढ़ कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने की पहल करेगी। कांग्रेस विधायक ममता देवी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रूसा-2 के तहत किसी भी कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने के लिए 11 शर्तें निर्धारित हैं, जिनमें सात शर्तें यह कालेज पूरा करता है। उन्होंने कहा कि शेष चार शर्तों को भी पूरा करते हुए रामगढ़ कालेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। ममता देवी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विधायक लुईस मरांडी तथा श्वेता सिंह ने भी हस्ताक्षर किया था। इधर,…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिग्गज आईटी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, इंटेल के सीईओ लिप बू टैन और कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस शामिल हैं। इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया का अब तक का सबसे बड़ा 1.58 लाख करोड़ रुपये के निवेश करने का वादा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि यह निवेश भारत में एआई भविष्य के लिए जरूरी ढांचा, कौशल एवं स्वाायत्त क्षमताओं के विकास के लिए होगा। नडेला…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल के नेताओं से कहा कि भारत पूरी तरह से “रिफॉर्म एक्सप्रेस” चरण में आ गया है, जिसमें तेज और नागरिकों केंद्रित शासन बदलाव होंगे। सांसदों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने या रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी को असल में आसान बनाने के लिए रिफॉर्म कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य नागरिकों के सामने आने वाली रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा प्रारंभ की। वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में राज्यसभा में यह चर्चा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह तो वंदे मातरम का 150वां साल है। हर महान रचना का महत्वपूर्ण साल हमारे देश में मनाया जाता है। जब वंदे मातरम के 50 वर्ष हुए थे तब क्या हुआ था? तब देश आजाद नहीं हुआ था। वर्ष 1937 में वंदे मातरम की स्वर्ण जयंती हुई थी। तब जवाहरलाल नेहरू जी ने वंदे मातरम के दो टुकड़े करके उसे दो अंतरों…

Read More

पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को कहा कि एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद बीपीएससी टीआरई-4 की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जिलों से शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। जनवरी के बाद शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। उसके बाद ही विद्यालयों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में नौकरी और रोजगार परक शिक्षा की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही, राज्य के दिव्यांग बच्चों को बेहर…

Read More

पटना। बिहार में अब 45 की जगह 48 सरकारी विभाग होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए विभागों और दो निदेशालयों के गठन की स्वीकृति दी गई है। युवाओं को नौकरी और रोजगार देने तथा कुशल बनाने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बनाया गया है। वहीं अब तक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों को समाहित कर उच्च शिक्षा विभाग का गठन किया गया है। अभी तक मंत्रिमंडल विभाग के अंतर्गत चल रहे सिविल विमानन निदेशालय को अलग कर सिविल विमानन विभाग…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया स्टेशन परिसर में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली। जांच में उनके बैगों से चार पैकेटों में बंद…

Read More

चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर एक युवती को ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से राहत दिलाई है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि बिहार के औरंगाबाद निवासी मो. शमसेर अली उर्फ मो. शमशेर आलम (39) ने शादी का झांसा देकर उससे दोस्ती की, फिर आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर पैसे की मांग करता रहा। एसडीपीओ राफएल मुर्मू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। आरोपित ने शादी का वादा कर युवती का भरोसा जीता, लेकिन वर्ष 2023…

Read More