Author: News Maati

रांची । खालसा पंथ के संस्थापक सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर से श्री गुरु सिंह सभा के दिशा निर्देशन में अलग-अलग गुरुद्वारों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने गुरुवार को बताया कि मेन रोड गुरुद्वारा से 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सुबह 4.30 बजे से प्रभात फेरी निकालने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि पटना साहिब में होने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव और नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए संगत का जत्था 24…

Read More

पटना।राजधानी पटना में गुरुवार सुबह जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने रंगदारी मांगने के अपराधी राकेश कुमार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल राकेश को तुरंत पुलिस की निगरानी में पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का दावा है कि राकेश एक बैंककर्मी से रंगदारी मांगने के गंभीर मामले में वांछित था और लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर थी। जानीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगदारी मांगने वाला आरोपी राकेश कुमार मुरादपुर इलाके में देखा गया…

Read More

किशनगंज। उद्योग मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में सिर्फ उद्योग के क्षेत्र में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की दो प्राथमिकता है। पहला कानून का राज व अपराधमुक्त बिहार व दूसरा बिहार के युवाओं को रोजगार देकर रोजगारयुक्त बिहार है। इसी पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार के लिए कैसे निवेशक आएं और उद्योग लगाएं इसको लेकर पहल हो रही है। लघु…

Read More

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पश्चिम बंगाल में फॉर्मों और आंकड़ों के डिजिटलीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। अब तक हुई जांच में कुल 57.52 लाख मतदाताओं के नाम अलग-अलग श्रेणियों में हटाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। सूची में 24 लाख 14 हजार 750 मृत मतदाता, 11 लाख 57 हजार 889 ऐसे मतदाता जो मिल नहीं सके, 19 लाख 89 हजार 914 स्थानांतरित, एक लाख 35 हजार 627 फर्जी और 54,027 अन्य श्रेणियों में शामिल हैं। एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में…

Read More

नयी दिल्ली। भारत तेजी से दुनिया के सबसे आकर्षक एआई निवेश गंतव्यों में बदल रहा है। इसी बीच दुनिया की तीन दिग्गज ग्लोबल टेक कंपनियां अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने मिलकर भारत में 67.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश देश के डिजिटल भविष्य को एक नई दिशा देगा। भारत की युवा आबादी, सस्ता इंटरनेट और तेजी से बढ़ता डिजिटल पर्यावरण देश को एआई आधारित इनोवेशन का बड़ा केंद्र बना रहे हैं। अमेजन ने कहा कि वह वर्ष 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक के निवेश से तीन मुख्य लक्ष्यों को मजबूत करेगी,…

Read More

गोवा। गोवा के बिर्च नाइट क्लब में अग्निकांड के 5वें दिन क्लब के मालिक और सगे भाई, सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया है। थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों की तस्वीरेंजारी की हैं, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को देश लाया जाएगा। भारत लाने के बाद गोवा पुलिस हिरासत में लेगी। 6 दिसंबर को बिर्च नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो…

Read More

रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह करीब 4 बजे दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापे हजारीबाग भूमि घोटाला और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रही स्निग्धा सिंह (पत्नी –विनय सिंह) की तलाश में मारे गए। भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम दिल्ली में छापेमारी की । यह छापेमारी भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के वसंत विहार स्थित आवास में की गई। छापेमारी सुबह के 4.00 बजे की गई. हालांकि…

Read More

हजारीबाग। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह तड़के हजारीबाग में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह लगभग 5:00 बजे, NIA की एक विशाल टीम ने पेलावल क्षेत्र निवासी दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) डॉ. जमिल के आवास पर अचानक छापा मारा। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी हजारीबाग में मौजूद आतंकी नेटवर्क के लिंक्स और टेरर फंडिंग के एक व्यापक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। इस कार्रवाई में NIA के साथ 200 से अधिक पुलिस बल शामिल रहे, जिन्होंने डॉ. जमिल के घर को चारों ओर से घेर लिया और पूरे पेलावल क्षेत्र को एक पुलिस छावनी…

Read More

नई दिल्ली । भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की गुरुवार को जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक महान राजनेता और बहुत गहराई वाले विद्वान। उन्होंने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में बिना किसी रुकावट के भारत की सेवा की। प्रणब बाबू की बुद्धि और विचारों की स्पष्टता ने हर कदम पर हमारे लोकतंत्र को समृद्ध किया। यह मेरे लिए…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में लोकायुक्त एवं अन्य संवैधानिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए 15 दिनों का समय देने का आग्रह किया, लेकिन अदालत ने इतना समय देने से इन्कार कर दिया। अदालत ने सरकार को 15 दिसंबर तक प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि लोकायुक्त की नियुक्ति की तैयारी शुरू की जा…

Read More