Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
- रांची स्मार्ट सिटी परिसर में युवक का शव मिलने के बाद प्रदर्शन,फाइनेंस कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप
- हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय अपराधी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
- झारखंड की महिला किसान हुई ग्लोबल, दुबई के लूलू मॉज पहुंचा आम्रपाली आम
- Z श्रेणी सुरक्षा लौटने पर लालू का पहला रिएक्शन
- सिया नेचार महीने पहले प्रेमी चेतन से पहले ही कर ली थी शादी, केतन अग्रवाल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा
- प्राइवेट वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
- ‘बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात’, सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि गगनयान का पहला परीक्षण इसी साल दिसंबर में किया जाएगा। यह परीक्षण गगनयान 2027 का हिस्सा है, जिसमें एक रोबोट को अतंरिक्ष में भेजा जाएगा। गुरुवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में वी. नारायणन ने बताया कि भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन श्रृंखला की तैयारी के लिए लगभग 80 प्रतिशत तकनीकी परीक्षण पूरे हो चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक शेष 20 प्रतिशत परीक्षण भी पूरा करने का लक्ष्य है। गगनयान का पहला मानवरहित परीक्षण, जिसमें सेंसर से लैस एक मानवरूपी रोबोट…
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल यात्रा से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को कहा कि जल्द ही कोई हमारे अपने कैप्सूल से अंतरिक्ष की यात्रा करेगा। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने कहा कि आईएसएस मिशन का प्रत्यक्ष अनुभव बेहद अनमोल और किसी भी प्रशिक्षण से कहीं बेहतर था। भारत आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है। ये शब्द पहली बार भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने 1984 में अपने अंतरिक्ष मिशन के दौरान कहे थे। अपने एक्सिओम-4′ मिशन को लेकर शुक्ला ने कहा कि आईएसएस मिशन से हासिल अनुभव भारत के ह्यगगनयान’ मिशन के लिए…
न्यूयॉर्क।भारत और अमेरिका बीच व्यापारिक और राजनयिक रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच पूर्व अमेरकी राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप प्रशासन को आईना दिखा दिया है। निक्की हेली ने जोर देकर कहा है कि भारत को एक मूल्यवान और लोकतांत्रिक दोस्त की तरह देखना चाहिए ताकि चीन का मुकाबला किया जा सके। न्यूजवीक में अपने लेख में उन्होंने चेतावनी दी कि भारत के साथ पिछले 25 सालों की दोस्ती को बर्बाद करना एक रणनीतिक तबाही होगी। हेली ने भारत और अमेरिका की साझेदारी को जरूरी बताया है। इसके साथ ही कहा है कि इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि…
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता को अब जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर दिया जाएगा। रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के आवास पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती रहेगी। पहले, मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा दिल्ली पुलिस संभालती थी। हालांकि, अब दिल्ली पुलिस की जगह सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता की क्लोज…
नई दिल्ली। दिल्ली में मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए Axiom-4 मिशन पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, “..भारत आज भी अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा दिखता है। जय हिंद, जय भारत Axiom-4 मिशन पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, “… मैं भारत सरकार, ISRO और अपने सहयोगियों का धन्यवाद करना चाहता हूं… हम फाल्कन 9 व्हीकल के ऊपर उड़ान भर रहे थे… क्रू ड्रैगन उन तीन व्हीकल में से एक है जो इंसानों को अंतरिक्ष में ले जा सकता है… इस मिशन में मेरा काम मिशन पायलट का था। क्रू ड्रैगन में चार सीटें…
बीआईटी मेसरा की एमबीए छात्रा पर ब्लेड से हमला, छात्रों का गुस्सा फूटा, कैंपस में विरोध-प्रदर्शन जारी
रांची । रांची के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) की छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लेड से किए गए हमले की घटना के विरोध में हजारों छात्र आंदोलित हैं। वे इसे लेकर बुधवार देर रात से ही कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को छात्रों ने सभी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। आंदोलित छात्र कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रबंधन सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं करता और दोषियों को…
रांची। ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनके खिलाफ रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में गुरुवार को सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। उनके अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए आठ सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की।ईडी की ओर से सीजेएम कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी, 2024 को शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। इसमें एजेंसी ने बताया है…
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गए पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य की एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने जान-बूझकर जांच में ढिलाई बरती, जिसके कारण आरोपी एक-एक कर जमानत पर छूट रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मरांडी ने पत्र में लिखा है कि उन्हें पहले से आशंका थी कि शराब घोटाले की जांच केवल ‘जनता की आंखों में धूल झोंकने और बड़े षड्यंत्रकारियों…
नई दिल्ली । केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पेश किया। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक गुरुवार को ही पारित भी हो गया। इस दौरान सदन में नारेबाजी होती रही, जिसके कारण बिना चर्चा के ही यह बिल पारित किया गया। सदन में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बिल के माध्यम से ऑनलाइन सोशल गेम को प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के दो तिहाई सेगमेंट को इस बिल में प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि…
मुंबई । मुंबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इससे आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक परेशान हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर में पानी भर गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल है। इसमें अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले प्रतीक्षा के सामने और अंदर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक शख्स मुंबई की बारिश के बारे में लोगों को बताते दिख रहा है, कैसे लोग पानी से परेशानी झेल…