Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ‘बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात’, सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला
- भारत ने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए किया करार, घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा
- झारखंड : ईडी ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ शुरू की
- नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप का दावा, बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं यूक्रेन युद्ध का अंत
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
Author: News Maati
भागलपुर। सुबह होते ही राहुल गांधी की आंखें खुल जाती हैं। तड़के चार बजे दिनचर्या का प्रारंभिक समय वे अपने तन-मन पर व्यतीत करते हैं और उसके बाद की पूरी गतिविधि कांग्रेस और महागठबंधन के लिए होती है। इन दिनों अमूमन रात 11 बजे तक वे बिहार में विजय का ताना-बाना बुन रहे। उसके बाद ही रात्रि विश्राम की मोहलत मिल रही। बिहार में वोट अधिकार यात्रा पर निकले राहुल की यही दिनचर्या है। नित्यक्रिया से निवृत्त होकर राहुल जब जागिंग के लिए निकलते हैं, तो सुरक्षा कारणों से सहयात्रियों को कंटेनर में ही रहने की हिदायत होती है। अभी…
रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस से भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किया है। बरामद नोट दो करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया । पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सह रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस से बड़े पैमाने पर जाली नोट लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया…
रांची। कई आदिवासी संगठनों ने सूर्य नारायण हांसदा के फर्जी इनकाउंटर के खिलाफ शनिवार को राजभवन के पास आक्रोश मार्च निकाला। आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सरकार और सिस्टम के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने पुलिस शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सूर्या के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव महादेव टोप्पो ने कहा कि गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्यनारायण हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया। यह किसी भी स्थिति में सही नहीं है। पूरा प्रदेश…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से मानवता के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाले रहस्यों को उजागर करने के लिए एक गहन अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन की तैयारी करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एक वीडियो संबोधन में मोदी ने घोषणा की कि भारत भविष्य के मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह बनाने की तैयारी कर रहा है और उन्होंने युवाओं से इस समूह का हिस्सा बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम चंद्रमा और मंगल तक पहुंच गए हैं। अब हमें गहरे अंतरिक्ष का अवलोकन करना है जहां ऐसे…
बेंगलुरु । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 24 घंटे में ईडी ने देशभर में लगभग 31 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान, करीब 12 करोड़ रुपए की नकदी, 6 करोड़ रुपए के गहने और गाड़ियां जब्त की गईं। ईडी ने शुक्रवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ के मामले में चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र और अन्य के खिलाफ छापेमार कार्रवाई शुरू की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), बेंगलुरु जोनल कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 22 अगस्त और 23…
रांची। झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लाया। शनिवार की सुबह एटीएस की टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच रांची एयरपोर्ट से मयंक को रामगढ़ भेजा गया। रामगढ़ कोर्ट में पेश होने के बाद एटीएस की टीम उसे रिमांड पर लेगी। एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद मयंक को लाने अजरबैजान गणराज्य गए हुए थे। मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड के कई जगहों पर 48 मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले मयंक के खिलाफ हजारीबाग जिले में दर्ज हैं । हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा, हजारीबाग…
पटना। पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके…
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर चर्चा में आए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बातचीत की संभावनाओं को ‘तेल और सिरका’ मिलाने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का मिलना बेहद मुश्किल है और फिलहाल शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। ट्रंप ने कहा, “हम देखेंगे कि क्या पुतिन और जेलेंस्की मिलकर कोई समाधान निकाल सकते हैं। ये थोड़ा तेल और सिरका मिलाने जैसा है। दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल नहीं चलते, लेकिन देखते हैं क्या होता है।”…
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि 2040 तक देश की पृथ्वी अवलोकन डेटा और उपग्रह आधारित संचार और नेविगेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए 100 से अधिक उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। यह घोषणा अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में की। उन्होंने इसरो के लिए ‘विजन 2047’ का रोडमैप प्रस्तुत किया। देसाई ने कहा, “100 से अधिक उपग्रह मिशन बहुत लग सकते हैं, लेकिन यह 2040 तक प्रति वर्ष केवल सात से आठ मिशन हैं। इसे हमारे अन्य मिशनों जैसे चंद्रयान या गगनयान के…
पटना । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और RJD के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ शाहजहांपुर और महाराष्ट्र में मुकदमे दर्ज हुए हैं। शाहजहांपुर में BJP महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में BJP विधायक ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों में तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जनता की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। शाहजहांपुर…