Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Z श्रेणी सुरक्षा लौटने पर लालू का पहला रिएक्शन
- सिया नेचार महीने पहले प्रेमी चेतन से पहले ही कर ली थी शादी, केतन अग्रवाल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा
- प्राइवेट वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
- ‘बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात’, सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला
- भारत ने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए किया करार, घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा
- झारखंड : ईडी ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ शुरू की
- नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप का दावा, बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं यूक्रेन युद्ध का अंत
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
Author: News Maati
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर चर्चा में आए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बातचीत की संभावनाओं को ‘तेल और सिरका’ मिलाने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का मिलना बेहद मुश्किल है और फिलहाल शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। ट्रंप ने कहा, “हम देखेंगे कि क्या पुतिन और जेलेंस्की मिलकर कोई समाधान निकाल सकते हैं। ये थोड़ा तेल और सिरका मिलाने जैसा है। दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल नहीं चलते, लेकिन देखते हैं क्या होता है।”…
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि 2040 तक देश की पृथ्वी अवलोकन डेटा और उपग्रह आधारित संचार और नेविगेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए 100 से अधिक उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। यह घोषणा अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में की। उन्होंने इसरो के लिए ‘विजन 2047’ का रोडमैप प्रस्तुत किया। देसाई ने कहा, “100 से अधिक उपग्रह मिशन बहुत लग सकते हैं, लेकिन यह 2040 तक प्रति वर्ष केवल सात से आठ मिशन हैं। इसे हमारे अन्य मिशनों जैसे चंद्रयान या गगनयान के…
पटना । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और RJD के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ शाहजहांपुर और महाराष्ट्र में मुकदमे दर्ज हुए हैं। शाहजहांपुर में BJP महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में BJP विधायक ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों में तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जनता की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। शाहजहांपुर…
पटना। कैमूर जिले के दुर्गावती जलाशय स्थित करमचट डैम अब पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनने जा रहा है। यहां जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाउसबोट सेवा की शुरूआत होने वाली है। यह हाउसबोट डैम परिसर में पहुंच चुकी है और इसका उद्घाटन 24 अगस्त को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार करेंगे। करमचट डैम पहले से ही प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए चर्चित है, लेकिन हाउसबोट सेवा की शुरू होने के बाद यह स्थल पर्यटकीय द्ष्टिकोण से और मजबूत हो जाएगा। हाउसबोट में पर्यटकों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि वे न…
नई दिल्ली। देशभर के स्कूलों और छात्रों को बेहतर सुविधा देने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रशासनिक ढांचे का विस्तार किया है। बोर्ड ने चार नए रीजनल कार्यालय / सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और तीन नए सब-रीजनल कार्यालय स्थापित किए हैं। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ये कार्यालय अगस्त और सितंबर में कार्यशील हो जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, रायपुर और रांची स्थित रीजनल कार्यालय 22 अगस्त से ही काम करना शुरू कर चुके हैं। रायपुर से पूरे छत्तीसगढ़ और रांची पूरे झारखंड की जिम्मेदारी देखेंगे। इसी दिन ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) और गंगटोक…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडेय ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दिव्यांशु मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के काशीपुर का रहने वाला था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और बड़े भाई शुभ्रांशु पांडेय उसे पढ़ाई करवा रहे थे। भाई ने बताया कि गुरुवार शाम तक उनकी बातचीत हुई थी, लेकिन किसी परेशानी का संकेत नहीं था। दिव्यांशु ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त की शाम दिव्यांशु ने अपने हॉस्टल कक्ष में सल्फास…
रांची। पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुए लुम्बा उरांव हत्याकांड को सिर्फ आठ घंटे में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी शामिल है। दोनों ने मिलकर लुम्बा उरांव की हत्या की थी, क्योंकि वह उनके अवैध संबंध में बाधा बन रहा था। शुक्रवार को डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि कि 20 अगस्त को पिठौरिया थाना क्षेत्र में लुम्बा उरांव का शव मिला था। इस घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया…
रांची। उच्च न्यायालय ने बीआईटी मेसरा शिक्षण संस्थान में छेड़खानी के बाद युवती पर हमले के मामले को काफी गंभीरता से लिया। शुक्रवार को न्यायालय के चीफ जस्टिस की बेंच ने बीआईटी मेसरा की छात्रा के साथ हुई हिंसक घटना पर संज्ञान लेते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को करेगा। उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के बीआईटी (बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी) मेसरा कैंपस में बुधवार की रात एमबीए की एक छात्रा से असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने छात्रा पर ब्लेड से हमला…
देवघर। 25 साल पुरानी और लंबित सुल्तानगंज (अजगैवीनाथ धाम)-देवघर रेल परियोजना को गति मिली। द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ धाम और बिहार के अजगैवीनाथ के बीच सीधी रेल परियोजना पर केंद्र सरकार ने अपना मन बना लिया है। अजगैवीनाथ से देवघर के बीच इस रेल परियोजना का सपना 25 साल पहले देखा गया था, लेकिन आज तक यह लंबित था। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इसके लिए लगातार पहल किया। इसके बाद रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को आगे बढ़ा दिया है। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंग प्रदेश और खासकर गोड्डा लोकसभा…
नई दिल्ली। अगली पीढ़ी के लड़ाकू जेट इंजन को लेकर उहापोह के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है कि भारत इंजन विकसित करने के लिए फ्रांस की कंपनी सफ्रान के साथ साझीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि हमने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाने के साथ ही 97 एलसीए मार्क-1ए विमानों के ऑर्डर को मंजूरी दे दी गई है, जिसका मूल्य लगभग 66 हजार करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार ने 19 अगस्त को वायु सेना के लिए 97 और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क-1ए लड़ाकू विमान खरीदने को…