Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
- नेमरा में मां को मुखाग्नि देते ही फफक पड़े हेमंत सोरेन
- रूपी सोरेन को मंत्रियों, सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
Author: News Maati
रामगढ़। जिले में हााथियों का तांडव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में हाथियों के झुंड ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। हाथियों के तांडव से पूरे इलाके में भय का माहौल है। हाथियों के डर से लोग अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में हाथियों ने सीसीएल सुरक्षा गार्ड अमित कुमार, आरा कांटा 4 नंबर निवासी पार्वती देवी, सावित्री देवी और एक बाइक सवार को कुचल कर मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप…
रांची। रांची रोटरी क्लब के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन रांची क्लब परिसर में आयोजित होगा, जिसमें रोटरी झारखंड–बिहार के 125 क्लबों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। असिस्टेंट गवर्नर (रोटरी इमेज) प्रवीण राजगढ़िया ने बुधवार को बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी पिछले एक वर्ष से की जा रही है और रांची के सभी रोटेरियन इसे सफल बनाने में जुटे हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शेखर मेहता उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर राज्यसभा के…
चतरा। चतरा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से आॅडियो क्लिप भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आॅडियो क्लिप में रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने और हत्या कराने की धमकी दी गई है। प्रेम सिंह के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए दुबई से कॉल करने की बात कही है। व्हाट्सएप पर आॅडियो…
चाईबासा। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत टाटानगर से जुड़ी रेल सेवाएं एक बार फिर प्रभावित हुई हैं। बुधवार को रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 और 19 दिसंबर को टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा रेलखंड में चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में राउरकेला-टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू, रांची-झारसुगुड़ा-रांची मेमू, राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू तथा बरामपुड़ा-बिसरा-बरामपुड़ा पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें 18 और 19 दिसंबर को नहीं चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नक्सन-राउरकेला, चक्रधरपुर-राउरकेला और राउरकेला-झारसुगुड़ा रेलखंड में हाथियों की लगातार आवाजाही देखी…
जमशेदपुर। सिदगोडा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह इलाके के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित फोर लेन पुल के निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत बुधवार को कर दी गई। बाबूडीह लाल भट्टा स्थित बाराघाट के समीप भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी एनएच-33 तक बनने वाले इस पुल परियोजना का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इससे पूर्व 4 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्कालीन जमशेदपुर पूर्वी विधायक एवं वर्तमान जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय की उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास किया…
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में कहा कि टोल भुगतान की नई प्रणाली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) वर्ष 2026 के अंत तक देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू कर दी जाएगी। इसके लागू होने के बाद टोल नाकों पर वाहन 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके गुजर सकेंगे।राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान झारखंड से भाजपा सांसद आदित्य प्रसाद के प्रश्न का उत्तर देते हुए गडकरी ने बताया कि एमएलएफएफ प्रणाली में टोल नाकों पर कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं रहेगी। कैमरों से वाहन नंबर की पहचान होगी, उपग्रह के माध्यम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 दिसंबर को इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में, इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए इथियोपिया का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक से यह पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए सम्मान की बात है,…
बिहार : नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल को अहम विभागपटना। बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब नितिन नवीन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद राज्य सरकार ने प्रमुख विभागों का तुरंत पुनर्वितरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह फेरबदल किया गया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए। इस विभागीय पुनर्गठन से राज्य सरकार के दो वरिष्ठ और प्रभावशाली मंत्रियों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की भूमिका और अधिक मजबूत हुई है। उपमुख्यमंत्री…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित कर दिया गया है। राज्य में कुल सात करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 पंजीकृत मतदाताओं में से सात करोड़ आठ लाख 16 हजार 630 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं, जो कुल मतदाताओं का 92.40 प्रतिशत है। मृत्यु, पलायन और गणना प्रपत्र जमा नहीं करने सहित अन्य कारणों से 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार यह चरण चार नवंबर 2025 से 11 दिसंबर…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (Mains) प्रतियोगिता परीक्षा का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 5401 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य (लिखित) परीक्षा इसी वर्ष 25 से 30 अप्रैल तक पटना स्थित 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 2035 पदों के लिए यह परीक्षा हुई है। इसमें कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। अब मेंस में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से गुजरना होगा। यह 120 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा के नौ सौ…