Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
- नेमरा में मां को मुखाग्नि देते ही फफक पड़े हेमंत सोरेन
- रूपी सोरेन को मंत्रियों, सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
Author: News Maati
रांची,। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नवविवाहिता का शव उसके ससुराल स्थित रमजान कॉलोनी के एक कमरे में संदेहास्पद हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका 21 वर्षीय सजबीन परवीन के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सजबीन के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सजबीन परवीन के मायके पक्ष के लोग मंगलवार…
रांची। पलामू जिले के छतरपुर में मंगलवार को पत्रकार अरुण कुमार सिंह की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उनके आवास पर हुआ। बाद में शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच, मेदिनीनगर में कराया गया। परिजनों के अनुसार, अरुण कुमार सिंह अपने घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ू-पोछा लगाते समय अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए और नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले गए, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया…
रांची। झारखंड में शराब घोटाला,हजारीबाग वन भूमि घोटाला और सेवायत भूमि घोटाले के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच तेज कर दी है। एसीबी अब इन मामलों से जुड़े आरोपियों के बैंक अकाउंट और लॉकर की बारीकी से पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध कमाई को कहां और किस रूप में निवेश किया गया है। एसीबी ने झारखंड में संचालित सभी सरकारी और निजी बैंकों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। इसमें सस्पेंडेड आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता,…
पटना । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। बताया गया कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर अमल करते हुए उन्होंने ऐसा किया। जानकारी के मुताबिक, नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। नितिन नबीन बिहार की नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी जिम्मेदारी किसे सौंपते हैं। 14 जनवरी के पहले बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना…
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल, 2025’ पेश किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बिल का विरोध करते हुए कहा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) पिछले 20 साल से ग्रामीण भारत को रोजगार देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्षम रहा है। यह ऐसा क्रांतिकारी कानून है कि जब इसको बनाया गया तो सदन के सभी राजनीतिक दलों ने इससे सहमति जताई। इसके द्वारा गरीब से गरीब लोगों को 100…
पटना। बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए प्रदेश में अब सात निश्चय-तीन कार्यक्रमों को लागू करने का निर्णय लिया गया है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में सुशासन के कार्यक्रमों के तहत सात निश्चय एक और दो में न्याय के साथ विकास से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के बाद अब सात निश्चय-तीन लागू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी…
धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार आधी रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि प्रशांत कुमार करीब 15 दिन पहले ही पटना से अपनी नानी चिंतामणी देवी के घर आया था। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मकान में…
नई दिल्ली । भारत में मंगलवार को विजय दिवस मनाया जा रहा है। यह वो खास दिन है जब 1971 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर बांग्लादेश को आजाद कराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने युद्ध के दौरान ड्यूटी पर अपनी जान गंवाने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विजय दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों को याद करते हैं जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनके पक्के इरादे और निस्वार्थ सेवा ने हमारे…
एबीकेएम की ‘समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ ‘ का गठन रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की बैठक आज कडरू स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर महासभा की ‘समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ ‘ का गठन किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के नव निर्वाचितपदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया। नवनिर्मित प्रकोष्ठ में श्रीमती स्मिता को अध्यक्ष, श्रीमती उमा सिन्हा को सचिव, श्रीमती निर्मला कर्ण को महामंत्री, श्रीमती रेनूबाला धर को उपाध्यक्ष, श्रीमती कल्पना केसर को उपाध्यक्ष, श्रीमती इंदु श्रीवास्तव को उप सचिव सह कोषाध्यक्ष और श्रीमती ज्योति सिन्हा को…
रांची । झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ कथित शराब घोटाले के मामले में एक अभूतपूर्व घटना हुई है। वर्तमान में वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त और उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त आईएएस अमित कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के सामने मजिस्ट्रेट के समक्ष गवाही दी है। संभवत: यह पहला ऐसा मामला है जब किसी सेवारत आईएएस अधिकारी ने भ्रष्टाचार के मामले में दूसरे आईएएस अधिकारी के खिलाफ गवाही दर्ज कराई है। आईएएस अमित कुमार के अनुरोध पर कोर्ट ने बयान दर्ज करने के लिए एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष अमित कुमार का धारा…