Author: News Maati

कंधमाल। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जंगलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली नेता गणेश उइके समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया है। गणेश उइके नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणेश उइके ओडिशा में नक्सली गतिविधियों का मुख्य संचालक था और उस पर सरकार की ओर से 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी मौजूदगी…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस सभा में दिल्ली और उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। सभा में प्रार्थनाएं, क्रिसमस कैरोल्स और भजन गाए गए। दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में…

Read More

रांची। वरिष्ठ पत्रकार और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के करीब 3.00 बजे रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लंबे समय से उपचाररत थे। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और उनके सहयोगियों में शोक की लहर है।वे अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण रांची विश्वविद्यालय में प्रो–वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे थे।इसके अलावा उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व पीएम ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटलजी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशवासियों के हृदय में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। वे एक प्रखर वक्ता के…

Read More

कोडरमा। पुलिस ने युवक -युवती का अश्लील वीडियो बनाकर भयादोहन करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपितों में बबलू यादव (30 ) पर छह मामले, राकेश कुमार उर्फ भखरू ( 25) पर आठ और अजीत कुमार (19) पर पांच मामले दर्ज हैं। तीनों तिलैया थाना अंतर्गत ग्राम मोरियावां कुरहा के रहने वाले हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित चंदवारा के पीयूस कुमार की ओर से तिलैया थाना में इस संबंध में आवेदन दिया गया था कि वे अपने महिला मित्र के साथ…

Read More

पटना । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों से संबंधित कोई शिकायत आम नागरिक भी कर सकते हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को इस बाबत पत्र भेजा है। पीएमजीएसवाई में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक प्रणाली का कार्यान्वयन करने का निर्देश मंगलवार को जारी किया गया है। पांच जिले सीवान, सुपौल, जमुई, गया और मुंगेर में क्यूआर कोड पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य जिले में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव ई. निर्मल कुमार ने विभाग के सभी…

Read More

हजारीबाग,। हजारीबाग पुलिस ने नौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग फर्जी संस्था बनाकर मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनोबा भावे नगर सिंदूर से इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार किए गए नौ ठगों में से छह तेलंगाना के निवासी हैं। एसपी अंजनी अंजन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, 27 मोबाइल…

Read More

रामगढ़। अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा उर्फ सुनील कुमार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। मयंक सिंह पर छत्तीसगढ़ में भी गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। उसने अपने गुर्गों के माध्यम से गोलीबारी कराकर रेलवे साइडिंग के एक ठेकेदार से रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में रामगढ़ पुलिस और एटीएस की पूछताछ के दौरान मयंक सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उसके इकबालिया बयान के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ की रेल अदालत में पेश करने का आदेश प्राप्त किया।…

Read More

धनबाद। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को धनबाद जिले के बैलगाड़ियां टाउनशिप पहुंचे। यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की ओर से संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने बैलगाड़ियां टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फेज-6, 7 और 8 के बैलेंस डेवलपमेंट वर्क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेआरडीए के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया गया। इसके…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 13 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है, उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी झारखंड के जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा भी शीतलहर की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग…

Read More