Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बाद दो ध्रुवों में बंटी दुनिया के लिए हाथी और ड्रैगन की जुगलबंदी बड़ा संदेश दे रही है। रविवार को चीन के तियानजिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बहुप्रतीक्षित मुलाकात में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारस्परिक तौर पर स्वीकार्य समाधान को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई। इसमें दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने, व्यापारिक संबंधों, वैश्विक मुद्दों और द्विपक्षीय हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। दोनों तरफ के कूटनीतिक सूत्रों ने बैठक को…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन सिंतबर को दिल्ली में बिहार भाजपा की बैठक बुलाई है। बिहार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आदि नेता बैठक में सम्मिलित होंगे। 15 सितंबर के उपरांत बिहार में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। ऐसे में तीन को होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद सिंह तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया…
तियानजिन। चीन के तियानजिन में हो रही शंघाई कोआॅपरेशन आॅर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट से इतर रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।इस दौरान अपने शुरूआती संबोधन में राष्ट्रपति जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच दोस्ती की जरूरत बताई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े 9 बजे (भारतीय समयानुसार) दोनों देशों के नेताओं के बीच शुरू हुई बैठक 40 मिनट चली।इस दौरान जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत दुनिया की दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं और ग्लोबल साउथ…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान लेखिका पुष्पा सहाय गिन्नी द्वारा रचित काव्य संग्रह सुनो मन की बात का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, समाज सेविका पूनम आनंद उपस्थित थीं। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि कवयित्री पुष्पा सहाय गिन्नी की लिखित पुस्तक काव्य संग्रह “सुनो न मन की का विमोचन किया। गीता चौबे गूंज के द्वारा संपादित इस काव्य…
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की रविवार को तियानजिन में हुई बहुप्रतीक्षित मुलाकात में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारस्परिक तौर पर स्वीकार्य समाधान को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है। एक वर्ष के भीतर दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले और सबसे तेजी से बढ़ने वाले दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी, जिसमें सीमा विवाद, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरूआत करने, व्यापारिक संबंधों, वैश्विक मुद्दों और द्विपक्षीय हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। दोनों तरफ के कूटनीतिक…
नई दिल्ली। सोमवार से आम लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इनमें क्रेडिट कार्ड के यूजर चार्ज में बदलाव, एटीएम से कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव और फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में होने वाले बदलाव शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कल से अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नए चार्ज लागू करने वाला है। इसके तहत ऑटो डेबिट फेल होने पर 2 प्रतिशत की पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए और पेट्रोल पंप पर कार्ड यूज करने पर पहले की तुलना में ज्यादा चार्ज का भुगतान करना…
मनीला। दूरदराज के गांवों में स्कूल न जाने वाली लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली भारतीय गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स को 2025 के रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेताओं में शामिल किया गया है। रविवार को इसकी घोषणा की गई। पुरस्कार फाउंडेशन (आरएमएएफ) ने बताया किफाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली, जिसे व्यापक रूप से एजुकेट गर्ल्स के नाम से जाना जाता है। मैग्सेसे अवॉर्ड प्राप्त करने वाला पहला भारतीय संगठन बनकर इतिहास रच दिया है। एशिया का नोबेल माना जाने वाला मैग्सेसे अवॉर्ड, एशिया के लोगों की नि:स्वार्थ सेवा में दिखाई गई महान भावना को मान्यता देता है। अन्य दो…
रांची। पश्चिम सिंहभूम पुलिस को सारंडा के जंगलों से दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 40 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उनके पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस की पकड़ में आए नक्सलियों की पहचान सब जोनल कमेटी सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम (निवासी – बीजापुर, छत्तीसगढ़) और एरिया कमेटी सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु (निवासी – जोजोडीह, सरायकेला) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने की…
मुज़फ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बिहार की देवकी जी का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल आपने देखा होगा, अक्सर घर की छतों पर, बड़ी इमारतों पर, सरकारी दफ्तरों में सोलर पैनल चमकते हुए दिखाई देते हैं । लोग अब इसके महत्व को समझ रहे हैं और खुले मन से अपना रहे हैं । हमारे देश पर सूर्यदेव की इतनी कृपा है, तो क्यों न उनकी दी हुई उस ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। सोलर पावर से किसानों की जिंदगी…
मुंबई । जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक हुई इस घटना से टीवी और मराठी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, प्रिया मराठे का निधन मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके घर पर हुआ। उन्हें कुछ साल पहले कैंसर की बीमारी हुई थी। इलाज के बाद वे काफी हद तक ठीक हो रही थीं, लेकिन हाल ही में कैंसर फिर से फैलने लगा। इस बार उनका शरीर इलाज को रिस्पॉन्ड नहीं कर पाया और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो…