Author: News Maati

तियानजिन । शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले हुई डेलिगेशन लेवल की बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी भरा संवाद देखने को मिला। दोनों नेताओं ने पुरानी तनावपूर्ण परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए भारत-चीन संबंधों में नए अध्याय की शुरूआत का संकेत दिया। शी जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन जैसे दो सभ्य और सबसे अधिक आबादी वाले देशों के बीच मित्रता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने वैश्विक बदलाव के संदर्भ में कहा कि, दुनिया परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। हम दोनों ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं। दोनों का दोस्त होना,…

Read More

नयी दिल्ली । देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.24 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका लगा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,497.2 अंक या 1.84 प्रतिशत गिरा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 70,707.17 करोड़ रुपये घटकर 18,36,424.20 करोड़ रुपये रह…

Read More

तेल अवीव । फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास ने अपने गाजा सैन्य प्रमुख मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि कर दी है। यह पुष्टि इजरायल के मई में हवाई हमलों में सिनवार के मारे जाने के दावे के कुछ महीने बाद की गई है। हमास ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोहम्मद सिनवार की तस्वीरें जारी कीं और उन्हें शहीद बताया। हालांकि, उनकी मौत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद इज अल-दीन हद्दाद हमास की मिलिट्री विंग का नेतृत्व कर सकता है। हद्दाद वर्तमान में उत्तरी गाजा अभियानों…

Read More

तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने चीन यात्रा के निमंत्रण और द्विपक्षीय बैठक के लिए चीनी राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने कहा, “गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई। हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है।” उन्होंने…

Read More

तियानजिन (चीन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे हैं। वे यहां 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी शनिवार देर शाम तियानजिन पहुँचे। यहां वे SCO शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। चीन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर…

Read More

पटना । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। उन्होंने इंडिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, इसकी चिंता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी है, वही पहले होगा। उन्होंने कि कहा कि अभी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, उसकी चर्चा हो रही है।…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के पटना समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पार्टी की ओर से बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा ललितेश त्रिपाठी को प्रतिनिधित्व के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पटना आने का न्योता दिया था और समापन के बाद होने वाले डिनर कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम में दूरी बनाने का फैसला किया…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को नोएडा में मोबाइल उपकरणों के लिए देश की पहली टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इसे ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेरिका की कॉर्निंग इंकॉरपोरेटेड के संयुक्त उद्यम से स्थापित किया गया है। इकाई ‘इंजनियर बॉय कोर्निंग’ ब्रांड के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करेगी और इससे घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आपूर्ति होगी। मंत्री ने कहा कि टेम्पर्ड ग्लास मोबाइल फोन का एक महत्वपूर्ण सहायक उपकरण है और इसका स्वदेशी निर्माण आत्मनिर्भर भारत तथा ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की दिशा में अहम कदम है। चरणबद्ध तरीके…

Read More

रांची। झारखंड में शराब घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी जल्द ही जमानत पर बाहर आए सभी आरोपितों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाएगी। ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में गत वर्ष छत्तीसगढ़ के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद ईडी ने सभी संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। ईडी अभी इस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इस मामले में झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एंट्री हो गई। एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य…

Read More

रांची। झारखंड के थाना-ओपी में निजी ड्राइवर, निजी मुंशी मिले तो वहां के थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी नपेंगे। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों के एसएसपी-एसपी सक्रिय हो गए हैं। वे पुलिस मुख्यालय से जारी इस आदेश से थानों को अवगत करा रहे हैं। जारी पत्र में थानेदारों को बताया जा रहा है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि थानों के निजी चालक व मुंशी थाने के दैनिक कार्य निपटा रहे हैं, जो कहीं से उचित नहीं है। ऐसे थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी अपने-अपने थाने-ओपी में कार्यरत निजी चालक व मुंशी को अविलंब हटाएं। उनका यह कार्य थाने…

Read More