Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी प्रहार, एलएमजी एक किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर
- रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
Author: News Maati
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसई) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान की सराहना की है। पार्टी ने उनके संगठन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की है। विनोद जाखड़ राजस्थान से आते हैं। वह पहले संगठन में राज्य स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार अंगदान को लेकर प्रदेश में कानून बनाएगी। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भोजनावकाश के राज्यपाल के विभाजन पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान को लेकर देश और कई राज्यों में कानून बने, लेकिन जागरूकता का अभाव है। इसे लेकर झारखंड सरकार कानून बनाएगी ताकि अंगदान की मदद से लोगों का जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर कानून और नीति मौजूद होने के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।…
नई दिल्ली। ट्रेड डील को लेकर चल रही असमंजसता को दूर करने के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों में दिनों दिन नये भरोसे का संचार हो रहा है। इस क्रम में भारत ने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया। यह कदम आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस (एआई) और दुर्लभ खनिजों की सुरक्षित, मजबूत और विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अभी तक दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति, शोधन व खनन में पूरी दुनिया चीन पर निर्भर है। एआई इम्पैक्ट…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पलामू इकाई ने छतरपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर सिलदाग पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मेदिनीनगर कार्यालय लाने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर रोजगार सेवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रोजगार सेवक की गिरफ्तारी के साथ एसीबी पलामू ने इस वर्ष का चौथा ट्रैप केस पूरा कर लिया है। जानकारी के अनुसार छतरपुर प्रखंड के सिलदाग गांव में दो महिलाओं के नाम से ग्राम सभा के माध्यम से दीदी बड़ी योजना प्रस्तावित हुई थी। योजना की स्वीकृति देने के लिए रोजगार…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने का ऐलान किया है। देश में एक अप्रैल से टोल शुल्क केवल फास्टैग या यूपीआई से ही लिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था लागू होगी। यह पहल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उस लक्ष्य के अनुरूप है, जिसके तहत तकनीक-आधारित, तेज और निर्बाध राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक अगर कोई वाहन बिना वैध फास्टैग के टोल प्लाजा…
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर कछार जिले में कहा कि सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले हर घुसपैठिए को वापस सीमा पार भेज दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार असम को सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान अवैध घुसपैठियों के लिए दरवाजे खुले छोड़ दिए गए थे, लेकिन भाजपा ने न केवल घुसपैठ पर रोक लगाई बल्कि अवैध कब्जाधारियों से कई लाख बीघा भूमि भी मुक्त कराई। कांग्रेस ने सालों तक राज किया, लेकिन उसने असम के विकास…
नई दिल्ली । टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शानदार रही है। इसमें भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उसका क्या विजन है और वह इसे आगे ले जाने के लिए क्या कर सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में समिट के साइडलाइन में आईएएनएस से बातचीत करते हुए टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि इस आयोजन ने देश की एआई से संबंधित सभी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया। इससे पहले, समिट में ओपनएआई ने टाटा समूह के साथ मिलकर स्थानीय स्तर…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों के साथ बैठक की। इसमें स्टार्टअप्स ने अपने काम और विचार को प्रस्तुत किया। पीएमओ (सेवा तीर्थ) की ओर से जारी किए बयान में कहा गया कि बैठक में शामिल हुए स्टार्टअप स्वास्थ्य सेवा, कृषि, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि इस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाले स्टार्टअप प्रमुख क्षेत्रों में जनसंख्या-स्तरीय चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा में, वे…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से अपनी ससुराल के मकान की चहारदीवारी ध्वस्त कर दी। मामले में पति-पत्नी दोनों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात इसी थाना क्षेत्र के गादी चंगुलो गांव निवासी पिंटू मंडल जेसीबी मशीन लेकर ससुराल पहुंचा और मकान की चहारदीवारी को गिरा दिया। इस घटना से गांव में…
वॉशिंगटन। अमेरिका ईरान पर अगले 10 से 15 दिनों के बीच स्ट्राइक कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम के दौरान ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को न्यूक्लियर डील के लिए मजबूर करने के लिए उस पर लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक करने पर विचार कर रहे हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि ट्रंप ईरान पर शुरुआती लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक करने पर विचार कर रहे हैं ताकि तेहरान न्यूक्लियर डील के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की शर्तें पूरी करने के लिए मजबूर…