Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी प्रहार, एलएमजी एक किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर
- रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
Author: News Maati
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए दो लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी। सीएम नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से रिमोट दबाकर यह राशि अंतरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान…
पटना । बिहार में अब सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सरकार ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग को इसके लिए निर्देश भी दिए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि बिहार प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। राज्यवासियों की आमदनी बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य की सड़कों पर दो पहिया-चार पहिया वाहनों की संख्या में…
पटना । यूनाइटेड किंगडम के एआई मंत्री कनिष्क नारायण ने बिहार का दौरा किया है। वे लगभग 20 साल के बाद अपने जन्मस्थान मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह पटना पहुंचने पर उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा से मुलाकात की। यूके के मंत्री कनिष्क नारायण ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, “बिहार में आकर सच में बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि मेरा जन्म यहीं हुआ था और 20 साल से अधिक समय बाद मैं यहां वापस आया हूं। आप यहां हुई प्रगति को देख सकते हैं। हम प्रौद्योगिकी के भविष्य…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी से टैरिफ नहीं ले सकते, लेकिन वह किसी भी देश के साथ व्यापार पूरी तरह बंद कर सकते हैं और उस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकते हैं। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिन चीजों को गलत तरीके से खारिज किया है, उनकी जगह लेने के लिए दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा। हमारे पास विकल्प हैं, बहुत अच्छे विकल्प हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि…
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़े सुराग मिले हैं और उन्होंने बिश्नोई गैंग के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने वॉइस नोट की जांच पूरी कर ली है और जांच में पाया गया कि आवाज हेरी बॉक्सर की है। पुष्टि के बाद धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के मैनेजर को मिले वॉइस नोट को वेरीफाई करने के लिए पंजाब…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त की राशि होली से पहले महिला लाभुकों के खाते में हस्तांतरित होगी। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा बताया कि लाभुकों के नामों का सत्यापन हो रहा है। जिन महिलाओं को अब तक योजना का लाभ मिल रहा है, उनमें से कुछ वास्तव में पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करतीं। ऐसे मामलों की पहचान कर अपात्र नामों को सूची से हटाया जाएगा तथा उनकी जगह पात्र महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिन लाभुकों को 17वीं और 18वीं किस्त का भुगतान अभी तक नहीं…
पटना। बिहार में क्राइम कंट्रोल पर नीतीश सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। भविष्य में पुलिसिंग की और चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस में 60 हजार से अधिक नियुक्तियां जल्द होंगी। मार्च 2027 तक नियुक्ति की प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जाएगी। राज्य में तेजी से हो रहे औद्योगिकीकरण के लिए विधि-व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त होगी। इसके मद्देनजर सरकार जल्द ही दो पुलिस बटालियन बनाने जा रही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल और महिलाओं की सुरक्षा हेतु अभया बिग्रेड (पुलिस दीदी) का गठन जल्द होगा। औद्योगिक सुरक्षा बल का काम सिर्फ उद्योगों…
पटना। नीतीश कैबिनेट ने सारण (छपरा) जिले के सोनपुर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण चार सालों में किया जाएगा। 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरबस ए380 जैसे वाइड बॉडी विमान भी आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हाजीपुर और डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में लगभग 4200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। लंबा होगा रनवे, 1302 करोड़…
रांची। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया। सरकार की ओर से पेश किए गए इस अनुपूरक बजट में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि यह अतिरिक्त बजट राज्य में चल रही विकास योजनाओं को गति देने और लंबित परियोजनाओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। सरकार ने तृतीय अनुपूरक बजट को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। इसके तहत विभिन्न…
रांची। झारखंड की सहिया दीदियों को महिला दिवस के अवसर पर एक वर्ष का 24 हजार रुपये एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की। वे विधायक निर्मल महतो की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। निर्मल महतो ने सदन में कहा कि राज्य की सहिया बहनें अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर धरना दे रही हैं और उन्हें नियमित भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। बजट…