Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
रांची । मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 05 से 06 जनवरी तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता…
पटना। पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती किया गया है। मुन्ना शुक्ला बृजबिहारी हत्याकांड मामले में फिलहाल जेल में बंद है। जेल अधीक्षक के अनुसार, मुन्ना शुक्ला को आंख के रेटिना से जुड़ी परेशानी हुई थी। इसी कारण उन्हें भागलपुर जेल से पहले बेऊर जेल शिफ्ट किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। करीब 15…
पटना । राजधानी पटना सहित कई जिलों में जारी कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। पटना जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 8 जनवरी तक के लिए अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह रोक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।ह्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को…
रांची। रांची में जल्द किडनी मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट होगा। इसके लिए अब दूसरे राज्यों के अस्पतालों पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। राज्य के दो अस्पतालों रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) एवं राज अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी चल रही है। बाद में चरणबद्ध ढंग से अन्य अस्पतालों में भी इसकी व्यवस्था हो सकती है। रिम्स तथा राज अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर स्वास्थ्य विभाग में नौ जनवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे आर्गन ट्रांसप्लांट एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई गई है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में होनेवाली इस बैठक में दोनों…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जमीन विवाद में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को पकड़ने गई पुलिस पर उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजबाड़ी फांड़ी की पुलिस टीम शुक्रवार रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी इलाके में तृणमूल नेता मूसा मोल्ला को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची और उसे थाने चलने को कहा। इसी दौरान उसने अपने समर्थकों को फोन कर मौके पर बुला लिया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर…
रांची। झारखंड का पहला आइटी पार्क राजधानी रांची के धुर्वा में बनेगा। सूचना एवं तकनीक विभाग ने आइटी पार्क के लिए मास्टर प्लान तथा डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। निजी एजेंसी मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर के चयन के लिए रिक्वेस्टर फार प्रपोजल (आरएफपी) भी तैयार करेगा। इसके आधार पर चयनित होनेवाले मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर को आइटी पार्क की स्थापना की जिम्मेदारी दी जाएगी। आइटी पार्क के लिए मास्टर प्लान तथा डीपीआर तैयार करनेवाली एजेंसी सबसे पहले साइट का विश्लेषण करेगी कि उक्त जगह आइटी पार्क के लिए उपयुक्त है या…
प्रयागराज। माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। प्रात:काल से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम तट की ओर उमड़ पड़ा और दिन भर में श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के अवसर पर शाम 07 बजे तक प्रयागराज के सभी घाटों पर लगभग 31 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन द्वारा की गई सतर्क, सुनियोजित एवं समन्वित व्यवस्थाओं के परिणाम स्वरूप पौष पूर्णिमा का प्रथम स्नान पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के सकुशल सम्पन्न हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं को…
रांची। अग्रवाल सभा के संस्थापक, पूर्व मंत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी भागचंद पोद्दार का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से अग्रवाल समाज सहित शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। वहीं उनकी स्मृति में रविवार को मारवाड़ी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे। भागचंद पोद्दार ने अपने जीवनकाल में अग्रवाल सभा को संगठित और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे सभा के भवन निर्माण से लेकर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों…
रांची। पलामू के उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा पलामू जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की कामना की।-