Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची इंस्टीट्यूट आॅफ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस (रिनपास) में जल्द कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिनपास में आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां जो भी कमियां होगी, उसकी विस्तृत समीक्षा कर उसे दूर किया जाएगा। यहां मानसिक मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनका अत्याधुनिक तरीके से इलाज की समुचित व्यवस्था हो, इस दिशा में राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। सोरेन गुरुवार को रिनपास के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों के विरोध में राजग के बिहार बंद का व्यापक असर दिखा। पटना, सीवान, कटिहार, बांका, अररिया और दरभंगा में राजग कार्यकतार्ओं ने सड़क जाम, दुकानें बंद कराईं और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पटना में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर भर के प्रमुख चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और संजीव चौरसिया ने हिस्सा लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इतनी बेशर्मी क्यों ? आप प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करते हैं और आपके मुंह से एक भी…
जमशेदपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद गुरुवार को बिष्टुपुर में दिनदहाड़े गुरुद्वारा के पास बाइक और इनोवा सवार अपराधियों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। सूचना पाकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और डीएसपी मनोज ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से जानकारी के साथ घटनास्थल का मुआयना की। जानकारी के अनुसार, कारोबारी साकेत अग्रवाल बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने ‘बिहार बंद’ बुलाया है। गुरुवार को राजधानी पटना समेत प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए गए। इस दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता भी सड़कों पर उतरे। पटना में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर भर के प्रमुख चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के दिग्गज नेता संजय मयूख ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, “इतनी बेशर्मी क्यों है? क्या आप प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी…
पटना । राजधानी पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात पटना-गया फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई। इससे कार में सवार 5 युवा कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी पटना के कुर्जी, गोपालपुर और पटेल नगर के साथ समस्तीपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कार (नंबर BR 01HK 2717)…
रांची। पलामू जिले में पुलिस और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों के बीच बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ और शहादत की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर शशिकांत गंझू करमा पर्व पर अपने गांव केदल पहुंच सकता है। इसी आधार पर पुलिस…
नई दिल्ली । जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में कुछ बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब 5% और 18% का टैक्स स्ट्रक्चर होगा। इससे कई रोजमर्रा की चीजें 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। किराना सामान, खाद, जूते-चप्पल, कपड़े और यहां तक कि रिन्यूएबल एनर्जी भी अब कम दाम पर मिलेंगे। पहले जिन चीजों पर 12% और 28% टैक्स लगता था, वो अब ज्यादातर 5% और 18% के स्लैब में आ जाएंगी। इससे कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। दूध के प्रोडक्ट: UHT दूध अब टैक्स फ्री होगा। पहले इस पर 5% टैक्स लगता था।…
रांची । राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार को करमा महोत्सव बड़े उत्साह और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। यह पर्व न केवल आदिवासी समाज की गहरी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, सामूहिक जीवन मूल्यों और प्रकृति संरक्षण का भी प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही अखरों (सामुदायिक पूजा स्थलों) में वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। बुधवार तड़के से ही महिलाएं और युवा करम पेड़ की डाल (करम डाली) लेकर विभिन्न अखरों में पहुंचे। वहां पाहन (जनजातीय पुजारी) की अगुवाई में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। परंपरा के तहत सबसे पहले ‘जावा’…
नई दिल्ली। भारत यात्रा पर आए जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और आज विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर (ईएएम) के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर और वाडेफुल ने दोनों देशों के बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं नवाचार, हरित एवं सतत विकास साझेदारी, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने छात्र आदान-प्रदान और शैक्षिक संबंधों को और बढ़ावा देने के…
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश में महत्वपूर्ण खनिजों उत्पादन हेतु रिसाइक्लिंग क्षमता विकसित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई। योजना के जरिए ई-कचरा और बैटरी से दुर्लभ खनिज निकाले जाएंगे। केंद्र सरकार की यह योजना राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू क्षमता और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने का होगा। योजना का मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिज के मामले में चीन पर भारत की निर्भरता को कम करना है। इसलिए योजना के जरिए कॉपर, लिथियम, निकल, कोबाल्ट और रेयर अर्थ खनिज…