Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी
- यादों में नाना पाटेकर: मेजर चौहान बनने के लिए ली सैन्य ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में जवानों के साथ रहे
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
Author: News Maati
ढाका। बांग्लादेश में एक और हिन्दू नागरिक की बेहरमी से हत्या की गई है। नरसिंगदी इलाके में किराना दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि (40) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 18 दिन में छह हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। इनमें से दो को तो 24 घंटे के भीतर मौत के घाट उतार दिया गया। इन सभी घटनाओं का विभिन्न संचार माध्यमों में जिक्र किया गया है। देश के नरसिंगदी इलाके में सोमवार को किराना दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि (40) की धारदार हथियारों…
चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में एक उन्मत्त जंगली हाथी ने कोहराम मचा दिया है। पिछले तीन दिनों में इस हाथी के हमले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना सोमवार देर रात की है, जब इस हाथी ने एक ही परिवार पर हमला कर एक व्यक्ति और उसके मासूम बच्चों की जान ले ली। बताया गया कि इस हाथी ने देर रात कुंदरा बाहदां के घर पर हमला कर दिया। उस वक्त परिवार के लोग सोए थे। हाथी ने घर…
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत काफी समय से फिल्मों से दूर और राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं। अभिनेत्री ने शीतकालीन सत्र में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था, लेकिन अब काफी समय बाद कंगना वापस फिल्मी सेट पर लौटी हैं। उन्होंने शूटिंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। सेट पर वापसी करने का अनुभव अभिनेत्री के लिए खुश कर देने वाला है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मनोज तापड़िया के साथ दिख रही हैं। अभिनेत्री सेट पर बाकी लोगों के साथ मिलजुल रही हैं और मनोज…
पुणे । पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पुणे और कांग्रेस ने अपने एक ऐसे नेता को खो दिया, जिनका प्रभाव दशकों तक शहर की राजनीति और विकास पर साफ तौर पर दिखाई देता रहा। जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर 2 बजे तक पुणे स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 3:30…
देवघर/दुमका। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है और इसमें किसी भी गैर-नागरिक का नाम होना संविधान के खिलाफ है। ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को झारखंड के देवघर और दुमका जिले में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) से संवाद के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया फिलहाल देश के 12 राज्यों में शुरू की गई है, जिसे आने वाले समय में पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र का अगला पर्व…
रांची । झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और सफल अभ्यर्थियों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की खंडपीठ ने की। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड हाईकोर्ट का फैसला सही और संतुलित है, इसमें हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही अपीलकर्ताओं की याचिका खारिज कर दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले…
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की। इस मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। इस दौरान यूपी के सीएम योगी ने उन्हें राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की। नए साल पर सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के विस्तार…
रांची: झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी और निजी) को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले प्रशासन की ओर से 5 और 6 जनवरी के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था। प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक स्कूल बंद 06 से 08 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इन कक्षाओं पर लागू: यह आदेश प्री-नर्सरी और नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी…
पटना । बिहार में सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के राजेंद्र नगर पहुंचे। सीएम ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में स्थापित सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश की। उन्होंने बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।…
भागलपुर । बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम जारी है। सोमवार को वे भागलपुर के टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और ‘ऑनस्पॉट’ लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कोताही बरतने वाले अधिकारियों की क्लास भी लगाई। उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को समय पर अपने दायित्व निभाने होंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना होगा। पुराने मामलों को देखना भी अधिकारी…