Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले SIR को लेकर विवाद के बीच Election Commission ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार यह प्रोसेस देशभर में एक साथ लागू किया जाएगा। आयोग ने इसे अंतिम रुप देने के लिए 10 सितंबर को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। SIR यानी ‘मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण’। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें चुनाव आयोग मतदाता सूचियों को अपडेट और सही करता है। इसका मकसद है कि देश में मतदाता सूची पूरी तरह से ठीक और विश्वसनीय हो। चुनाव आयोग…
मोतिहारी। आम तौर पर विवाहित महिलाएं ससुराल को ही अपना घर समझती हैं और वहीं रहकर अपने घर को सजाती और जीवन को संवारती हैं, लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ की मांग को लेकर एक ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। इसके बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल, हरसिद्धि बाजार की रहने वाली एक महिला ससुराल नहीं जाने की ज़िद से लेकर शनिवार को बाजार के एक मोबाइल टॉवर पर अचानक चढ़ गई और वहां से…
मुंबई । मुंबई पुलिस ने धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में नोएडा से 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार संदेश में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी विस्फोट करने के लिए 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस गए हैं। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरा संदेश मिलने के 24 घंटे के अंदर आरोपी अश्विनीकुमार सुप्रा को उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-79 में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि यह संदेश बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन । भारत को चीन के पाले में जाने का आरोप लगाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ “हमेशा दोस्त” रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत-अमेरिका संबंध “बहुत विशेष” बने हुए हैं, भले ही उन्होंने मोदी की हालिया कुछ नीतियों पर निराशा जताई हो। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर “चिंता की कोई बात नहीं” है। उन्होंने कहा कि मजबूत साझेदारियों में बीच-बीच में असहमति होना सामान्य बात है।शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के मध्य मौजूदा तनाव के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है बस “कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं”। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं हमेशा (नरेंद्र) मोदी का दोस्त रहूंगा… वह शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं…
मुंबई । मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एलओसी जारी किया क्योंकि शिल्पा और उनके पति अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू थाने में एक कारोबारी से ऋण-सह-निवेश सौदे में कथित तौर पर लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। लुकआउट सर्कुलर एक ऐसी व्यवस्था है…
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान (6ई 6893) में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यात्री प्रणय टोप्पो ने काकपिट की ओर जाने की कोशिश की। हालांकि क्रू-मेंबर ने तत्काल उस यात्री को रोक लिया और विमान से उतार दिया। इस घटना के कारण रांची-कोलकाता विमान के उड़ान में 29 मिनट की देरी हुई। इंडिगो की विमान दोपहर 12:25 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी। संबंधित यात्री नशे में धुत था। वह कोलकाता जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हुआ था। जानकारी…
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन मंजूर कर दी है। धनखड़ ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में पेंशन के लिए सचिवालय में आवेदन दिया था। उन्हें उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर होने के बाद की तारीख से पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पूर्व विधायक को प्रतिमाह 35 हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है लेकिन 75 साल से अधिक उम्र के पूर्व विधायकों को 20 फीसद ज्यादा पेंशन मिलती है। ऐसे में धनखड़ को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें करीब 42 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। धनखड़ वर्ष 1993 से 1998…
पटना। दानापुर रेल मंडल में मोकामा-बाढ़ रेलखंड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18622) के एसी कोच बी-5 से खींचकर कोच अटेंडेंट का अपहरण कर लिया गया। आधा दर्जन अपराधियों ने बाढ़ स्टेशन के आउटर सिग्नल को लाल कर ट्रेन को रोक लिया था। भागने के क्रम में अपराधियों ने दशहत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। दिनदहाड़े अपहरण की खबर से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। आरपीएफ, जीआरपी और दोनों थानों की पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सभी संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे शराब तस्करों पर भी संदेह है। हालांकि,…
पटना। इस साल मार्च में अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपितों में एक आतंकी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को शुक्रवार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के गुरदासपुर जिले के बाटला के भैनी बांगर कादियां का निवासी है। एनआईए ने गुप्त सूचना पर उसे गया के शेरघाटी इलाके के लाइन होटल से गिरफ्तार किया है। शेरघाटी के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने भी शरणजीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी शरणजीत कुमार 15 मार्च को…